Homeराष्ट्रीयपी. जी. पब्लिक स्कूल मऊ उत्तरी में धूमधाम से मनाई गई गांधी...

पी. जी. पब्लिक स्कूल मऊ उत्तरी में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

पंकज श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर ब्यूरो

सिद्धार्थनगर (बांसी)/
पी जी पब्लिक स्कूल मऊ उत्तरी में छात्रों द्वारा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों के लिए एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बापूजी के सच्चे आदर्श जैसे बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो, बुरा मत कहो, इत्यादि विचारों सहित जल बचाओ, स्वच्छता अपनाओ और पेड़ लगाओ जैसे आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नर्सरी से यूकेजी के विद्यार्थियों को तरह-तरह की एक्टिविटीज भी कराई गई। विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में देवदत्त गुप्ता समाजसेवी ने सभी बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नैतिक आदर्शों और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श अपनाने का आह्वान किया और कहा कि जीवन में अनुशासन का पालन करते हुए सफलता की ऊचाइयों को छूने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे।
उन्होंने कभी भी हिसां का सहारा नही लिया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री बहुत ही साफ छवि के भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि अहिंसा के बल पर ही वर्तमान भारत का निर्माण सही ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और सभी छात्रों को उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया । वही विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्दर गुप्ता द्वारा बच्चों को राष्ट्र के प्रति सेवा, और देशभक्ति के लिऐ जागरूक किऐ । जिसमें मुख्य अध्यापक प्रेम नारायण मिश्र सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments