Home Blog Page 563

21 दिन चलेगा ऑपरेशन जागृति फेज -2 अभियान

   मथुरा-     पुलिस लाइन में शनिवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने ऑपरेशन जागृति फेज-2 का शुभारंभ किया। जिसमें 21 दिन तक अभियान चलाकर जिले के गांव- गांव को कवर किया जाएगा, साथ ही महिलाओं को आगे लाकर झूठे मुकदमे न लिखवाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। ऑपरेशन जागृति फेज-1 में महिला संबंधी अपराधों में काफी गिरावट आई है। इस अभियान के सार्थक परिणाम आए हैं। उन्होंने अभियान के उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसके तहत युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा के बारे में जागरुक और सचेत करना। पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जानकारी देना। किशोरियों के साथ स्वस्थ रिलेशनशिप व जीवनशैली पर जागरूक करना। महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरुकता पैदा करना। समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना एवं ऐसे मामलों में कमी लाना। विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना। सराहनीय कार्य करने पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने यूनिसेफ के दो सदस्यों को सम्मानित किया।

रिपोर्ट- ताहिर कुरेशी
जिला – मथुरा

स्वरोजगार के लिए ऋण हेतु बैंक के चक्कर लगा रहा युवक

डीएम के आदेश के बावजूद नहीं हो सका ऋण

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच।तेजवापुर ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक के स्वरोजगार के लिए ऋण हेतु आठ माह से बैंक का चक्कर लगा रहा है। युवक के मुताबिक लगभग आठ माह से इंडियन बैंक बेड़नापुर शाखा के मैनेजर पीड़ित को दौड़ा रहे हैं। समस्या से परेशान युवक ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया तो डीएम के आदेश के बावजूद बैंक अधिकारी ऋण प्रदान करने को तैयार नहीं है।नतीजन डीएम के आदेश के बाद भी पीड़ित की समस्या को दरकिनार कर दिया गया।तेजवापुर ब्लॉक के बौंडी शुक्ल निवासी पुनीत कुमार बाजपेई पुत्र हरिशंकर बाजपेई ने इंडियन बैंक के सहायक महाप्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि पीड़ित ने डेरी फार्मिंग एंड वर्मी कंपोस्ट मेकिंग का प्रशिक्षण का भी किया है।पीड़ित अपने गांव में स्वरोजगार शुरू करना चाहता है डेरी फार्मिंग एंड वर्मी कंपोस्ट मेकिंग के जरिए युवा के स्वरोजगार कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है।जिसके लिए युवक ने इंडियन बैंक की शाखा बेड़नापुर से माह नवंबर 2023 में बैंक से ऋण के लिए आवेदन किया था।सभी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद भी पूर्व शाखा प्रबंधक विपिन कुमार उपाध्याय द्वारा ऋण नहीं प्रदान किया गया। 8 माह से लगातार पीड़ित को बैंक दौड़ाया जा रहा है।लेकिन पीड़ित को ऋण नहीं दिया गया।जिसकी शिकायत पीड़ित ने डीएम से भी किया लेकिन बैंक के अधिकारियों ने डीएम के भी आदेश को मानने को तैयार नहीं है।पीड़ित ने इंडियन बैंक के सहायक महाप्रबंधक से समस्या की शिकायत किया है। पीड़ित ने बताया कि निवर्तमान शाखा प्रबंधक विपिन कुमार उपाध्याय के स्थानांतरण के बाद वर्तमान शाखा प्रबंधक राजदीप सिंह भी पीड़ित को दो माह बाद समस्या पर विचार करने की बात कह रहे हैं।पीड़ित का कहना है कि स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाए ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा होकर जीवन का निर्वहन कर सके।

योग दिवस पर बागपत सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के मैदान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

सांसद राजकुमार सांगवान शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों से भी योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करने की बात कहीं । योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया। और योग को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

योग के भव्य कार्यक्रम में शामिल सांसद राजकुमार सांगवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश योग दिवस मना रहा है । अब योग को मानने वाले पूरा विश्व जुड़ता चला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में योग दिवस मनाया गया है । कहा कि योग करने से प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को स्वस्थ रख सकता है और तन और मन को स्वास्थ बना सकता है। योग कार्यक्रम में बागपत जनपद के कोने-कोने के लोग आकर शामिल हुए हैं । योग के कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया बच्चे बुजुर्ग और महिलाओं ने भी योग अभ्यास किया और नियमित योग करने और योग के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।

ग्रामीण महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ खोला मोर्चा:पोषाहार वितरण में भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप,

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच आंगनबाड़ी के विरोध में दर्जनों महिलायें हुई लामबद्ध।आरोप कि कई महीनो तक नहीं प्राप्त होता बाल पुष्टाहार। वितरण कराए जाने वाले पोषाहार सामग्री की कर ली जाती है कालाबाजारी। जनपद के विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत डल्लापुरवा निवासिनी संगीता पत्नी कौशल, सुनीता देवी, जानकी, फुलकुमारी, काजल, मीना, सरितादेवी, रेखा देवी, रीता देवी, अनीता, ननकई, सुमन आदि दर्जनों महिलाओं ने प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा देवी पर पोषाहार कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध मे पीड़ित महिलाओं द्वारा संबंधितों को प्रार्थना पत्र दिया किन्तु आज तक कार्यवाही नहीं सुनिश्चित कराई गई। उक्त आंगनबाड़ी गर्भवती, धात्री महिलाओं व नौनीहालों,बच्चों में वितरण होने वाले बाल पोषाहार को लाभार्थियों में वितरण न करके उसकी कालाबाजारी कर लेती है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा सीडीपीओ शिवपुर से आरटीआई के तहत जन सूचना भी मांगी गई है। सूची से जमीनी मिलान किया गया तो कुछ राशन पाने वाले विवाहित हैं तो कुछ अपात्र। यदि ऐसे ही चलता रहा तो सरकार की नीतियां जल्द ही धराशाई हो जाएंगी। एक ओर जहां भारत सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाए जाने के उद्देश्य से पोषाहार वस्तुओं पर काफी धन खर्च किया जा रहा है। किंतु यहां की जमीनी हकीकत कुछ और ही ? अभिलेखों मे फ्रॉड व वितरण वस्तुओं की कालाबाजारी धांधली करने वाले आरोपित आंगनवाड़ी मीरा देवी के विरुद्ध क्या होगी यथोचित कार्यवाही अथवा कुछ विभागीय कर्मियों की संलिप्तता के चलते गरीब महिलाओं नौनिहालों के खाद्यान्न की होती रहेगी कालाबाजारी।

कानपुर देहात ब्रेकिंग,

पुरानी रंजिश के चलते युवक ने फावड़े से युवक का सर काटा मौत,

रास्ते मे जाते समय पीछे से पढोसी ने युवक को मारा फावडा मौत ,

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,

आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार,

घटना से गांव में फैली सनसनी,

रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डबारी गांव का मामला,
रिपोर्ट रामकुमार

योग से होता है स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज का निर्माण :

बदायूं
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर बच्चों ने योग किया। अनेकों आसन लगाए और गायत्री मंत्र के साथ प्रज्ञा योग व्यायाम किया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि योग से स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज की निर्माण होता।
संरक्षक सुखपाल शर्मा ने कहा कि योग के माध्यम से ऋषि-मुनियों ने पूरी दुनियां को सर्वोत्तम स्वास्थ्य किया।
बालिका अनाया, अदिति भूमि शर्मा ने ता‍ड़ासन, मयूरासन, बज्रासन, चक्रासन, उत्कटासन, सर्पासन, भुजंगासन लगाए। इसके अलावा बच्चों ने भ्रामरी प्राणायाम किया। आसन और प्राणायाम से होने वाले लाभों को जाना।
विजुअल
Tni News 24
वीरेन्द्र शर्मा बदायूं

विदिशा ब्रेकिंग न्यूज।

लटेरी के आनंदपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 साल के लड़के की मौत,
आम के पेड़ के नीचे आम तोड़ने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आया लड़का,
आनंदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सडवता का मामला,
लड़के का नाम शिवजीत कलावत बताया जा रहा है,

संवाददाता – जितेन्द्र प्रजापति लटेरी,

महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल परिसर में आयुष विभाग के तत्वाधान में दशम योग दिवस का आयोजन

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/बिनौली:
बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल परिसर में मंगलवार को आयुष विभाग के तत्वावधान में दशम योग दिवस
के उपलक्षय में चल रहे योग सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन हुआ। जिसमे प्रशिक्षकों ने साधकों को यौगिक क्रियाएं सिखाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि योग जीवन जीने की कला सिखाता है। योग का नाम जोड़ना है, आत्मा परमात्मा, मन प्राण का मिलन योग है। विचारों का परिवर्तन तप है। योग साधना से ही विचार शुद्ध हो सकते हैं। असाध्य रोगों का निदान योग से संभव है। इसलिए योग स्वस्थ जीवन का आधार भी है। उन्होंने
शलभासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, मयूरासन सहित विभिन्न आसनो के लाभ बताए। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक हर्ष गौरव व मनीष कुमार ने साधकों को योगसनो व प्राणायाम के अभ्यास कराए। आयोजन में
डा. कुलदीप कटारिया, डा.जितेंद्र गौतम, डा.रूबी प्रजापति, डा.शमीम, डा.मीनाक्षी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अतुल कुमार, जगन्नाथ पांडेय, ममता, अनुज कुमारी आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओ द्वारा विधार्थी दे रहे योग संदेश

रिपोर्ट ताहिर कुरेशी।

मथुरा।
जनपद के आयुर्वेद मेडिकल शैक्षणिक संस्थान एस.के.एस, संस्कृति, धनवंतरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं बी.एस.ए डिग्री कॉलेज मथुरा में विद्यार्थियों ने योग के महत्व पर आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग स्वयं एवं समाज के लिए” से संबंधित विषयों पर योग प्रशिक्षक ने शिक्षक गण एवं छात्र/छात्राओं के समक्ष सेमीनार के माध्यम से जन जागरूकता के रूप में प्रस्तुत किया गया। आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी डा0 अमृत पाल, डा0 पंकज, डा0, अरविंद सरोज, डा0 रचना, डा0 सुमनलता, डा0 मनीषा शर्मा, डा0 अमित गुप्ता, डा0 परितोष झा की सहभागिता रही। इस प्रकार की अन्य प्रतियोगिताएं प्राचीन विधा के प्रचार प्रसार हेतु 20 जून 2024 तक की जाएंगी। इसी सत्र में आयुष योग प्रशिक्षक द्वारा कामन योग प्रोटोकॉल का भी अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों में से विजेताओं को ससम्मान प्रशस्ति पत्र का वितरण 21 जून 2024 को समापन समारोह में किया जाएगा। बच्चों ने आशु भाषण में विशेषकर आधुनिक युग में योग के महत्ता बताने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में चारों शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 247 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर योग सप्ताह का प्रोत्साहन किया।

भीषण गर्मी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जनरेटर बना हुआ है सफेद हाथीजनरेटर के न चलने से गर्मी से परेशान हो रहे हैं मरीज।

रिपोर्ट महेश वर्मा

शमशाबाद फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में लगा जनरेटर सफेद हाथी बना हुआ है। बिजली चली जाने पर जनरेटर ना चलाए जाने से भीषण गर्मी में मरीज परेशान होते हैं। अपने हाथ के पंखे का ही सहारा लेना होता है। बिजली न आने से अस्पताल में भर्ती मरीज एवं तीमारदारों को काफी परेशानी हुई अस्पताल में मौजूद जनरेटर ना चलने के कारण मरीज परेशान रहे। और हाथ का पंखा का सहारा लेकर पूरी रात गुजारी। सुबह को भी दवा लेने आए मरीज गर्मी में परेशान दिखे। चिकित्सकों के भी इनवर्टर डाउन हो जाने से इधर-उधर बैठकर मरीजों को देखा। शासन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लाखों का बजट उपलब्ध कराती है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मरी जो को सुविधा उपलब्ध नहीं करा ते है। एक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जनरेटर के लिए डीजल का जो भी बजट आता है उसे बजट से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी इस जनरेटर को नहीं चलवाते हैं। जिससे हम लोगों को भी परेशानी होती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सरवर इकबाल ने बताया कि जनरेटर सही है बैटरी खराब हो गई थी इसलिए समस्या आ गई थी। बैटरी को सही कराया जा रहा है। गर्मी में बिजली न आने पर जनरेटर को चलाया जाता है।