Homeराष्ट्रीयराज्य महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं

जनसुनवाई में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु डीआरडीए गांधी सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सदस्या ने आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्हें कुल 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने सभी मामलों में तात्कालिक समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। सदस्या अंजू प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बन सकें। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों को हल्के में न लें, बल्कि गंभीरता से समयबद्ध कार्रवाई करें, जिससे पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान सुरक्षित रहे।

सदस्या द्वारा विभागवार संचालित योजनाओं की समीक्षा भी महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के विभागीय अधिकारियों के साथ की गयी।

उक्त के क्रम में सदस्या द्वारा सम्बंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही कर कृत कार्यवाही से आयोग एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाराबंकी को सूचित करने के निर्देश दिये गये।

हेल्पलाइन और आयोग तक पहुंच का भरोसा

सदस्या ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 1076, 112, 1090, 1098,1930 और 181, 102, 108, 101 जैसी टोल फ्री हेल्पलाइन संचालित की जा रही हैं। किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या सम्मान को ठेस पहुंचाने की स्थिति में महिलाएं बिना झिझक इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि समय पर न्याय न मिले तो राज्य महिला आयोग में भी सीधे शिकायत की जा सकती है, जहां पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सूरज सिंह, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी, महिला थानाध्यक्ष सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी, नायब तहसीलदार व अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments