Homeराष्ट्रीयतितावी पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का ईनामी घायल, दो साथी गिरफ्तार

तितावी पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का ईनामी घायल, दो साथी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में 15 हजार रुपये का ईनामी अपराधी दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कॉम्बिंग के दौरान दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पिस्टल, तमंचे, कारतूस और दो लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं।तिरपड़ी कट से बघरा रोड पर गश्त कर रही पुलिस टीम को एक स्कॉर्पियो और बिना नंबर की आई-20 कार संदिग्ध रूप से खड़ी मिली थीं। पुलिस के पास आते ही बदमाशों ने जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अनुराज नाम के वांछित बदमाश को दोनों पैरों में गोली लगने से घायल कर दिया।

अनुराज मुकदमा संख्या 265/25 में वांछित था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। भाग रहे उसके दो साथी—पारस सहरावत उर्फ मालू और निखिल—को पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं और ये लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, दो तमंचे, खोखा–कारतूस, स्कॉर्पियो और बिना नंबर की आई-20 बरामद की है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तितावी पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments