Home Blog Page 562

विधुत ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरा तफरी। बाधित हुई विधुत सप्लाई

असारा गांव में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। चंद मिनट में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने लाइन काटकर स्थानीय लोगों के साथ मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जिससे विद्युत सप्लाई बाधित रही जिसके बाद विद्युत अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई को सुचारू कराया।

पूरा मामला रमाला थाने क्षेत्र के असारा गांव का है ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर की तरफ 250 केवी के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। कुछ मिनट में आज की लपटे उठने लगी और कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए क्योंकि जब इसमें अचानक आग लगी तो वहां पर कई लोग और राहगीर मौजूद थे। इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने लाइन को कट कर कर विद्युत आपूर्ति को चालू कराया लेकिन ट्रांसफार्मर के फूक जाने से करीब 4 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिसके बाद अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर को बदलवाकर विद्युत सप्लाई को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने रोड किनारे से ट्रांसफार्मर को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर लगवाने की मांग की है।

जिला मुख्यालय पर भट्टा मजदूरों का प्रर्दशन। डीएम से की शिकायत

बागपत में ईंट भट्टा कर्मचारी संगठन के बैनर तले भट्टे पर मजदूरी करने वाले सैकड़ो मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और भट्ठा संचालकों पर आरोप लगाया के भट्ठा संचालक उन्हें सरकार द्वारा तय की गई मजदूरी से कम मजदूरी दे रहे हैं सरकार ने प्रत्येक भट्ठा मजदूर के लिए 675 रुपए मजदूरी तय की है लेकिन बागपत में भट्ठा संचालक सिर्फ 520 रुपए ही मजदूरी दे रहे हैं ।जिससे भट्ठा मजदूरों के सामने आर्थिक तंगी आ गई है और वह काफी परेशान है काफी शिकायतों के बाद भी उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। भट्ठा मजदूर ब्रह्मपाल ने बताया कि लगातार भट्ठा संचालकों की शिकायत के बाद भी उनको सरकार द्वारा तय किया गया मजदूरी नहीं मिल रहा है जिससे वह काफी परेशान है।भट्टा मजदूरों ने बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द तय मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है।

मास्टर ट्रेनर व आपदा मित्रो ने किया जनजागरूकता अभियान

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा मास्टर ट्रेनर रविशंकर तिवारी, अनिल वर्मा, शिवम सिंह ,सुनील कुमार चौधऱी की अगुवाई में तहसील महसी के थाना हरदी व ग्राम पंचायत चांदपारा के मंदिर पर प्रशिक्षित आपदा मित्रों द्वारा आकाशीय बिजली,सर्पदंश, बाढ़, भूकम्प,अग्निकांड के बारे में जन जागरूकता अभियान चला कर लोगो को जागरूक किया इस दौरान आपदा मित्र राजित राम चौधऱी,अजय कुमार, उमेश कुमार,आदि अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे

दबंगो ने महिला को जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की दी धमकी

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

दबंग का हौसला बुलंद पुलिस को शिकायती पत्र मिलने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

श्रावस्ती /इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया पीड़ित महिला का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर कुछ कहा सुनी हुई थी जिससे दबंगों ने लात घूसे से मारा पीटा पीड़ित महिला ने थाना इकौना मे लिखित तहरीर दिया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी किया लेकिन कार्यवाही के नाम पर शून्य ही रहा जहाँ एक तरफ सुबह के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिलाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं कि हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क की सहायता से महिलाओं को न्याय मिल सके लेकिन न्याय को छोड़कर पीड़ित महिला की बात सुनने के लिए पुलिस नहीं है तैयार अब आखिर सवाल यह उठता है कि महिलाओं को मिलेगा सम्मान या फिर ऐसे होता रहेगा अपमान महिला सशक्तिकरण का दवा हो रहा फेल

लोकेशन, विदिशा

लटेरी के ताजपुरा में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से जुताई कर रहा ट्रैक्टर जब्त।

लटेरी के ताजपुरा में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से जुताई कर रहा एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने जप्त किया है जानकारी के अनुसार गस्ती के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्राम ताजपुरा के पास वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से जुताई कर रहे ट्रैक्टर को जप्त कर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है गौरतलब है कि वन माफियाओं द्वारा लगातार वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर जुताई करने के मामले सामने आ रहे हैं और इसी के दौरान वन विभाग की टीम ने वन विभाग की जमीन पर जुताई कर रहे ट्रैक्टर को जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की है।

लटेरी से जितेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

बिचौलिया के कब्जे में रंगालिया पंचायत।

मनरेगा कार्य में बिचौलियों की मनमानी।

राजधानी दुमका अंतर्गत रानीश्वर प्रखंड के रंगालिया पंचायत मे कनीय अभियंता की अनुपस्थिति में ही सिंचाई नाला की ढलाई किया जा रहा है।वहीं योजना में ग्रामीणों द्वारा कार्य में घोर अनियमितता का आरोप लगा रहे है।ग्रामीणों ने बताया की योजना में टुकड़ा ईट के उपयोग के साथ आधा इंची नीचे ढलाई किया जा रहा है।वहीं कार्य के नाम पर खानापूर्ति कर अवैध रूप से पैसों की निकासी कर बंदरबाट किया जा रहा है।
रानीश्वर प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है|रोजगार सेवक एवं बिचौलिया द्वारा तालाब निर्माण, सिंचाई नाली ,बिरसा कूप मे कार्य से अधिक निकासी की जा रही है| जिसकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है।जानकारी अनुसार नरेगा योजना में कार्य करने वाले मजदूरों के बजाए किसी अन्य लोगों के नाम पर पैसों की निकासी की जा रही है, और योजना में कार्य से अधिक भुक्तान किया जा रहा है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

सिंचाई नाला निर्माण मामले में कनिय अभियंता रवींद्र नाथ टैगोर ने बताया कि,सिंचाई नाली में ढलाई की जा रही है,या जुड़ाई इस विषय में हमें जानकारी नहीं है।वही मामले को लेकर सहायक अभियंता अख्तर अंसारी ने बताया हम देखते हैं,क्या मामला है।वही पंचायत सचिव हरि नारायण सिंह ने बताया ढलाई करवाना हमारा काम नहीं है, बल्कि टेक्निकल इंजीनियर का है।वहीं पंचायत के मुखिया जिशु बास्की ने बताया सिंचाई नाली का निर्माण में जोड़ाई चल रहा है, यह हमें किसी ने नहीं बताया है। आपको बताते चलें
मजदूर के द्वारा बताया गया कि ,सद्दाम और शमसुल नामक बिचोलिया जो रंगालिया पंचायत के ही रहने वाले हैं, उनके द्वारा कार्य कराया जा रहा है। गौर करने बात है, कि जब कार्य के विषय संबंधित अधिकारी को जानकारी नहीं है,तो कार्य आखिर कौन करवा रहा है। आखिर योजना में भुगतान कैसे हो रहा है।ये उच्च स्तरीय जांच का मामला है।

*गाजियाबाद टील मोड थाना क्षेत्र में आग लगने से मां और 2 बेटी की दर्दनाक मौत, चार घायल

गाजियाबाद ब्यूरो विशाल भारद्वाज

गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में रविवार को एक मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में परिवार के सात सदस्य झुलस गए। इसमें मां और दो बेटियों की मौत हो गई है। चार का इलाज दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल (GTB) में चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये मकान टीला मोड़ थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में अंडर कंस्ट्रक्शन था। रसोई में खाना बनाते वक्त ये हादसा हुआ। दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में नाथूराम , मुकेश , बागमती , सोनू , हिमानी , अंकित और प्रियंका को भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यहां पर महिला और दो बेटियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मां और उनकी दो बेटियों के रूप में हुई है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर 7 घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई वहीं चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका उपचार किया जा रहा है|
हादसे के वक्त मकान में बैठकर खाना खा रहे थे! आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फखरपुर थाने में तैनात सिपाही पर लगे 15 हजार का घूस लेने का आरोप,

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक को बदनाम करने में जुटी फखरपुर पुलिस योगी सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी पुलिसकर्मी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अपनी पुलिस की कर कुशलता लाख दावा करते हैं लेकिन आए दिन किसी न किसी पुलिस कर्मी की करतूत जग जाहिर हो जाती है जिसे डीजीपी साहब के सारे दावे बेमानी साबित हो जाते हैं ताजा मामला।फखरपुर थाना का है यहां के सिपाही अंजनी त्रिपाठी वर्दी का रौब दिखाकर करते हैं अवैध वसूली आदर्श वर्मा अवधेश वर्मा रामकुमार भास्कर ने बताया मिट्टी खदान का हम लोग काम करते हैं दिनांक 21/6/24 को ग्राम पंचायत भिलोरा बसंन्ती के पास मिट्टी खोदने के लिए परमिशन लिए थे इसके बावजूद भी फखरपुर थाने के पुलिस अंजनी त्रिपाठी अपने साथ एक सिपाही और दरोगा के साथ मौके पर पहुंचे और गाली देना शुरू कर दिया आदर्श कुमार वर्मा ने बताया मिट्टी खोदने का परमिशन लिया हूं इसके बाद भी कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुए और धमका कर 25 हजार का डिमांड किया धमकी देकर अवधेश वर्मा से 15 हजार रुपए सिपाही अंजनी त्रिपाठी ने लिया है अब आखिर देखना यह है कि लेडी सिंघम के नाम से जानने वाली बहराइच पुलिस कप्तान क्या कार्यवाही करती है

हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा 1व्यक्ति कि मोके पर मोत 1 घायल

मथुरा – 2 व्यक्ति टीवीएस मोपेड से मंडी चौराहे से टाउनशिप की ओर जा रहे थे। थाना हाइवे के सामने अचानक ट्रक की चपेट में टीवीएस मोपेड आ गई । 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई 1 व्यक्ति घायल है मोके पर पहुँची हाइवे पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ओर शव को कब्जे में ले लिया पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थाना हाइवे पर पहुचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वाले व्यक्ति का नाम इलियास निवासी गली भार्गव केशोपुरा मथुरा का बताया जा रहा है।।।।

रिपोर्ट — ताहिर कुरेशी

शक के आधार पर पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या।

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है। पत्नी पर प्रेम प्रसंग का शक करते हुए आरोपी पति ने 30 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरा मामला किच्छा कोतवाली अंतर्गत मंड फॉर्म का है। बताया जा रहा है कि 8 वर्ष पूर्व पूनम की शादी किच्छा के वार्ड नंबर 2 निवासी अशोक कुमार के साथ हुई थी। अशोक और पूनम की 8 वर्षीय पुत्री तथा तीन वर्षीय पुत्र है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पत्नी पर प्रेम प्रसंग का शक करते हुए अशोक कुमार अपनी पत्नी पूनम के साथ अक्सर गाली गलौज तथा मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी पूनम एक महीने पूर्व नाराज होकर मायके चली गई थी। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि किच्छा निवासी हत्या के आरोपी अशोक कुमार की बहन धनवती देवी और जीजा तेजपाल पति-पत्नी के बीच समझौता कराने के लिए अपने घर बुलाकर लाए थे। विगत चार दिनों से पति-पत्नी किच्छा में जीजा के घर पर थे। रोज की तरह धनवती और उसका पति अशोक कुमार मेहनत मजदूरी करने चले गए। इसी बीच घर पर मौजूद अशोक कुमार का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी पूनम के साथ विवाद हो गया । गुस्साए पति ने हसिया लेकर पूनम की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।