Homeराष्ट्रीयअंतरराज्यी अफीम तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

अंतरराज्यी अफीम तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

रिपोर्ट..वसीम

मिर्जापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उत्तर प्रदेश- झारखंड के बॉर्डर से चार पहिया वाहन में केबिन बनाकर उसमें अफीम छिपा कर मिर्जापुर के रास्ते इंदौर मध्य प्रदेश ले जाते समय 22 किलो अफीम जिसका अनुमानित कीमत 23 करोड़ की अवैध अफीम के साथ अंतर्राज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया था।
मिर्जापुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में एस.ओ.जी/सर्विलांस व थाना कोतवाली देहात की संयुक्त पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है।
एस.ओ.जी./सर्विलांस व थाना कोतवाली देहात की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बरकछा मोड़ बहद ग्राम बरकछा से चार पहिया वाहन मे 22 किलो ग्राम अवैध रखे अफीम के साथ हेमन्त धानुक थाना राजेन्द्र नगर, जनपद इन्दौर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। कार मे रखे अवैध अफीम
जिसका अनुमानित कीमत 23 करोड़ बताया जा रहा है।
गिरफ्तार अफीम तस्कर के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments