Homeराष्ट्रीयभारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर...

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में अमन, श्रुति व साक्षी रहे अव्वल

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जनपद स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित थी जिनमें जिले भर के विद्यालयों व महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रतियोगिता में निबंध लेखन में अमन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में श्रुति देवी अव्वल रहीं, जबकि एकल काव्य पाठ में साक्षी सचान ने बाज़ी मारी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों एवं अधिकारियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की साहित्यिक प्रतिभा को मंच मिलता है और जिले का मान-सम्मान बढ़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments