Homeराष्ट्रीयदुर्ग छत्तीसगढ़ थाना नंदनी जिला दुर्ग थाना नंदनी नगर पुलिस को ब्लैकमेल...

दुर्ग छत्तीसगढ़ थाना नंदनी जिला दुर्ग थाना नंदनी नगर पुलिस को ब्लैकमेल के प्रकरण में मिली सफलता।

ब्यूरो रिपोर्ट -लतीफ अहमद सिद्दीकी
. आरोपी चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम आया पुलिस के गिरफ्त मे।

. वीडियो/मैसेज वायरल करने के नाम पर डरा धमकाकर 2,00,000/- रुपए वसुले।

—-000—-

दिनांक 27/06/2025 को प्रार्थी थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग ने लिखित आवेदन पेश किया वर्ष 2009-2010 मे सिद्वार्थ नगर कोसा नाला भिलाई निवासी दामीनी सोनी से प्रार्थी की पहचान हुई थी जो आपस में बातचीत करते थे। वर्ष 2013-2014 मे दामीनी सोनी का विवाह हो गया था। वर्ष 2021 मे दामीनी ने फेस बुक मे प्रार्थी जितेन्द्र कुमार साहू को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था फिर मैसेज मे आरोपिया दामीनी सोनी ने प्रार्थी का मोबाईल नंबर मांगा व मोबाईल फोन व वाटसअप से बातचीत करने लगे व दोनो के बीच नजदीकीयां बढने लगी इसी दौरान दामिनी ने दोनो के बीच हुये बातचीत व मैसेज/चैटिंग, कॉल रिकार्ड आदि को अपने मोबाईल मे रख कर प्रार्थी द्वारा बात नही मानने पर गाली गलौज करती और धमकाती कि मैसेज / चैटिंग, कॉल रिकार्ड तथा वीडियो रिकार्ड सभी रिश्तेदार व पब्लिक में वायरल करने की धमकी एवं अलग से घर और हर महीने आधा पेंमेंट मांगने लगी जिससे प्रार्थी परेशान होकर दामिनी सोनी से मिलना जुलना और बातचीत बंद कर दिया था। दामिनी सोनी और उसका जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम प्रार्थी को धमकी देकर डरा धमका कर करीबन 02 लाख रूपये ले चुके थे। फिर भी दामिनी सोनी और चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम बार बार वीडियो वायरल करने उसे बर्बाद करने व देख लेने की धमकी देकर पैसो का मांग करते थे। कि दिनांक 07/09/2024 को शाम करीबन 07:00 बजे दामीनी सोनी अपने जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम के साथ प्रार्थी के घर ग्राम पथरिया आकर पैसे की मांग कर जान से मारने की धमकी देने लगे जिसके लिखित आवेदन पर थाना नंदिनी नगर मे अपराध क्रमांक 145/2025 धारा 308(2), 3(5) बीएनएस कायम किया। विवेचना के दौरान आज दिनांक 29/06/25 को आरोपी चिंटू उर्फ असलम को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। एवं प्रकरण की अन्य आरोपीया दामिनी सोनी घटना के बाद से फरार है। जिसकी पता साजी किया जा रहा है।

नाम गिरफ्तार आरोपी :- आरोपी चिंटू उर्फ असलम पिता अब्दूल रफीक उम्र 25 वर्ष साकिन वृन्दा नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments