Homeराष्ट्रीयखतौली में शादी वाले घर में बदमाशों का धावा, नकदी-जेवरात लूटकर फरार

खतौली में शादी वाले घर में बदमाशों का धावा, नकदी-जेवरात लूटकर फरार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली कस्बे में शादी के दूसरे ही दिन सनसनीखेज वारदात हो गई। देर रात तीन बदमाश हेलमेट पहनकर एक घर में घुसे और परिवार के लोगों को हथियार दिखाकर नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। खतौली थाना क्षेत्र स्थित एक घर में एक दिन पहले ही विवाह सम्पन्न हुआ था। समारोह के बाद परिवार के अधिकतर लोग चौथी की रस्म के लिए मुज़फ़्फ़रनगर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात तीन अज्ञात बदमाश हेलमेट पहनकर घर में घुसे। घर पर मौजूद पति-पत्नी को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने अलमारी में रखी नकदी और भारी मात्रा में सोने के जेवरात समेट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी खतौली, थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल, एसओजी और सर्विलांस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने पूरे घर का गहन निरीक्षण किया, पीड़ित परिजनों से बातचीत की और घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।
पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधियों और उनकी हालिया गतिविधियों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
थाना खतौली पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

“दो दिन पहले भांजी की शादी हुई थी। घर के सभी लोग भांजी को चौथी लेने मुज़फ़्फ़रनगर गए हुए थे। घर पर सिर्फ मेरा भाई और भाभी मौजूद थे। तभी तीन बदमाश घर में घुसे और भाई-भाभी को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर 65 तोला सोना और करीब 11.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments