Home Blog Page 588

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर निकला ,बहराइच के पत्रकारों का जत्था

TNI – 24जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

(जन जन के कल्याण और बहराइच की समृद्धि के लिये निकला दल)

बहराइच- हिमालय की तलहटी और नेपाल बॉर्डर से सटा बहराइच जिला अपने हरियाली के लिये विश्व विख्यात है।जहाँ की आबोहवा हमेशा वीर योद्धाओं के गाथाओं से महकती रहती है। बहराइच जिला आकांक्षात्मक जिला होने के बावजूद भी अपने विभिन्न सरकारी मानदंडों में अक्सर प्रथम स्थान पर प्रदर्शित हुआ करता है।
बहराइच जनपद के जन कल्याण और जन जन की समृद्धि की भावनाओं के दृष्टिगत जिले के पत्रकारों का एक जत्था जम्मू कश्मीर बालटाल के रास्ते बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन पूजन के लिये समर स्पेशल बाबा अमरनाथ ट्रेन से निकला। पत्रकार श्रद्धालुओं का ये जत्था 2 जुलाई को बहराइच मुख्यालय से चल दिया है दर्शन के लिये पंजीकरण दिवस 5 जुलाई को बाबा के दर्शन हेतू पहाड़ पर चढ़ाई शुरू करेगा,पत्रकारों का ये जत्था पत्रकारिता के माध्यम से जन सहयोग की भावना प्रबल करते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन अनवरत करता रहता है।
बाबा के दर्शन पर निकला पत्रकारों का जत्था इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य भी हैं जो निरंतर रेडक्रॉस के दायित्व को भी सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर आगे रखते है। बाबा अमरनाथ के श्रद्धालु जत्थे में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुँवर दिवाकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा, मान्यता प्राप्त पत्रकार हनुमान गुप्ता, जी न्यूज के सीनियर जर्नलिस्ट राजीव शर्मा, राहुल सिंह,बृजेश पुष्कर, प्रदीप कुमार, रोहित गुप्ता, डॉ ओमकार पुष्कर सहित अनन्य बाबा के अन्य भक्त साथ चल पड़े हैं,

विकासखंड फखरपुर के जगतापुर ग्राम पंचायत खोल रही पोल ब्लाक जिम्मेदार बने अंजानजगतापुर ग्राम पंचायत में मास्टर रोल पर रिकार्ड

विकासखंड फखरपुर के जगतापुर ग्राम पंचायत खोल रही पोल ब्लाक जिम्मेदार बने अंजान

TNI – 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

जगतापुर ग्राम पंचायत में मास्टर रोल पर रिकार्ड कायम कर चढ़ रही हाजिरी मौके पर नही दिखाई दे रहे लेवर

जगतापुर ग्राम पंचायत की जमीनी हकीकत खोल रही तस्वीरें

बहराइच विकासखंड फखरपुर के जगतापुर ग्राम पंचायत की हकीकत जान कर उड़ जाएंगे होस वही सूत्रों ने बताया कि जगतापुर ग्राम पंचायत पर क्यो मेहरबान है ब्लाक के जिम्मेदार वही बताया कि चाहे मिट्टी पटाई का कार्य हो या अन्य लेकिन तस्वीरें पूछ रही सवाल की क्या ब्लाक के जिम्मेदारों के जानकारी में हो रहा ऐसा कार्य या उनको अभी तक नही है इसकी जानकारी वही ऑनलाइन मास्टर रोल पर रिकार्ड कायम कर चढ़ाई जा रही हाजिरी मौके पर नही दिखाई दे रहे लेवर आखिर तस्वीरें तो साहब पूछेंगी ही वही ब्लाक के जिम्मेदार क्यो है चुप वही कुछ दिन पहले आवास के नाम पर ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा पीड़ित लाभार्थी से की जा रही थी पैसे की मांग की ऊपर देना है जो पीड़ित ने बयान जारी कर लगाया था आरोप ऐसे है ग्राम प्रधान इन पर क्यो मेहरबान है जिम्मेदार वही सूत्रों ने बताया कि इस ग्राम पंचायत के समस्त कार्यो की जांच जिले की टीम को करना चाहिए जिससे इसकी पूरी असलियत सामने आए वही भले ब्लाक के जिम्मेदार जाते हो लेकिन नही होती कोई कार्यवाही केवल कोरम होता है पूरा जब मीडिया कर्मी चलाते हैं खबर तो मिलती है धमकी और लगते हैं आरोप की सच्चाई दबाई जा सके कही उजागर न हो जाये वही देखना यह है ग्राम प्रधान व सचिव पर क्या होती है कार्यवाही वही सरकार सही कार्य के लिए दे रही पैसे वही हो रहा ऐसा कार्य वही मास्टर रोल को समझ लिया कुबेर का खजाना वही जेइ भी खूब बड़ा चढ़ाकर एमबी बनाने में है माहिर वही मामले पर जानकारी के लिए ग्राम प्रधान से बात करने की गई कोशिश नही उठा फोन वही सचिव का नही उठा फोन वही खंड विकास अधिकारी से की बात उन्होंने बताया कि देख रहे हैं वही जिले के जिम्मेदारों से की बात उन्होंने मामले को लिया संज्ञान बताया कि ठीक है जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी लेकिन देखना यह है होंगी कार्यवाही या ऐसे ही चलता रहेगा खेल तस्वीरें पूछती रहेगी सवाल या फिर मामले को दबा दिया जाएगा

केपीएस कालेज में पौधा लगाकर वन क्षेत्राधिकार ने की एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच। वन महोत्सव के अवसर पर कैसरगंज रेंज क्षेत्र अंतर्गत हुजूरपुर के हरिहरपुर केपीएस कालेज पर पेड लगाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में हुजूरपुर ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप उर्फ बबलू भैया मौजूद रहे।कैसरगंज वन क्षेत्र के हरिहरपुर केपीएस कालेज पर वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह उर्फ बबलू ने आंवला, निंबू सागवन अमरुद और परिजात का पौध रोपित किया। उपस्थित लोगों को आंवला और अमरूद के 700 पौधों का वितरण किया गया।मुख्य अतिथि अजीत प्रताप उर्फ बबलू ने कहा कि हम सभी को अपने घरों और खेत खलिहानों में पौध रोपण करना चाहिए। इससे वातावरण शुद्ध रहता है और प्राकृतिक संतुलन भी बना रहता है।साथ ही वन महोत्सव पर आधारित भाषण प्रतियोगिता और नाटक का मंचन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने नगद पुरस्कार से बच्चों को सम्मानित भी किया गया। एसडीओ अजीत प्रताप सिंह वन क्षेत्रा अधिकारी अभिषेक सिंह डिप्टी रेंजर अहमद हसन वन दरोगा अनिल कुमार मिश्रा प्रिंसिपल व ग्राम प्रधान सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

बडी खबर सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से,,!.

कुएं से पानी लेने के विवाद में वृद्ध महिला की हत्या,,,!.

कुएं में पंप के माध्यम से, पानी लेने के नाम पर, दो महिलाओं में हुआ विवाद,,!.

विवाद के दौरान कुएं के दीवाल में, टकराने से हुई वृद्ध महिला की मौत,,!.

मृतिका का नाम मोहनमती तेंदुलकर, सिरियागढ़ ग्राम निवासी,,!.

आरोपी महिला जयश्री भारद्वाज,डभरा पुलिस की गिरफ्त में,,!.

डभरा थाना क्षेत्र के सिरियागढ ग्राम की घटना,,! .

डभरा पुलिस जांच मे जुटी,,!

बिग ब्रेकिंग……

श्रावस्ती:- जिलाधिकारी अजय द्विवेदी के सख्ती का दिखा असर,,

कार्य में लापरवाही बरतने पर 04 सफाई कर्मियों को किया गया निलंबित,,

डीपीआरओ नंदलाल ने कार्य में लापरवाही बरतने पर किया सफाई कर्मियों को निलंबित,,

सहायक विकास अधिकारी तेज बहादुर को भी लापरवाही बरतने पर दी गई आखिरी चेतावनी,,

निलंबन और कार्यवाही के बाद ब्लॉक स्तर कर्मचारियों में मचा हड़कंप,,

न्याय पंचायतवार गठित टीम में ड्यूटी से नदारद मिले थे चारो सफाई कर्मी,,

संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत साफ सफाई करने हेतु गठित की गई है सफाई कर्मियों की टीम।

जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान द्विव्यांग फरियादी ने लगायी आर्थिक सहायता की गुहार

जिलाधिकारी ने प्रकरण का तुरंत संज्ञान लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु अपर जिलाधिकारी को दिया निर्देश

TNI 24 ब्यूरो प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने प्रतिदिन के तरह ही कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को प्रार्थी विजय बहादुर पुत्र चिरागी ग्राम मक्कनपुरवा, दा0 सेमरी चकपिहानी, भिनगा के द्वारा अपने पुत्र दिनेश कुमार जो कि एक हाथ से दिव्यांग है, के इलाज हेतु आर्थिक सहायता हेतु गुहार लगायी गई। प्रार्थी द्वारा बताया गया कि उनके पुत्र का इलाज काफी दिनों से चल रहा है और अबतक काफी रूपये भी इलाज में खर्च किये जा चुके है। डाक्टरों के मुताबिक अभी और इलाज चलेगा। प्रार्थी ने बताया कि वह बहुत ही गरीब घर से है तथा आय का कोई स्त्रोत नही है। प्रार्थी अपने लड़के के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने हेतु जिलाधिकारी से गुहार लगायी। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रार्थी के प्रकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को निर्देशित किया। साथ ही उन्होने यह भी निर्देश दिया कि यदि प्रार्थी का आयुष्मान कार्ड नही बना है, तो तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रार्थी को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज भी मुहैया हो सके।

इसके अलावा जनता दर्शन में जिलाधिकारी को 20 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थे, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पाइप पेयजल योजना नगरीय/ग्रामीण की संयुक्त बैठक सम्पन्न

15 दिन के अन्दर समस्त रोड/रोड पटरी को कराया जाए दुरूस्त-जिलाधिकारी

TNI 24 ब्यूरो प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पाइप पेयजल योजना नगरीय/ग्रामीण की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यतः वर्तमान में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त रोड एवं रोड की पटरी के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी तथा वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रो से सम्बन्धित फर्म एल.एण्ड.टी., जी.ए.इन्फा वी.पी.एल. (जे.वी.) तथा नगरीय क्षेत्र के ठेकेदारों को निर्देशित किया कि 15 दिन के अन्दर समस्त रोड/रोड पटरी को सही कराया जाए अन्यथा किसी अप्रिय घटना होने पर सम्बन्धित फर्म/ठेकेदार के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल निगम एस0एम0 असजद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला, कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक सहित ठेकेदार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-आफिस प्रणाली लागू किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

TNI 24 ब्यूरो प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में ई-आफिस प्रणाली लागू किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समीक्षा में शासन की मंशानुरूप समस्त अपेक्षित कार्यवाहियों को शीघ्र पूर्ण कराते हुए पत्रावलियों का परिचालन ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से किये जाने हेतु निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि ई-ऑफिस को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कागजों की बचत करना है इसके साथ शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना है। ई-ऑफिस में किसी भी समय निर्धारित दस्तावेज को खोलकर देखा जा सकता है। जिससे भविष्य में पेपरलेस कार्य को बढ़ावा दिया जा सके।ई ऑफिस प्रणाली के माध्यम से प्रथम चरण में राजस्व विभाग को जोडा जा रहा है और अन्य विभागों को भी जोड़ा जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निगम प्रताप सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव द्वारा ई-आफिस की प्रगति के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संबंध में बैठक सम्पन्न

पंपलेट/पोस्टर लगाकर स्कूली छात्राओं को किया जाए जागरूक-जिलाधिकारी

TNI 24 ब्यूरो प्रदीप गुप्ता

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षकों की तैनाती किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया रहा है। जिसके अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हुए प्रशिक्षित ट्रेनर्स के माध्यम से मार्शल आर्ट यथा जूडो, ताइक्वांडो, कराटे आदि के माध्यम से उनमें जीवन कौशल का विकास किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण का माह वार ट्रेनिंग मॉड्यूल/पी०पी०टी० तैयार कर विद्यालयों को उपलब्ध करायी जाएं और पंपलेट/पोस्टर लगाकर स्कूली छात्राओं को जागरूक किया जाए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 03 माह (अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर) हेतु निर्धारित है। प्रशिक्षण की अवधि प्रतिदिन 40 मिनट निर्धारित है। प्रशिक्षण हेतु ऐसे खिलाडियों को चयन किया जायेगा, जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता प्रमाण पत्र हो। प्रशिक्षक के रूप में यथा सम्भव महिला प्रशिक्षक का ही चयन किया जायेगा। महिला प्रशिक्षक न मिलने की स्थिति में पुरूष प्रशिक्षक चयनित किया जायेगा। जिन विद्यालयों मंे महिला शिक्षक नही है वहां महिला प्रशिक्षक को भेजा जाये महिला प्रशिक्षक न मिलने की दशा में किसी विद्यालय से महिला शिक्षक की उपस्थिति में प्रशिक्षक प्रशिक्षण करायेगें। पुलिस विभाग द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया कि यदि महिला प्रशिक्षक उपलब्ध नही है तो पुलिस विभाग द्वारा महिला पुलिस द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बारिश के बीच महंगी हुई सब्जियां, टमाटर 80 रुपये के पार, आलू- प्याज के दाम भी आसमान पर

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में टमाटर के भाव 35 रुपये से ऊपर बढ़ चुके हैं। माना जा रहा है कि महिने के अंत तक यह 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है। इसकी वजह टमाटरों की फसल की कमी बताई जा रही है।प्याज और आलू के महंगे होने के बाद अब टमाटर पर भी महंगाई की सुर्खी चढ़ती नजर आ रही है। विभिन्न बाजार में टमाटर के दाम 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। 10-12 दिन पहले तक टमाटर इससे आधे दामों पर बिक रहा था। थोक मंडी में ही टमाटर के भाव 50 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुके हैं।