Homeराष्ट्रीयगाजियाबाद में चल रहे फर्जी दूतावास का भंडाफोड़

गाजियाबाद में चल रहे फर्जी दूतावास का भंडाफोड़

रिपोर्ट ब्यूरो विशाल भारद्वाज

अवैध और फर्जी दूतावास से 44 लाख कैश बरामद
किराए के मकान में चलाता था फर्जी दूतावास

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का भांडाफोड़ हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने हर्ष वर्धन जैन को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने अवैध और फर्जी दूतावास से 44 लाख कैश और डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट वाली गाड़ियां बरामद की हैं।

जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट द्वारा गाजियाबाद में चल रहे अवैध दूतावास का भंडाफोड़ करते हुए हर्ष वर्धन जैन पुत्र जे डी जैन निवासी केबी 45 कविनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जैन अपने आप को West Arctica , Saborga, Poulvia ,Lodonia आदि देशों का कॉन्सुल/ एम्बेसडर बताता है और कई डिप्लोमेटिक नम्बर प्लेट लगी गाड़ियों से चलता है।लोंगो को प्रभाव में लेने के लिए प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति और कई अन्य गणमान्य लोंगो के साथ अपनी मॉर्फ़ की हुई फोटो का भी प्रयोग करता है । इसका मुख्य काम कंपनियों और प्राइवेट व्यक्तियों को बाहर के देशों में काम दिलाने के नाम पर दलाली करना तथा शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला रैकेट चलाना है। हर्षवर्धन के पूर्व में चंद्रास्वामी और अदनान खगोशी ( इंटरनेशनल आर्म्स डीलर) से भी संपर्क में होना ज्ञात हुआ है। उल्लेखनीय है की 2011 में हर्षवर्धन से अवैध सॅटॅलाइट फ़ोन भी बरामद हुआ था जिसका अभियोग थाना कविनगर में पंजीकृत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments