Homeराष्ट्रीयजिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की त्रैमासिक सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की त्रैमासिक सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय, फतेहपुर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की त्रैमासिक आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारी ईवीएम, उप जिलाधिकारी सदर, उप निदेशक कृषि/नोडल अधिकारी ईवीएम/वीवीपैट एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फतेहपुर भी मौके पर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन निरीक्षण किया, जिसमें सभी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील पाए गए। इसके अतिरिक्त वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत लगाए गए फायर सिलेंडरों की वैधता की भी जांच की गई, जो भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पाई गई। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से रखी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments