Homeराष्ट्रीयसंग्रह अमीन संघ मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, अरविंद शर्मा फिर...

संग्रह अमीन संघ मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, अरविंद शर्मा फिर बने जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट – ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ । तहसील जानसठ परिसर में रविवार को ‘उत्तर प्रदेश संग्रह अमीन संघ’ जनपद मुजफ्फरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रमोद सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का चयन किया गया। संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और पूर्व के कार्यों को देखते हुए सदन ने वर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा पर पुनः विश्वास जताया और उन्हें एक बार फिर जनपद की कमान सौंपी।
इस अवसर बैठक में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत कांबोज उपाध्यक्ष नरेश त्यागी एवं नीरज शर्मा महासचिव सुरेश पाल सह सचिव विनिप चौधरी
कोषाध्यक्ष जोरा सिंह संगठन मंत्री रामपाल (सह संगठन मंत्री: विजेंद्र सिंह) ऑडिटर असगर मेहंदी एवं कुलदीप सैनी कानूनी सलाहकार मन्नवर हुसैन एवं राकेश कुमार आदि पदों मनोनीत किया गया।
चयन प्रक्रिया के उपरांत मंडल अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “संग्रह अमीनों के हितों की रक्षा के लिए संगठन जी-जान से संघर्ष करेगा।” उन्होंने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस प्रकार आजमगढ़ और प्रतापगढ़ में सीजनल संग्रह अमीनों की सेवाओं को नियमित सेवाओं के साथ जोड़ा गया है, वैसी ही व्यवस्था मुजफ्फरनगर जिले में भी लागू करवाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी ऑडिटर हसन इमाम, मंडल सचिव कुलदीप चौधरी, जानसठ तहसील अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सदर अध्यक्ष मन्नवर हुसैन, बुढ़ाना अध्यक्ष महेंद्र सैनी और खतौली अध्यक्ष नरेश त्यागी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सतीश कुमार, रामकिशोर, नवीन कुमार, अजय गर्ग, अतुल कुमार, केपी सिंह, सुभाष चंद, रमकेश, अनिल कुमार, मनोहर लाल, विनोद कुमार सहित जनपद की सभी तहसीलों से आए भारी संख्या में संग्रह अमीन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments