Home Blog Page 587

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, चार लोगों पर युवक को गायब करने का आरोप।

रिपोर्ट, राजू सहगल

उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। विगत एक जुलाई को युवक के लापता होने के बाद से परिजन लगातार युवक की खोज कर रहे हैं। युवक के परिजनों ने दो पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोगों पर युवक को गायब करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत देकर पुलभट्टा थाने में जोरदार हंगामा किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम सतुईया के तमाम लोग पुलभट्टा थाना पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र कमल राजपूत 1 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है तथा 5 दिन बीतने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों का कहना था कि एक जुलाई की रात कमल राजपूत को गांव के पूर्व प्रधान पिंटू कश्यप, पूर्व प्रधान राम प्रसाद कश्यप, जमुना प्रसाद और संजू कश्यप पार्टी करने के नाम पर घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों ने बताया कि देर रात्रि को कमल के साथ गए चारों लोग घर वापस लौट आए लेकिन 1 जुलाई के बाद से कमल घर नहीं लौटा है तथा उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिजनों ने कमल के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कमल के साथ गए चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल 5 दिन बीतने के बाद भी कमल का कोई सुराग न लगने से परिजनों में आक्रोश पनप रहा है।

भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा जनपद बहराइच का विकासखंड कार्यालय शिवपुर

TNI 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

विकासखंड शिवपुर की कई ग्राम पंचायत में लगाई जा रही फर्जी हाजिरी

ग्राम पंचायत के दो कामों पर मौके पर उपस्थित 15 लेबर मास्टर रोल पर भरे जा रहे सौ से अधिक लेबर

जनपद के विकासखंड शिवपुर से है जहाँ के ग्राम पंचायत शिवपुर, बसंतापुर, चौकसाहार, लौकिहा, बौंड़ी,नकही, नकहा रखौना,सैयदनगर, में लगातार मनरेगा से लेकर वित्त तक के कार्य में जमकर घोटाला किया जा रहा है। जहाँ वित्त को लेकर ग्राम पंचायत में लाखो के खेल किये जा रहे है।वही दूसरी तरफ मनरेगा कार्यो में अधिकारियों के संरक्षण में जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।मौके पर 10तो मस्टररोल में 100के ऊपर हाजिरी लगाई जाती है शिवपुर ब्लॉक के अधिकतर ग्राम पंचायत में काम पूरा हो जाता है लेकिन फिर भी मास्टर रोल पर उपस्थिति दर्ज कर हाजिरी लगाई जा रही है। वहीं प्रशासन को खबर होने के बावजूद खंड विकास अधिकारी व जेई मनरेगा द्वारा कार्यवाही करने के बजाय उल्टा पूरे मामले में लीपा पोती कर मामले को सुलटा दिया जाता है वहीं ग्राम पंचायत लौकिहा में मनरेगा से कराये गये कार्य नहर पटरी मिट्टी पटाई के काम में जबरदस्त फर्जीवाड़ा किया गया है। इस कार्य में लगभग पानी लाख का भुगतान हुआ लेकिन यह काम कहां हुआ इसकी जानकारी प्रधान प्रतिनिधि से लेकर पंचायत सचिव भी इस काम के बारे में किसी को पता है
मनरेगा कार्यो में अभी तक लाखों रूपयों का घोटाला कर जिम्मेदारों ने अपनी जेब भर ली है। सूत्रों की माने तो काम बहुत समय से इसी तरीके से चलता है। उसके बावजूद शासन सत्ता से बेखौफ होकर जिम्मेदार अधिकारी पुरानी फोटो की फोटो अपलोड कर सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। एक ही तरीके से फर्जी हाजिरी लगाने से यह स्थिति भी साफ हो रही है कि कहीं न कहीं विकास खंड के मुखिया की ही यह योजना होगी की किस तरह से शासन व सत्ता के जिम्मेदारों की आंखों में धूल झोंकी जा सकती है। विकासखंड शिवपुर में मनरेगा फर्जी वाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि दिन प्रतिदिन जिम्मेदारों के संरक्षण में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है वहीं हकीकत इसके विपरीत है इसके पीछे की वजह कमीशन खोरी है क्योंकि स्टीमेट बनने से पहले बनाने वाला कमीशन लेकर आवश्यकता से कई गुना ज्यादा मजदूरों का स्टीमेट बनाया जाता हैं। जिसके चलते काम पहले ही जिम्मेदार दिखा देते हैं।
इस बारे में जब खंड विकास अधिकरी शिवपुर से बात की गयी तो उन्होने बताया कि मजदूर मिलते नहीं है क्योंकि बाहर 350/-रुपये की मजदूरी चलती है और मनरेगा की मजदूरी दो सौ रुपये की है तो कुछ तो करना ही पडेगा
दिनांक 5/7/2024को सारा दिन पानी बरस रहा था लेकिन ब्लाक के गांवो में मनरेगा का काम चल रहा था
वही सोचने की बात यह भी है कि शिवपुर ब्लाक में मनरेगा का सारा काम शाम को ही क्यों चालू होता है
क्या मनरेगा का काम रात में चलता है यह सोचने का विषय है
अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिले के आला अधिकारी इन ग्राम पंचायतों में किये गये भ्रष्टाचार पर कितना अंकुश लगाने में सफल हो पाते है

ग्रामीणों ने रात में सड़क पर घूमता देखा मगरमच्छ, दहशत से लोगों की नींद उड़ी

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच रामगढ़ी चक, गांव में स्थित नहर में शुक्रवार को मगरमच्छ निकल आया और आबादी की ओर पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना वन कर्मियों को दी गई। बहराइच रेंज के तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामगढ़ी चक, में स्थित नहर में मगरमच्छ रहते हैं। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से खेत में पानी भर गया। बताया जाता है कि जिसके कारण शुक्रवार शाम को एक मगरमच्छ नहर से बाहर निकल आया।ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ का वजन 40 किलो के बीच बताया जा रहा है। गांव निवासी। मंगनू , सिकंदर अली,गोरे,ननकऊ फिरोज अहमद मुती उल्लाह,ने बताया कि मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई है। बहराइच रेंजर मोहम्मद शाकिब ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। 3 दिन से वन विभाग की टीम लगातार कोशिश कर रही है जल्द रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा जाएग।

अल्ट्रासाउण्ड एवं पैथॉलाजी सेंटर के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक

TNI 24 ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट

श्रावस्ती। अल्ट्रासाउण्ड सेंटर एवं पैथॉलाजी सेंटर के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक बैठक की। जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी एवं नैदानिक स्थापना के अंतर्गत जनपद में संचालित समस्त सोनोग्राफी सेंटर, पैथालॉजी लैब, नर्सिंग होम, क्लीनिक के पंजीकरण, ट्रेंड चिकित्सक एवं स्टॉफ की उपस्थिति, निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार उपलब्ध सेवाओं आदि की समीक्षा करते हुए सघन जांच आदि करते हुए आम जनमानस को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपस्थित रहे।

बहराइच जिला अस्पताल बारिश से तालाब में तब्दील

रिपोर्ट :-TNI 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

बहराइच शहर बीचो-बीच स्थित मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में पानी भरने के बाद लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ा जुगाड़ू नाव बनाकर तीमारदारों ने बाहर जाकर दवा ली बीती रात लगातार हो रही बारिश से पूरे शहर में व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई उसी क्रम में आप मेडिकल कॉलेज की यह तस्वीर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार से पानी भरा हुआ है जिससे लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जल भराव में एक युवक जुगाड़ू नव बनाकर जाता दिखाई दे रहा है वीडियो क्लिप सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं लगातार हो रही बारिश को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था किस प्रकार से है और पानी आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से भरा हुआ है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लोग मुसीबत में हैं अब क्या कुछ कहा जाए आप खुद देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार से जल भराव की समस्या जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में बनी हुई है

ब्रेकिंग न्यूज़…..

श्रावस्ती:- जिले में देर रात से हो रही जोरदार बारिश,,

भिनगा नगर में जलभराव की स्थिति देखने निकले डीएम अजय कुमार द्विवेदी,,

डीएम ने खैरी मोड़, नई बाजार का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा,,

डीएम के साथ नगर पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद और ईओ डा. अनीता शुक्ला भी रही मौजूद,,

डीएम ने नगर में जलजमाव को निकालने के आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश।

Breaking News

इटावा जिलाधिकारी की whatsapp पर बनी फर्जी आईडी।

फर्जी आईडी बनाने वाला व्यक्ति लोगों से डीएम बनकर कर रहा रुपयों की डिमांड।

इटावा जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने जनपद वासियों को किया सावधान।

डीएम ने कहा फर्जी आईडी बनाने वाले पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कृपया ऐसे किसी फर्जी आईडी पर ध्यान न दे।

जिलाधिकारी इटावा का अधिकारिक मोबाइल नम्बर 9454417551 व आईडी DM Etawah के नाम से संचालित है।

जल्द ऐसे लोगों पर अमल में लाई जाएगी कार्यवाही।

कुलदीप दुबे, इटावा

पटाखा सुखाते समय अचानक हुआ विस्फोट

TNI-24:- जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

मिहींपुरवा(बहराइच): मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम झाला में पटाखा सुखाते समय अचानक विस्फोट हो गया । जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दिया । गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई । ग्राम झाला निवासी मोहम्मद निसार उर्फ भट्टू पुत्र जब्बार की पटाखे की लाइसेंसी दुकान है । आज दोपहर में बरसात के कारण नमी लेने से छत पर पटाखों को सूखने के लिए डाला था । अचानक दोपहर समय डेढ़ बजे विस्फोट हो गया । जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दिया । बगल में टिन सेड छतिग्रस्त हो गया । आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे । तथा पुलिस को भी सूचना दी । थाना प्रभारी मोतीपुर, चौकी इंचार्ज जलिमनगर दिवाकर तिवारी, तहसीलदार मिहीपुरवा अम्बिका प्रसाद राना तत्काल मौके पर पहुंचे । थाना प्रभारी मोतीपुर ने बताया कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। यह राहत की बात है । जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी ।

चौकसाहार में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में का हाल बेहाल,कहीं लटका दिखा ताला तो कहीं डॉक्टर नदारद, मरीज जाएं तो जाएं कहां?

TNI – 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिल रहा इलाज, निगरानी न होने से की जा रही मनमानी जिम्मेदार अधिकारी मामले से बने बेखबर

बहराइच। जिले के विकासखंड शिवपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा चौकसाहार में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटक रहा ताला डॉक्टर नदारत ग्रामीण जनता परेशान झोलाछाप डॉक्टर के पास चौकसाहार की जनता जाने को हुई मजबूर आपको बताते चलें की विकासखंड शिवपुर के ग्राम सभा चौकसाहार में जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है उसमें ताला लटक रहा है ग्राम चौकसाहार के मरीज को जब दवा लेने जाना पड़ता है तो वह झोलाछाप डॉक्टरों के यहां पहुंचते हैं ना जाए तो कहां जाएं क्योंकि जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौकसाहार के डॉक्टर हैं वह कभी नहीं आते हैं ग्रामीण जनता ने मीडिया कर्मी को यह बताया कि यहां पर डॉक्टर नहीं आते हैं और यदि आते हैं तो मात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौकसाहार की फोटो खींचकर भेज देते हैं जिससे कागज का कोरम पूरा हो सके और डॉक्टर की वेतन निकल सके सिर्फ डॉक्टर को पैसे चाहिए बाकी मरीजों से कोई मतलब नहीं हैं जनता चाहे आए चाहे ना आए डॉक्टर फ्री का पैसा चाहते हैं मरीजों की दवा नहीं करना चाहते हैं जिससे मरीज झोलाछाप डॉक्टरों के यहां जाने को मजबूर हो जाते है चाहे ठीक हो या ना ठीक हो क्योंकि डिग्री प्राप्त डॉक्टर जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौकसाहार नहीं जाते हैं तो ग्रामीण जनता कहां चली जाए जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं बड़ी-बड़ी घास लगी हुई है देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है लापरवाही चरम सीमा पार कर रही है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होकर जंगल है साफ सफाई नहीं है क्योंकि जब डॉक्टर नहीं जाते हैं तो साफ सफाई कहां से हो उसमें जंगल तो रहेगा ही बड़ी-बड़ी घास लगी हुई है तो मरीज भी कहां जाएं किस से मिले क्योंकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौकसाहार में 24 घंटे ताला लटका रहता है जिम्मेदार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सेफोन से जब संपर्क किया गया तो फोन स्विच ऑफ जा रहा था ग्राम सभा चौकसाहार की जनता ने सरकार से यह मांग की है की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौकसाहार का ताला जल्द से जल्द खुलवाया जाए और डॉक्टर जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौकसाहार में तैनात हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए अब देखना यह है की सरकार डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करती है या मामले को ठंडा बस्ती में डाल दिया जाएगा

थाना रूपईडीहा पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 अदद ई-रिक्शा बैटरी मय 01 अदद चार्जर व 02 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन व 02 अदद नाजायज चाकू, 06 अभियुक्त गिरफ्तार।

TNI- 24 जिला संवाददाता शिवम सिंह बहराइच

बहराइच पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डा० पवित्र मोहन त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के पर्वेक्षण में दिनांक 23.05.2024 को वादी सुरेश कुमार पुत्र राम उजागर निवासी जोगनिया थाना मोतीपुर बहराइच मो0न0 9044961284 अपने डिसचार्ज ई रिक्शा के अपने गांव के विजय कुमार पुत्र होली राम के ई रिक्शा से टोचन कर नानपारा से अपने घर जाते समय रास्ते में थाना रुपईडीहा अन्तर्गत खान पुल व मान साइफन के बीच में कटघर मोड पर समय करीब 11 बजे पहुंचा कि चार व्यक्ति अज्ञात द्वारा जिसमे से दो के पास चाकू था घेर कर रोक लेने मारने पीटने के लिए हमलावर होने चाकू छूरी दिखाते हुए जान माल की धमकी देने और वादी के जेब में रखा 700/- नगद व मेरे ई रिक्शा के चार बैट्री जिसका नं0 1854H3SCEP13S35446,185UJ3EP3S30314,1850B4JCEP3S0858 1850B4JCEP3S08581 व उसके चार्जर सहित जिस पर वादी का नाम सुरेश व मो0न0 9601083541 अंकित है व विजय के ई रिक्शा की दो7 बैट्री के व दो अदद एन्ड्राइड फोन जो समसंग व रीयल भी के जिसमे सिम नं0 9601083541,7600094130 लगा था व एक अदद मो० फोन विजय का की पैड का जिसमे सिम 9198132061 लगा था को छीन कर चले जाने व इस घटना के बारे में किसी को बताने पर मारकर खत्म कर देने की धमकी देने सम्बन्ध में तहरीर दिया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 315/2024 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक बहराइच के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में लूट की घटना कारित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये 06 अदद ई-रिक्शा बैटरी मय 01 अदद चार्जर व 02 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन व 02 अदद नाजायज चाकू, के साथ 06 शातिर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार। व गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर आज पेशी हेतु माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

अभियुक्तगण का विवरणः-

  1. बाबु अंसारी पुत्र स्व० गुलाम उम्र 33 वर्ष
  2. राजू पुत्र रशीद उम्र 23 वर्ष
  3. आल्मीन पुत्र तालाब अली उम्र 27 वर्ष
  4. रिजवान पुत्र मुस्तफा उम्र 22 वर्ष
  5. देशराज पुत्र राजकुमार आर्या उम्र 27 वर्ष
  6. गुड्‌डू आर्या पुत्र लल्लू आर्या उम्र 22 वर्ष समस्त निवासीगण बालापुर अड़गोडवा थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

गिरफ्तारी का स्थान व समय-

खान पुलिया से थोडा दूर कुर्मियाना मोड़ दिनांक- 03.07.2024 समय 23.05 बजे रात्रि

बरामदगी का विवरण-

  1. नीला रंग EASTMAN कंपनी बैटरी न० 185QB4JCEP3S08581
  2. नीला रंग EASTMAN कंपनी बैटरी न० 185UJ3ECEP3550314,
    1. नीला रंग EASTMAN कंपनी बैटरी न0 1854H3SCEP35354466
  3. नीला रंग EASTMAN कंपनी बैटरी न० 124CB3MCFM159594
  4. रंग नीला EASTMAN कम्पनी 130 AH बैट्री नं0 183 ML2BCEN3S52260
  5. रंग नीला EASTMAN कम्पनी 130 AH बैट्री नं0 183 ML2BCEN3552270

गिरफ्तारी टीमः-

  1. उ०नि० अमित सिंह
  2. उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह
  3. उ0नि0 विजय कुमार
  4. हे0का0 गया प्रसाद पाण्डेय
  5. हे0का0 अविनाश कुशवाहा
  6. हे0का0 अशोक प्रजापति
  7. का0 संजय कुमार
  8. का0 अरूण कुमार चौहान
  9. का० जितेन्द्र कुमार
  10. काo संजय गौड