Homeराष्ट्रीयईद-उल-फितर पर उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा में ऐतिहासिक नमाज़, भाईचारे की मिसाल...

ईद-उल-फितर पर उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा में ऐतिहासिक नमाज़, भाईचारे की मिसाल बना हरदोई

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। ईद-उल-फितर का त्योहार इस बार अभूतपूर्व उत्साह, आपसी भाईचारे और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। शहर के सबसे बड़े ईदगाह स्थल पर हजारों की संख्या में नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। एस पी अशोक कुमार मीणा ने हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी

हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुख्य ईदगाह पर सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर तरफ सफेद कुर्ता-पायजामा और नई पोशाकों में सजे नमाजी नमाज के लिए पहुंचते नजर आए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे माहौल में भाईचारे और सौहार्द की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली।इस मौके पर तेज तर्रार अशोक कुमार मीणा डी एम अनुनय झा मैं फोर्स बल के साथ चप्पे चप्पे पर निगरानी देखने को मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments