Homeराष्ट्रीयआज थाना समाधान दिवस के दौरान थाना बड़ौत में डीएम व एसपी...

आज थाना समाधान दिवस के दौरान थाना बड़ौत में डीएम व एसपी ने सुनी जन समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्दोष

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत / तहसील बडौत / शासन के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बड़ौत थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि जो भी शिकायतें हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सभी लेखपालों तथा कानूनगो को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रों में जो भी समस्याएं हैं चाहे भूमि विवाद से संबंधित हो तथा नाली, चकमार्ग पर कब्जे, सरकारी भूमि पर कब्जे, तालाबों पर कब्जे, अवैध अतिक्रमण इत्यादि से संबंधित शिकायतें हो उनको तत्काल संज्ञान में लेकर निस्तारण कराया जाए तथा जहां पर पुलिस बल की आवश्यकता हो वहां पर संबंधित थाने से संपर्क कर पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण किया जाए। बड़ौत थाना समाधान दिवस में 8 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर राजस्व की दो शिकायतों का निस्तारण किया गया उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लेखपाल तथा कानूनगो के क्षेत्र में कोई भी शिकायत लंबित पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। आज थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह,उपजिलाधिकारी बड़ौत अमर चंद वर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी सवीरत्न गौतम , थानाध्यक्ष मनोज चहल, सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments