Homeराष्ट्रीयअमरनाथ यात्री की हालत बिगड़ी इलाज के दौरान जम्मू में मौत

अमरनाथ यात्री की हालत बिगड़ी इलाज के दौरान जम्मू में मौत

REPORT – हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। आधा सैकड़ा से अधिक लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा में गए सुमेरपुर कस्बे के एक अमरनाथ यात्री की अमरनाथ एवं मां वैष्णो देवी के दर्शन करके जम्मू में लौटकर आने के बाद हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुमेरपुर कस्बे के निवासी पशु आहार निर्माता कमल गुप्ता 55 वर्ष अपनी पत्नी छाया गुप्ता के साथ कस्बे के आधा सैकड़ा से अधिक अमरनाथ यात्रियों के साथ दर्शन करने गए थे। कस्बे के अमरनाथ यात्री सुरेश गुप्ता ने बताया सभी लोग 17 जुलाई को कानपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। अमरनाथ गुफा एवं मां वैष्णो देवी के दर्शन के उपरांत 25 जुलाई को वापस लौट रहे थे। जम्मू रेलवे स्टेशन में अचानक कमल की हालत बिगड़ गई। उन्हें जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 27 जुलाई को सुबह उनकी मौत हो गई। पत्नी शव लेकर वापस कस्बे के लिए रवाना हो चुकी हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी छाया गुप्ता, पुत्र ऋषि गुप्ता, पुत्री आंचल को रोता बिलखता छोड़ गया है। शव रविवार को कस्बे में आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments