Homeराष्ट्रीयदुर्ग छत्तीसगढ़ऽ नशे के खिलाफ अभियान के तहत ब्राउन शुगर कारोबारी पर...

दुर्ग छत्तीसगढ़ऽ नशे के खिलाफ अभियान के तहत ब्राउन शुगर कारोबारी पर दुर्ग पुलिस की कार्यवाही।ऽ आरोपियों के कब्जे से 50 पुड़िया मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) जप्त।

02 आरोपी गिरफ्तार।

थाना मोहन नगर की कार्यवाही।
ब्यूरो रिपोर्ट -लतीफ अहमद सिद्दीकी
—000—

दुर्ग छत्तीसगढ़ -जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने के क्रम में नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज सब्जी मंडी मोहन नगर के पास 02 लोग ब्राउन शुगर बेच रहे है की मुखबिर के सूचना पर बताये हुलियानुसार घेराबंदी कर दोनों पुरूष को पकड़ा गया जो पूछताछ में अपना *नाम देवेन्द्र विष्वकर्मा एवं करन रंगारी *बताया। आरोपियों की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) 50 पुडिया, वजन 24 ग्राम को जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. देवेन्द्र विस्वकर्मा उर्फ मोन्टू पिता राजेश विस्वकर्मा, उम्र 31 साल,
  2. करन रंगारी पिता महेंद्र रंगारी, उम्र 23 साल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments