Homeराष्ट्रीयआज प्रभारी मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का निरीक्षण किया तथा अपनी...

आज प्रभारी मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का निरीक्षण किया तथा अपनी आँखों की जांच कराई

चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओ को लेकर प्रसन्न्ता व्यक्त

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/ बागपत में मा० राज्यमंत्री, संसदीय कार्य एवं औधोगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रभारी मंत्री जनपद बागपत श्री जसवंत सिंह सैनी जी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का निरीक्षण किया। मा० मंत्री जी द्वारा आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, पुरुष ओ०पी०डी०, महिला ओ०पी०डी०, प्रसव कक्ष, जच्चा बच्चा वार्ड, एम०एन०सी०यू० वार्ड, पैथोलोजी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, दन्त रोग ओ०पी०डी०, ओ०टी० कक्ष एवं नेत्र रोग ओ०पी०डी० का निरीक्षण किया गया। मा० मंत्री जी ने नेत्ररोग विभाग मे स्वयं अपनी आँखो का परीक्षण भी कराया।
मा० मंत्री जी ने जच्चा बच्चा वार्ड, एम०एन०सी०यू० वार्ड तथा इमरजैन्सी वार्ड मे भर्ती रोगियो से कुशलक्षेम जाना तथा अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। समस्त भर्ती मरीज अस्तपाल द्वारा मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं से सन्तुष्ट थे।
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत पर कुल 672 रोगियो का उपचार किया गया। 21 व्यक्तियो को एन्टी रैबिज वैक्सीन लगायी गयी तथा इमरजैन्सी में 16 मरीजो का उपचार किया गया।
मा० प्रभारी मंत्री जनपद बागपत श्री जसवंत सिंह सैनी जी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री सुदेश चौहान, श्री सूरजपाल गर्जर, जी-20 शिखर सम्मेलन, World Heritage Committee Meeting में टेली मेडिसिन सेवा को प्रोत्साहित करने एवं अन्य उत्कृष्ठ स्वास्थ्य कार्य हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
निरीक्षण के अन्त में मा० मंत्री जी द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओ को लेकर प्रसन्न्ता व्यक्त की गयी
इस अवसर पर निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी बागपत, पुलिस क्षेत्राधिकारी बागपत, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री सुदेश चौहान, श्री सूरजपाल गर्जर, जिला महामंत्री श्री बिजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री डा० विनय त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी श्री पवन शर्मा, कार्यालय प्रभारी श्री प्रभात सिंह ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments