Homeराष्ट्रीयतीन अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

तीन अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 2 अभियुक्तों को 03 अदद चोरी की मोटरसाइकिलों सहित शंकरी पीपल से बेतवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।
सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तौहीद खान पुत्र रहमुद्दीन खान निवासी ग्राम छेड़ी धौहल थाना जलालपुर तथा कुक्कू कबाड़ी उर्फ रफीक पुत्र जमशीद निवासी खालेपुरा थाना सदर कोतवाली से चोरी की 3 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र पाल, कृष्णदेव त्रिपाठी, नवीन त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध, कांस्टेबल मोहम्मद तनवीर, एसओजी के कांस्टेबल सुरेन्द्र मिश्रा, अतुल कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments