Homeराष्ट्रीयचेतावनी बिंदु से 15 सेमी ऊपर स्थिर गंगा, ग्रामीणों की कम नही...

चेतावनी बिंदु से 15 सेमी ऊपर स्थिर गंगा, ग्रामीणों की कम नही हो रही मुसीबत

Tni 24रिपोर्ट मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद/अमृतपुर/राजेपुर पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है| मंगलवार को भी यह चेतावनी स्तर से 15 सेमी ऊपर ही रहा। गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर पर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। वहीं गंगा की बाढ से ग्रामीणों की मुश्किलें कम नही हो रहीं|
मंगलवार को शाम 4 बजे गंगा का जल स्तर136.75 मीटर यानी चेतावनी बिंदु से 15 सेमी. दर्ज किया गया| वहीं नरौरा से 1,28,716 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| इसके साथ ही रामगंगा मंगलवार को 135.25 मीटर पर दर्ज की गयीं| जबकि खो हरेली रामनगर बैराज से 5388 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| विकास खंड राजेपुर के ग्राम रामपुर जोगराजपुर में भी काफी स्न्ख्यामे पानी है | बाढ़ से विद्यालय भी जलमग्न है| राजेपुर के बदायूं मार्ग चित्रकूट डीप पर पानी सड़क के ऊपर से चल रहा है|
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री की वितरित
विकास खंड राजेपुर के 833 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की | उपजिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह के द्वारा रामपुर जोगराजपुर में 165 पैकेट राहत किट, तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने कंचनपुर जगतपुर सबलपुर में 110 पैकेट राहत सामग्री, नगरिया जवाहर में नायब तहसीलदार अभिषेक यादव की अगुवाई में 378 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट वितरण की गई|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments