Homeराष्ट्रीयगौशालाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर किया गया हवन-पूजन

गौशालाओं की बदहाल व्यवस्था को लेकर किया गया हवन-पूजन

अधिकारियों की ‘बुद्धि-शुद्धि’ हेतु 108 हनुमान चालीसा पाठ

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। विकास भवन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में जनपद की गौशालाओं की बदहाल स्थिति को लेकर एक विशेष हवन-पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गौ माता की रक्षा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को जागृत करना बताया गया।
प्रतिष्ठित आचार्यों द्वारा हवन कर हनुमान जी की अर्चना की गई तथा 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रार्थना की गई कि जनपद में गौशालाओं की जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाह करें और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जनपद की विभिन्न गौशालाओं में अव्यवस्थाएं लंबे समय से बनी हुई हैं, बावजूद इसके न तो जिम्मेदार कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई की गई और न ही व्यवस्थाओं में कोई ठोस सुधार हुआ है। उन्होंने मांग की है कि सभी गौशालाओं में सीसीटीवी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा मौसम के अनुसार गौवंश के लिए आवश्यक इंतजाम समय से सुनिश्चित किए जाएं। आयोजक प्रेम सागर मिश्रा निवासी जगतपुर आदिल ने कहा कि यह ‘बुद्धि-शुद्धि’ कार्यक्रम विशेष रूप से प्रशासनिक अधिकारियों को जगाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और गौशालाओं की स्थिति में शीघ्र सुधार हो। इस मौके पर आचार्य सतनारायण, आचार्य लवलेश, पंकज तिवारी, विद्याभूषण अवस्थी, उमाकांत, मनीष बाजपेई, अतुल अवस्थी, शिवम त्रिपाठी, अनूप पांडेय, देवेंद्र तिवारी सहित अन्य आचार्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments