Homeराष्ट्रीयबारिश से दलहनी एवं तिलहनी फसलों की कटाई कतराई थमी, नुकसान की...

बारिश से दलहनी एवं तिलहनी फसलों की कटाई कतराई थमी, नुकसान की आशंका से किसान चिंतित

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। शुक्रवार को सुबह मौसम ने अचानक पलटी मारी और तेज हवाओं के संग आसमान में छाए बादलों ने रुक रुककर बारिश शुरू कर दी। अचानक हुई बारिश में कटाई कतराई थम गई है। नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हो उठा है। शाम तक आसमान में बादलों का डेरा जमा हुआ था।
मौसम ने सुबह अचानक पलटी मारी। मार्च माह में प्रकृति का यह रूप देखकर किसान हैरान हो गया है। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर दिनभर हुई बारिश ने दलहनी एवं तिलहनी फसलों की कटाई कतराई को रोक दिया है। बारिश के बाद होने वाले नुकसान को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान मानसिंह भदौरिया, उदयभान यादव, सुरेश कुमार, प्रदीप गुप्ता, चंद्रपाल, धनीराम साहू, सिराज खान, राजेश द्विवेदी, राधेश्याम तिवारी, भोला तिवारी, भोला सिंह, शनि सिंह, अखिलेश तिवारी आदि ने कहा कि बारिश से अब फसलों को कोई फायदा नहीं है। धूप निकलने पर फसलों को नुकसान पहुंचेगा। पकी खड़ी सरसों, मटर, मसूर, चना, अरहर आदि की फसलों की धूप के बाद फलियां फटने की प्रबल संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments