शमशाबाद फर्रुखाबाद। एक सप्ताह में तीसरी बार केवल बॉक्स जल जाने से कस्बा क्षेत्र सहित 80 गांव की विद्युत आपूर्ति टप्प हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने मरम्मत कर 12 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। इस दौरान भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान हो गए। सुबह पानी के लिए भी हैंड पंप का सहारा लेना पड़ा। कायमगंज से आने वाली 33 केवीए लाइन का केबल बॉक्स गांव भ टा सा के निकट रेलवे लाइन के पास लगा है। रात 12:00 केवल बॉक्स जल गया। इससे विद्युत उपकेंद्र बंद हो गया। इससे जुड़े कस्बा क्षेत्र सहित 80 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। रात में भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गया। जब लोग चो पर सोने गए तो गर्मी और मच्छरों के कारण काफी परेशान रहे। सुबह पानी के लिए भी हैंड पंप का सहारा लेना पड़ा। 2 दिन पहले केबल बॉक्स जल चुका था। उसे दिन भी विद्युत आपूर्ति बंद रही। एक सप्ताह में तीसरी बार केबल बॉक्स जला है। एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि केवल बॉक्स सही कराकर दोपहर 12:00 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है गर्मी अधिक पढ़ने के कारण बार-बार केवल बॉक्स जल रहा है।
राजेन्द्र सिंह धुआँधार कन्नौज। शहर के एक मोहल्ले में बीते 24 घंटे से तेज बदबू आने की शुरुआत हुई तो मोहल्ले के लोगो ने किसी अनहोनी की संभावना जताते हुये पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घर के अंदर बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की सूचना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक कन्नौज शहर के ग्वाल मैदान मोहल्ला स्थित एक मकान में अरुण मिश्रा का मकान है। इस मकान में अधिक उम्रदराज होने के बाद भी करीब 72 वर्षीय अरुण अकेले ही रहते हैं। इनके दो पुत्र जिनमें एक अमेरिका जबकि दूसरे बैंगलोर में रहते हैं। बताते चलें कि बीते दो दिनों से अंदर से बंद इस मकान से कुछ बदबू आने की शुरुआत हुई तो इधर से गुजरने वाले लोगो ने कुछ अधिक ध्यान नहीं दिया। बुधवार को जब मकान से बदबू आने का सिलसिला तेजी से आने का शुरू हुआ तो आसपास के लोग अनहोनी घटना को लेकर सशंकित नजर आये। आनन फानन में घटना को सूचना से पुलिस को अवगत कराया गया। जिसके बाद मौके पर सीओ सिटी कमलेश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने किसी प्रकार मकान का अंदर से बंद दरवाजा खुलवाया तो मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ दंग रह गई। पता चला कि इस घर में अकेले रहने वाले अरुण की बॉडी जमीन पर पड़ी थी। शुरुआती जांच में सीओ सिटी कमलेश कुमार ने घटना को लेकर बताया कि, घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग शायद पानी की बाल्टी लेकर गिर गये होंगे और इसके बाद उनकी मौत हो गई। करीब 70 घंटे पहले बुजुर्ग की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुये मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के बाहर रह रहे बेटों को भी पुलिस द्वारा घटना की सूचना से अवगत करवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम किये जाने के बाद रिपोर्ट आने पर ही घटना की सही तस्वीर सामने आ सकेगी। घटनाक्रम के दौरान उपरोक्त मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी रही।
कन्नौज। जिले में लूट और चोरी की वारदातें घटने का सिलसिला जारी है, वहीं पुलिस भी चोरों की धरपकड़ करने में सफलता पाते हुये घटनाओं का खुलासा करती जा रही है। ऐसे ही एक चोरी की घटना का खुलासा कन्नौज जिले की पुलिस ने घटना के चंद घंटों बाद ही किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में एक नाबालिक सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी गया माल भी बरामद कर लिया है। बताते चलें कि, बीती 16/17 जून की रात जिले के थाना इंदरगढ़ के रामपुर मझिला गांव निवासी 40 वर्षीय दीपक चतुर्वेदी पुत्र प्रभुदयाल अपने परिवार के साथ लखनऊ गये हुये थे। मौका पाकर इनके घर के ताले तोड़कर शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घर वापस लौटने पर जब परिजनों को घर में चोरी की जानकारी हुई तो घटना की लिखित शिकायत थाना पुलिस से की गई थी। परिजनों के मुताबिक शातिर चोरों ने घर से बक्से से चार जोड़ी कंगन, कान के एक जोड़ी झाले, एक जोडी झुमके, एक जोड़ी सुई धागा, एक कान की बाली, पार कर दी थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करके घटना के खुलासे को लेकर प्रयास शुरू कर दिया था। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में शातिर चोरों की तलाश में लगी थाना पुलिस की टीम को आखिर चंद घंटों बाद ही सफलता हांथ लगी। पुलिस ने गांव मझिला की पानी की टंकी के पास से मंगलवार की सुबह तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूंछतांछ में पकड़े गये अपराधियों ने चोरी की वारदात को भी कबूल किया। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त पकड़े गये आरोपी 20 वर्षीय राघव ठाकुर पुत्र तेजेंद्र सिंह के अलावा 19 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र अरुण कुमार सहित एक नाबालिक पकड़े जाने के दौरान चोरी का माल बेंचने की तैयारी में कहीं निकलने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले ही तीनों को माल सहित दबोच लिया गया। कन्नौज मुख्यालय पर घटना के खुलासे के दौरान एसपी अमित कुमार आनंद के अलावा इंदरगढ़ थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। घटना के वांछित आरोपी का नाम अनुज पुत्र तेजेंद्र सिंह निवासी गांव मझिला इंदरगढ़ बताया गया है, जिसको भी शीघ्र गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कन्नौज। जिले के पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद ने पिछले काफी समय से थानों और कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया। एसपी द्वारा चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के चलते कन्नौज कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह को थाना सौंरिख भेजा गया है। वहीं तिर्वा कोतवाली प्रभारी के पद पर कार्यरत जयंती प्रसाद गंगवार को अपराध शाखा की कमान सौंपी गई है। अन्य पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण में अपराध शाखा में तैनात वीरेंद्र विक्रम सिंह को अपराध शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रजनीश बाबू कटियार को पुलिस लाइन से और रणजीत सिंह को प्रभारी साइवर थाना से अपराध शाखा भेजा गया है। इसी प्रकार आलोक कुमार दुबे को प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ से गुरसहायगंज कोतवाली भेजा गया है। जय प्रकाश शर्मा को गुरसहायगंज से कन्नौज कोतवाली प्रभारी का पदभार सौंपा गया है। सचिन कुमार सिंह को थाना सौंरिख से छिबरामऊ, छिबरामऊ से जितेंद्र प्रताप सिंह को तिर्वा कोतवाली, विनीता सारथी को पुलिस लाइन और अनिल मणि त्रिपाठी को अपराध शाखा से कन्नौज कोतवाली का अतरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार विजय सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल और देवेश शुक्ला को पुलिस लाइन से प्रभारी डी सी आर वी नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार सिंह को प्रभारी डी सी आर वी और हरी शंकर वर्मा को अतरिक्त निरीक्षक थाना सौंरिख से तिर्वा कोतवाली का अतरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। मदन गोपाल गुप्ता को प्रभारी अपराध शाखा से वाचक पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अजय कुमार अवस्थी को अपराध शाखा से प्रभारी साइवर थाना, विश्वनाथ मिश्रा को अपराध शाखा, सियाराम गौतम को अतरिक्त निरीक्षक थाना सौंरिख और संजय कुमार शुक्ल को अतरिक्त निरीक्षक कोतवाली तिर्वा से साइबर थाना में तैनाती दी गई है। इस प्रकार कुल 20 पुलिस कर्मियों के पटल कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाकर बदल दिये हैं। जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने को उपरोक्त पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनको नई तैनाती स्थल पर भेजने के आदेश भी जारी किये गये हैं। उपरोक्त संधर्व में सूचना अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी कन्नौज, को भी भेजी गई है।
बागपत। -जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शासन की मनरेगा योजना के अंतर्गत आज ग्राम डौला में खेल के मैदान में 2022-23 में यह परियोजना वृक्षारोपण के लिये विकासखंड की तरफ से बनाई गई थी जिसके क्रम में आज वृक्षारोपण का सत्यापन किया जिसमें करीब 200 पौधे लगाए गए थे जिसमें से सौ सवा सौ पौधे नष्ट पाए गए जिन्हें जिलाधिकारी ने उन्हें गड्ढे खोदकर पुनः पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए जिसके लिए शासन द्वारा तीन वर्षों के लिए 55हजार रुपए गड्ढे खोदने व पौधों के रखरखाव लिए दिए गए थे जो पौधे नष्ट हो गए हैं उन्हें बरसात के समय पुन लगाया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा श्रम से जो रोजगार मिल सकता है यह बहुत महत्वपूर्ण है जो प्रतिदिन 237 रुपए मनरेगा मजदूरी मनरेगा के श्रमिक को मिल जाती है श्रमिकों के लिए योजना के प्रति ध्यान देने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जनपद का वर्ष 2023 -24 का लक्ष्य 63000 का था जिसमें 43000 का ही सदुपयोग किया गया 20000 का मंडेज का मनरेगा का सदुपयोग नहीं किया गया जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, 2024 -25 में जो शासन से लक्ष्य मिले उससे कम कार्य नहीं होना चाहिए जिससे लोगों को रोजगार मिल जाए और जो क्षेत्र में अब स्थापना सुविधा के कार्य जैसे वृक्षारोपण ,नाली, चक रोड है उनका भी लोगों को कार्य मिलेगा जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा और उन्हें एक धनराशि भी प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने कहा मनरेगा योजना के कार्यों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी क्षेत्र में कार्य किए गए हैं वे सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से होने चाहिए मनरेगा के कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा डॉक्टर अजीत सिंह ,खंड विकास अधिकारी पिलाना अनुज मिश्रा उपस्थित रहे।
पानी की निकासी न होने पर गंदे पानी के भराव से सता रहा बीमारियों का भय
रिपोर्ट ऋषिकांत दुबे।
करहल,मैनपुरी। करहल में दबंगो ने नाली के पानी को रोक देने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ग्रामीणों ने करहल तहसील मुख्यालय पर पहुचकर उपजिलाधिकारी से मुलाकात करके न्याय की गुहार लगाई है। करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बासँक के ग्राम नगला डूंड के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने करहल तहसील मुख्यालय पर पहुचकर प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया है कि गंदे पानी के निकास के लिए जा रही नाली को दबंग ग्रामीणों ने बंद कर दी है। जिस कारण पूरे रास्ते मे गंदा पानी भरने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। और बिमारिओ का भय भी सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दबंगो द्वारा पानी रोकने से मकानों की दीवाल गिरने की स्थिति में है। उपजिलाधिकारी ने पत्र लेकर ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया है। इस दौरान जमादार सिंह, नरेंद्र सिंह, अजय, गौरीशंकर, संदीप, सुधीर, बादशाह, ब्रह्मादेवी, ओमप्रकाश, जसराम, शिवेंद्र, मुंशीलाल, अहिवरन सिंह, रानू, राजेन्द्र, पन्नालाल समेत आदि तमाम लोग रहे मौजूद।
इनबॉक्स क्या बोले प्रधान प्रतिनिधि समरपाल यादव
करहल के ग्राम पंचायत बाँसक के मजरा डूड में गन्दे पानी के जलभराव को देखते हुए प्रधान समरपाल यादव ने बताया है कि काफी समय से नाली वह रही थी। अब दबंगो ने नाली को बंद कर दिया है। जिससे कई प्रकार की बीमारी का भय व लोगो को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दबंग मनाने को तैयार नही है।
ईद की बधाई व शोक सम्बेदना व्यक्त करने पहुचे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव
रिपोर्ट ऋषिकांत दुबे।
करहल,मैनपुरी। करहल में उपचुनाब को देखते हुए पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने अपनी सक्रियता बड़ा दी। जिसको देखते हुए पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने करहल कस्वे में कई जगहो पर पहुचकर लोगो से मुलाकात करते हुए उपचुनाब में हर घर को मजबूत करने की अपील की है। करहल कस्वे में विभिन्न जगहों पर पहुचकर ईद मुबारक की बधाई दी। और कई जगहो पर शोक व्यक्त किया है। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने अपने शुभचिंतकों के यहां पहुचकर उनसे आशीर्वाद लेते हुए करहल उपचुनाव की विशेष चर्चा की है। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए बताया है कि जितना विकास कार्य सपा ने अपने कार्यकाल में किया है। उतना किसी सरकार ने नही किया है। सपा ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए अपना विकास कार्य किया है। इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ईद की बधाई देने के लिए करहल के मु काजी स्थिति फुरकान अली, अफराज अली, मु उवैश, मु बाग वृंदावन जियाउद्दीन लेखपाल, मुशीर खान, मु कमर आर के टेलर, ताहिर चांद, मु नासिर, मु आसिफ, जब्बार वारसी, नफीस अहमद, सभासद मु सईद, पूर्व प्रधान शब्बीर व प्रधान सज्जाद के आवास पर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान करहल के मु भटेला निवासी पूर्व सभासद हरिओम तिवारी के चचेरे भाई के निधन पर और करहल भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ रवी यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुचकर शोक व्यक्त करते हुए परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव के आवास पर पहुचकर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने पहुचकर उनसे आशीर्वाद लेते हुए चुनावी चर्चा की। इस दौरान करहल पहुचने पर पूर्व सांसद का पूर्व विधायक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, करहल चेयरमैन, प्रधान, पूर्व प्रधान ने फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत सत्कार किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव, करहल चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, पूर्व सभासद आजम खां, प्रधान सुरेश यादव, प्रधान अवधेश यादव, पूर्व प्रधान संजीव यादव संजू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप यादव, पूर्व सभासद सनी यादव, जिला सचिव ब्रजकुमार यादव, सनी यादव, एड सत्यप्रकाश यादव, पूर्व प्रधान रणवीर यादव, उदयवीर सिंह यादव, फूल सिंह यादव, दिनेश यादव, इंद्रपाल यादव, जितेंद्र यादव डिम्पल, सभासद बब्लू भाई, सभासद बॉबी भाई, पीआरओ आशू, मु राशिद, बंटू शाक्य समेत आदि तमामं लोग रहे मौजूद।
भाजपा नेता रमाकान्त दुबे ने फुल फ्लैश में मैनपुरी भाजपा कार्यालय पर पहुचकर किया आवेदन
रिपोर्ट ऋषीकान्त दुबे
करहल,मैनपुरी। करहल विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा के दावेदार दिनों दिन सक्रीय होते दिख रहे है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे भाजपा के दावेदार अपनी दावेदारी ठोकते हुए दिखाई दे रहे है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रमुख समाजसेवी रमाकांत दुबे ने बुधबार को भाजपा जिला कार्यालय पहुचकर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी को करहल विधानसभा से उपचुनाव हेतु भाजपा की टिकट के लिए अपना आवेदन पत्र सौंपा है। बताते चलें कि भाजपा की टिकट के लिए दावेदार व प्रमुख समाजसेवी रमाकांत दुबे काफी लंबे समय से निश्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुचाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियो तक पहुचाने का काम करते चले आ रहे है। रमाकांत दुबे करहल के सबसे पुराने व वरिष्ठ नेताओं में शामिल होकर पार्टी पर व पार्टि रमाकान्त दुबे पर अपना विश्वास प्राप्त है। जिसको लेकर रमाकान्त दुबे पर पार्टी अपना विश्वास जताकर उम्मीदवार बना सकती है। अचानक से रमाकान्त दुबे का नाम चर्चाओं में आने से राजनैतिक हलचल काफी तेज हो गई है। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं काफी तेज है। भाजपा से दावेदार व वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रमुख समाजसेवी रमाकान्त दुबे से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया है कि टिकट मांगने का अधिकार हर किसी को है। पार्टी अगर मुझ पर अपना विश्वास जताती है तो निश्चित ही पूरे जोश व उत्शाह के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। और निश्चित ही पार्टी की उम्मीदो पर खरा उतरकर करहल सीट भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झोली में डालकर उन्हें मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद तिवारी, वीरेंद्र पाण्डेय, मनोज यादव, राकेश चंदेल, साधन सहकारी बैंक मनोंना के अध्यक्ष रामसेवक यादव, बीजेपी ओबीसी मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, गौरव दुबे समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
इनबॉक्स पूरी निष्ठा व ईमानदारी से लड़ेंगे करहल विधानसभा का चुनाव
भाजपा नेता व प्रमुख समाजसेवी रमाकान्त दुबे ने पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए कहा कि बफादारी करना हमारे खून में है। जहां रहो पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ रहकर पूरे जोश व नई उमंग के साथ करहल विधानसभा का चुनाव लड़कर फतह हासिल करेंगे। पार्टी के साथ पूरे तन, मन व धन के साथ खड़े होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया है की करहल विधानसभा की सीट खाली होने पर दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। जल्दी ही मजबूत व सक्रिय दावेदार को अपना प्रत्याशी बनाकर उसे सदन में भेजने का काम करेंगे।