Homeराष्ट्रीयउत्तराखंड में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन...

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया है.

हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 7 यात्री सवार थे, जिसमें एक बच्ची भी शामिल थी. जानकारी के अनुसार, हादसे में सभी की मौत हो गई है. यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर वापस गुप्तकाशी लौट रहा था. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह लगभग 05:17 बजे आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर ने 6 श्रद्धालुओं और पायलट के साथ केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया गया था. रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर के अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने के कारण हेलिकाप्टर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है. इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान राजवीर (पायलट), विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा और राशि (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे के पीछे मौसम खराब होने की वजह बताई जा रही है. केदारघाटी में घना कोहरा और तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर रास्ता भटक गया था. इसके बाद हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया और गौरीकुंड के जंगलों में उसके क्रैश होने की सूचना मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. फिलहाल केदारघाटी में मौसम खराब है. इससे पहले उत्तराखंड के ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरूगेशन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि गौरीकुंड में लापता हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments