Homeराष्ट्रीयहाई-सिक्योरिटी जोन में सेंध

हाई-सिक्योरिटी जोन में सेंध

छत काटकर डायमंड शोरूम में धावा, 50 लाख तक की ज्वैलरी पार

रिपोर्ट- जाहिद अंसारी

सहारनपुर। शहर के अति-संवेदनशील कोर्ट रोड इलाके में देर रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। डीआईजी कार्यालय के पीछे दिल्ली रोड स्थित करेंट लेन डायमंड शोरूम में चोर छत की गिरेल काटकर दाखिल हुए और लाखों रुपये के जेवरात समेट ले गए।
सुबह शोरूम खुलने पर चोरी का खुलासा हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 40 से 50 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे । आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

हाई-सिक्योरिटी जोन में हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस का दावा—जल्द होगा खुलासा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments