Homeराष्ट्रीयसाध्वी निरंजन ज्योति बनी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

साध्वी निरंजन ज्योति बनी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। मूल रूप से सुमेरपुर ब्लाक के पत्योरा गांव की रहने वाली साध्वी निरंजन ज्योति वर्ष 2012 में हमीरपुर विधानसभा से भाजपा की विधायक चुनी गईं थीं। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से सांसद बनने के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री बनीं। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति जितनी राजनैतिक रूप से सशक्त हुई, उतनी ही धार्मिक रूप से उनके पद में बढ़ोत्तरी होती गई। उन्हें महामंडेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। अब केंद्र सरकार ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। साध्वी निरंजन ज्योति के पैतृक गांव पत्योरा में भी जश्न जैसा माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments