Homeराष्ट्रीयअनूपपुर कोतमा पुलिस व्दारा सूदखोरी के खिलाफ कार्यवाही कर आरोपी को किया...

अनूपपुर कोतमा पुलिस व्दारा सूदखोरी के खिलाफ कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट -लतीफ अहमद सिद्दीकी

कोतमा क्षेत्र में काफी दिनो से सूदखोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस में अधिक ब्याज दरो पर जरूरत मंदो को ब्याज में पैसा देकर उनका शोषण किया जा रहा था उक्त शिकायतों के प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोती उर्र रहमान के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर सूदखोरो के संभावित स्थानो पर पुलिस के व्दारा दबिश दी गई जिसमें फरियादी बृजलाल केवट पिता फत्तेलाल केवट उम्र 53 वर्ष निवासी गोविन्दा कालोनी आमाडाड़ कोतमा की रिपोर्ट पर अनावेदक मोहम्मद मुस्तान के विरूद्ध इस आशय़ की शिकायत प्राप्त हुई कि 50000 रूपये की उधारी देने पर 20 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर पर पैसा उधार दिया गया था समय पर ब्याज की राशि समय पर न दे पाने के कारण मोह. मुस्ताक के व्दारा घर पर आकर मारपीट ,जान से मारने की धमकी आये दिन देता था मेरे अलावा अन्य लोगो के भी पासबुक ,आधार कार्ड ,वेतन स्लीप मुस्ताक ने अपने पास रखा है शिकायत कर्ता की रिपोर्ट पर से अप.क्र. 182/25 धारा 318(4),308(5) बी.एन.एस.एवं 3,4 म.प्र. ऋणियो का संरक्षण अधि0 कायम कर मौके से पुलिस टीम के व्दारा आरोपी के घर ग्राम लहसुई गांव में दबिश की कार्यवाही की गई तो आरोपी मोहम्मद मुस्तान खान पिता इकबाल अहमद के घर कब्जे से आवेदक सहित 09 अदद बैंक पासबुक ,19 अदद हस्ताक्षर युक्त चेक ,02 अदद बिना हस्ताक्षर युक्त चेक बुक ,मृत्यु प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड ,कोल माईन्स कर्मचारी की वेतन स्लीप साथ ही 3,18,940 रूपये नगद जप्त किया जाकर आरोपी मोहम्मद मुस्तान खान पिता इकबाल अहमद उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम लहसुई गांव कोतमा को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जाता है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments