Homeराष्ट्रीयभाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से हनुमान चालीसा पाठ परिवार का...

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से हनुमान चालीसा पाठ परिवार का प्रतिनिधि मंडल मिला

(सम्मान समारोह में दिया वृहद कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता)

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से उनके आवास पर मिला। पाठ परिवार के संरक्षक संजय सिंह, संचालक संदीप श्रीवास्तव, व्यवस्था प्रमुख अनीष श्रीवास्तव तथा शक्ति केंद्र प्रभारी अंशु सिंह सेंगर ने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए परिवार की ओर से प्रस्तावित वृहद धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने का आमंत्रण दिया इस दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम की तिथि सभी सदस्यों की आम सहमति से जल्द ही घोषित की जाएगी। इस भेंटवार्ता के दौरान परिवार के सदस्यों में उत्साह व सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments