Homeराष्ट्रीयशक के आधार पर पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से...

शक के आधार पर पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या।

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है। पत्नी पर प्रेम प्रसंग का शक करते हुए आरोपी पति ने 30 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरा मामला किच्छा कोतवाली अंतर्गत मंड फॉर्म का है। बताया जा रहा है कि 8 वर्ष पूर्व पूनम की शादी किच्छा के वार्ड नंबर 2 निवासी अशोक कुमार के साथ हुई थी। अशोक और पूनम की 8 वर्षीय पुत्री तथा तीन वर्षीय पुत्र है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पत्नी पर प्रेम प्रसंग का शक करते हुए अशोक कुमार अपनी पत्नी पूनम के साथ अक्सर गाली गलौज तथा मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी पूनम एक महीने पूर्व नाराज होकर मायके चली गई थी। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि किच्छा निवासी हत्या के आरोपी अशोक कुमार की बहन धनवती देवी और जीजा तेजपाल पति-पत्नी के बीच समझौता कराने के लिए अपने घर बुलाकर लाए थे। विगत चार दिनों से पति-पत्नी किच्छा में जीजा के घर पर थे। रोज की तरह धनवती और उसका पति अशोक कुमार मेहनत मजदूरी करने चले गए। इसी बीच घर पर मौजूद अशोक कुमार का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी पूनम के साथ विवाद हो गया । गुस्साए पति ने हसिया लेकर पूनम की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments