Homeराष्ट्रीयहोली पर दिल्ली के उत्तम नगर में दलित युवक तरुण की हत्या...

होली पर दिल्ली के उत्तम नगर में दलित युवक तरुण की हत्या से उबाल, हिन्दू महासभा ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

रिपोर्ट – कबीर


मुज़फ्फरनगर। होली के दिन राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में दलित समुदाय से जुड़े युवक तरुण की कथित रूप से भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर विभिन्न संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने दिल्ली सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां सुरक्षा व्यवस्था सबसे सुदृढ़ मानी जाती है। इसके बावजूद यदि किसी व्यक्ति की भीड़ द्वारा खुलेआम हत्या कर दी जाती है तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा जो भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वह अपनी जगह है, लेकिन यह भी जांच का विषय है कि ऐसी घटना आखिर घटी कैसे और उस समय सुरक्षा बल तथा निगरानी तंत्र क्या कर रहा था।
उन्होंने कहा कि राजधानी में इस प्रकार की वारदात होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
डॉ. भट्टाचार्य ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को दलितों का हितैषी बताते हैं, उन्हें इस तरह की घटनाओं पर भी अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी समुदायों की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की हिंसा और कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति को सख्ती से रोकना जरूरी है। इस घटना को लेकर राजधानी में चर्चा का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments