Homeराष्ट्रीयहुसैनगंज पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को दबोचा

हुसैनगंज पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को दबोचा

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुसैनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हुसैनगंज के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र से प्रियांका पुत्री राजेन्द्र प्रसाद (25) एवं अरुण गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद (19) निवासी कस्बा हुसैनगंज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 228/2025, धारा 108/123 बीएनएस के अंतर्गत वांछित चल रहे थे। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय सदर फतेहपुर रवाना किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


शांति भंग की आशंका, अलग-अलग गांवों से 7 लोग गिरफ्तार

फतेहपुर। हुसैनगंज पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने की आशंका में कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान माननीय न्यायालय एसडीएम सदर, फतेहपुर भेजा गया। हुसैनगण थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जितेन्द्र कुमार राजपूत पुत्र मथुरा प्रसाद (24) निवासी बजरंगापुर, आरजू किशोर उर्फ अर्जुन पुत्र नरेशचन्द्र (42), रामू पुत्र रामकरन (28) एवं महेश पुत्र राजाराम (38) निवासीगण ग्राम छेउका थाना हुसैनगंज शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त प्रेम पुत्र घनश्याम (45) निवासी ग्राम मोहिउद्दीनपुर, गयाप्रसाद पुत्र सत्यनारायण (35) एवं गोलू पुत्र सत्यनारायण (28) निवासीगण ग्राम राधानगर मजरा लकड़ी थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि सभी के विरुद्ध क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका थी, जिसके चलते एहतियातन कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments