Homeराष्ट्रीयवृद्ध महिला द्वारा बैंक गेट पर लूट की घटना पुलिस जाँच में...

वृद्ध महिला द्वारा बैंक गेट पर लूट की घटना पुलिस जाँच में निकली झूठी

महिला ने बीस नहीं मात्र चौदह हजार ही निकाले थे बैंक से

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। शाहाबाद के ग्राम नरहाई निवासी वृद्ध महिला रामश्री द्वारा बैंक के बाहर हुई छिनैती की घटना पुलिस जाँच में झूठी पाई गयी। पुलिस ने बाउचर जारी कर बताया महिला ने बीस हजार की जगह मात्र चौदह हजार रूपए ही शुक्रवार को बैंक से निकाले थे।
एएसपी/सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने जाँच उपरांत बताया कि महिला ने बीस हजार रूपए नहीं शुक्रवार को चौदह हजार रूपए बैंक से निकाले थे उनसे दो हजार रूपए रास्ते में कहीं गिर गए इस कारण उन्होंने परिजनों को अपने साथ छिनैती की झूठी सूचना दी थी।उन्होंने घर में बारह हजार रूपए दिए भी हैँ।


एएसपी श्री नारायण ने आम जनमानस से अपील की है किसी घटना की भ्रामक सूचना पुलिस को न दें इससे पुलिस का कीमती वक़्त खराब होता है।पुलिस को घटना की गलत सूचना देने पर उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments