Homeराष्ट्रीयआरटीसी प्रभारी उ0नि0 सर्वेश कुमार का गरिमामय विदाई समारोह

आरटीसी प्रभारी उ0नि0 सर्वेश कुमार का गरिमामय विदाई समारोह

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को आरटीसी परिसर में आरटीसी प्रभारी के पद पर तैनात उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, जो दिनांक 31 दिसंबर 2025 को सेवा निवृत्त हो रहे हैं, के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उप निरीक्षक सर्वेश कुमार के दीर्घ, निष्ठावान एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन सहित आरटीसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उप निरीक्षक सर्वेश कुमार के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक अनुभव को स्मरण करते हुए उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments