Homeराष्ट्रीयउमरिया शहर की सुन्दरता में कोढ़ बना अतिक्रमण

उमरिया शहर की सुन्दरता में कोढ़ बना अतिक्रमण

रिपोर्ट अमित दत्ता

पेबर ब्लॉक लगाने में हो रही परेशानी

बिरसिंहपुर पाली — नगर पालिका परिषद पाली में सडको पर अतिक्रमण के ताने बाने ने शहर की सुन्दरता में कोढ़ की तरह बनी हुई है।पाली नगर की हर मार्ग आज अतिक्रमण की चपेट में देखी जा रही हैं। पिछले दिनों नगर पालिका द्वारा बस स्टैण्ड से पाली प्रोजेक्ट मार्ग पर सडक किनारे लगने वाली स्टीट लाइट वार्ड क्रमांक 9 में लग पायी, आगे इसे नहीं बढाया जा सका, चूंकि आगे आवागमन बाधित हो जाता। इसी तरह नगर के मध्य से निकलने वाला कटनी -शहडोल मार्ग पर सडक निर्माण के बाद सडक के दोनों किनारो पर नाली निर्माण और पेबर ब्लॉक लगाने का काम किया जाना है। उस काम में भी भारी असुविधा होती है। एक समान रूप से पेवर ब्लॉक नहीं लग पा रहा है। कहीं कम कही अधिक लगाया जा रहा है।
पाली नगर की सडको पर अतिक्रमण के मकड़जाल में ऐसा फंसा हुआ है, देखा जा रहा है कि हरिओम टाकीज से लेकर प्रकाश चौराहा तक अतिक्रमण के कारण हरदम जाम की स्थिति बनी रहती है। मेन बाजार में दूकान के सामने दूकान लगाने की समस्या से हर एक को जुझना पड़ता है,फिर भी इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी तरह असफल बना हुआ है। नगर के अतिक्रमण से मुक्त कराने की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की होती है, फिर भी इस ओर उनका ध्यान न जाना प्रशासनिक कार्य शैली पर तीखे सवाल खड़े कर रहा है। नवागत अनुविभागीय अधिकारी से यह उम्मीद जागी थी कि नगर को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए इसे सुन्दर और आवागमन के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठायेगे, लेकिन लोगो की इस मंशा पर पानी फिर गया है। पाली नगर में हरदम जाम की स्थिति बनी रहती है फिर भी अतिक्रमण हटाने के लिए कारगर कदम नहीं उठाये जाते। अपेक्षा है कि पाली नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने प्रशासनिक पहल की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments