Home Blog Page 543

बेखौफ चोरों ने घर में घुस कर मचाया आतंक

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच जिले के पयागपुर थाना अंतर्गत खुटेहना चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बाजार स्थित घर में शाम को लगभग 5 बजे चोरों ने दांव लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ; जब इसकी जानकारी खुटेहना चौकी पर दी गई तो तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच किया ; तब तक चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर भाग चुके थे | मिली जानकारी अनुसार खुटेहना चौराहे पर शैलेंद्र कुमार सिंह के कपड़े की दुकान है जहां पर वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान पर घर से पहुंचे ; ठीक बाद में उनकी पत्नी भी दुकान पर चली गई ; तत्पश्चात घर खाली देखकर चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया | भनक लगते ही चोर चोरी करके भाग गए ; जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने दुकानदार शैलेंद्र कुमार सिंह को दिया तो दौड़ते दौड़ते वह घर पर पहुंचे फिर उन्होंने देखा कि घर का ताला तोड़कर चोरी की गई है ; तत्पश्चात चोरी की सूचना खुटेहना पुलिस चौकी पर दी गई ; तुरंत ही चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जांच किया | चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है | जब इस संदर्भ में खुटेहना पुलिस चौकी प्रभारी विपिन कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जल्द ही मामले का खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी |

बेखौफ चोरों ने घर में घुस कर मचाया आतंक

TNI 24/ ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच जिले के पयागपुर थाना अंतर्गत खुटेहना चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बाजार स्थित घर में शाम को लगभग 5 बजे चोरों ने दांव लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ; जब इसकी जानकारी खुटेहना चौकी पर दी गई तो तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच किया ; तब तक चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर भाग चुके थे | मिली जानकारी अनुसार खुटेहना चौराहे पर शैलेंद्र कुमार सिंह के कपड़े की दुकान है जहां पर वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान पर घर से पहुंचे ; ठीक बाद में उनकी पत्नी भी दुकान पर चली गई ; तत्पश्चात घर खाली देखकर चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया | भनक लगते ही चोर चोरी करके भाग गए ; जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने दुकानदार शैलेंद्र कुमार सिंह को दिया तो दौड़ते दौड़ते वह घर पर पहुंचे फिर उन्होंने देखा कि घर का ताला तोड़कर चोरी की गई है ; तत्पश्चात चोरी की सूचना खुटेहना पुलिस चौकी पर दी गई ; तुरंत ही चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जांच किया | चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है | जब इस संदर्भ में खुटेहना पुलिस चौकी प्रभारी विपिन कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जल्द ही मामले का खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी |

स्वास्थ्य विभाग जाग जाओ” का नारा लगाते हुए नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

TNI 24- ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच: रिसिया मोहरबा में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य केन्द्र हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर ताे खोले गए हैं और सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौंड़ के द्वारा उद्घाटन भी किया गया लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को अस्पताल बनने से अब तक नहीं मिल पाया है जिस कारण से “स्वास्थ्य विभाग जाग जाओ” का नारा लगाते हुए अस्पताल के द्वार पर प्रदर्शन किया। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इससे लोग परेशान हैं डिलीवरी व ओपीडी किसी प्रकार की सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कहने को तो यहां 24 घंटे एएनएम और इलाज की सुविधा मिलना है, लेकिन ताला नहीं खुलने से ग्रामीणों को प्राइवेट अस्पतालों और दूर अस्पतालों तक इलाज कराने के लिए जाना पड़ रहा है या फिर झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उपस्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ स्टॉप सप्ताह में दो बार ही यहां आती हैं जिससे गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराने में समस्या आती है और प्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्र पर कोई लाभ ग्रामीणों को नही मिल पाता न ही ओपीडी हो पा रही है। तो वहीं ग्रामीणों को दवा तक उपलब्ध नहीं हो पाती है।रिसिया क्षेत्र के मोहरबा में उपस्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। मोहरबा में आए दिन ताला लटका दिखाई देता है। कई हजार की आबादी को यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम प्रतिदिन नही आती है। जिससे स्वास्थ्य केंद्र यदाकदा ही खुलता है। बाकी दिनों में केंद्र पर ताला दिखाई देता है।एएनएम कार्यकर्ताएं सिर्फ टीकाकरण करने के लिए उपस्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहीं हैं। जिससे कुछ गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण तो हो जाते हैं लेकिन बाकी के दिनों में इलाज नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने गुस्सा जताते हुए प्रदर्शन करते हुये “स्वास्थ्य विभाग जाग जाओ” का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया हैं लोगो ने बताया कि सरकारी अस्पताल के बन्द होने से आस पास चल रहे फर्जी हॉस्पिटल और झोलाछाप डॉक्टरों के मनोबल बढ़े हुए हैं और मनमानी रूपये की वसुली करते हैं ग्रामीण जागरूकता के अभाव और जीवन बचाने के लिए जैसे तैसे इलाज कराने को मजबूर हैं।

चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस नाकाम शहर के सुमैया माल से पत्रकार की बाइक हुई चोरी

TNI 24 / ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच । शहर के कोतवाली नगर स्थित सुमैया माल में मोबाइल खरीदने गए पत्रकार की बाइक चोरों ने उड़ा दी। तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं लग सका। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी है । गौरतलब हो कि जिले के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार कुंवर दिवाकर सिंह शनिवार शाम अपनी बाइक से शहर के सुमैया मॉल में मोबाइल खरीदने गए थे। जहां बाहर बाइक खड़ी कर वह अंदर मोबाइल खरीदने लगे। तभी उनकी पैशन प्रो सिल्वर कलर बाइक चोरों ने उड़ा दी। घटना के बाद सीसी टीवी फुटेज में बाइक चोर भी नजर आ रहा है। कुछ देर बाइक पर बैठने के बाद वह बाइक लेकर चला गया।

बेखौफ खनन माफियाओं के आगे बौना साबित हो रहा प्रशासन

TNI 24 ब्यूरो चीफ मेराज अहमद

बहराइच में इन दिनों खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। किसानों की उपजाऊ भूमि को खनन माफिया कई फिट गड्ढे में तब्दील कर रहे हैं। खनन माफिया के आगे प्रशासनिक अधिकारी बौने साबित हो रहे हैं। हालत यह है कि कई थाना क्षेत्रों में अवैध खनन का कारोबार जारी है थाना कोतवाली कैसरगंज थाना फखरपुर थाना बौंडी सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बेखौफ खनन माफिया धरती का सीना चीर रहे हैं। क्षेत्र में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रात के समय खनन कर फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकोरामोड़ चौकी अंतर्गत व अन्य स्थानों पर भी अवैध खनन का कारोबार जोरों पर है। खनन माफियाओं द्वारा लगातार किसानों की उपजाऊ जमीनों को खोदा जा रहा है। इलाकाई पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरे मामले में चुप्पी साधे नजर आता है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है। कई लोगो का आरोप है की जानकारी देने के बाद भी प्रशासनिक अमला पूरी तरह मौन है और खनन माफिया खुले आम चुनौती दे रहे है

ग्रामीण सरकारी सुविधाओं से हो रहे वंचित ; सुविधाओं को लेने के लिए ग्रामीणों ने हाथ उठाकर किया मांग

पंचायत भवन में रोस्टर के अनुसार कोई कर्मचारी नहीं बैठ रहा

मेराज अहमद/ ब्यूरो रिपोर्ट

बहराइच | सरकार स्वच्छता मिशन के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का निर्माण कर रही है ताकि ग्रामीण सेवाओं का फायदा उठा सके लेकिन ब्लॉक स्तर पर बैठे अधिकारियों के द्वारा सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का फायदा ग्रामीणों को दिलवाने में आनाकानी और लापरवाही बरत रहे हैं जिससे ग्रामीण वासी सुविधाओं से दिनों दिन वंचित होते जा रहे हैं | इसी के तहत बहराइच जिले के चितौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रेड़ा लाल में निर्मित पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय भवन का मामला प्रकाश में आया है जहां पर आज संवाददाता के औचक निरीक्षण में पंचायत भवन में ताला बंद पाया गया और रोस्टर के अनुसार प्रधान एवं सचिव के बैठने की व्यवस्था है | ताला बंद होने की वजह से यह लोग भी नहीं मिले और पंचायत सहायक ग्रामीणों के मुताबिक मनमाने तरीके से काम कर रहा है जब मन करता है तो पंचायत भवन खोलना है नहीं तो बंद रहता है | पंचायत भवन के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है और इससे कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों के लिए बना हुआ सामुदायिक शौचालय में भी ताला बंद पड़ा मिला। जब ग्रामीणों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 2022 में इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ था तब से लेकर आज तक सामुदायिक शौचालय के अंदर बने विकलांग, पुरुष एवं महिला के शौच के लिए कमरे नहीं खुले हैं उनमें ताला बंद पड़ा है और इसकी जो केयरटेकर है वह केवल तनख्वाह हर महीने लेती है और कभी भी ताला खोलने के लिए नहीं आती है इससे हम सभी लोगों को शौच क्रिया करने के लिए गांव के बाहर जाना पड़ रहा है जिससे शर्म भी लगती है और लोग उपहास भी उड़ाते हैं ; खासकर महिलाओं के लिए भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है जबकि गांव में सामुदायिक शौचालय बने होने के बावजूद महिलाएं भी शौच क्रिया के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं ; जबकि उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हर ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवा रही है ताकि गांव के लोग अपनी दैनिक शौच क्रिया करने के लिए आसानी से सामुदायिक शौचालय में जा सके और उसका उपयोग कर सके ; लेकिन प्रधान और सचिव की आपसी मिलीभगत से ग्रामीण सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन में संचालित सेवाओं का फायदा उठाने से वंचित हो रहे हैं | सामुदायिक शौचालय भवन के अंदर हैंड वॉश करने के लिए ना तो बेसिन उपलब्ध है और ना ही बेसिन के नीचे लगने वाला पाइप उपलब्ध है तथा पानी की भी व्यवस्था पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं है | आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है | ग्रामीणों में महेश कुमार ,गंगाराम आदि लोगों ने सामुदायिक शौचालय के कमरों में बंद ताले को खुलवाने के लिए हाथ उठाकर मांग किया है कि इन तालों को खुलवाया जाए जिससे हम सभी लोग सामुदायिक शौचालय का फायदा उठा सके |

अज्ञात कारणों से लगी आग, आठ घर जलकर हुए खाख, तीन मवेसी झुलसे, एक मवेसी की जिंदा जलकर हुई मौत

मेराज अहमद /ब्यूरो रिपोर्ट

बहराइच। तेज हवाओ के साथ आग का कहर लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह लगभग 10:50 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने फूस के लगभग 8 घरों को अपनी आगोस मे ले लिया घरों में रक्खा गृहस्थी का सारा समान नगदी रुपये सोने चांदी के जेवरात सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया, तीन मवेसी भी झुलस गये एक मवेशी की जिंदा जलकर मौत हो गयी। नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, कानूनगो लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, लेखपाल मनीषा अवस्थी ने मौके पर पहुँच कर जाँच की है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रेहुआ के मजरा हनुमान दास पुरवा में मंगलवार की सुबह लगभग 10:50 बजे गाँव निवासी राम निवास पुत्र मिश्री लाल के अहाते में अज्ञात कारणों से आग लग गयी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में बने जमुना, बाबू, बौर, पंचराम, मुंशी लाल, सुंदर, शांति, पंकज, विनोद,सहित लगभग 10 ग्रामीणों के फूस के मकानों को आगोस में ले लिया। विकराल आगजनी मे पीड़ित राम निवास के अहाते मे बंधे 2 भैष, साहिवाल नस्ल की एक गाय लगभग 80 प्रतिशत झुलसकर घायल हो गये। वही पीड़ित बाबू के फूस के छप्पर में बंधी एक गाय की जिंदा जलकर मौत हो गई। पीड़ित पंचराम ने बताया कि घर में रक्खे लगभग 7 जोड़ी सोने चांदी के जेवरात जलकर खाक हो गए। पीड़ित जमुना के घर में रक्खे लगभग 15 जोड़ी सोने चांदी के जेवरात सहित घर का पूरा समान जलकर खाक हो। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बौंडी थाना थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों व फॉर ब्रिगेड टीम के साथ लगभग 2 घँटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल मनीषा अवस्थी ने बताया कि आगजनी में हुई छति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। पीड़ितों को जल्द ही मुआवजा दिलाया जायेगा।

बिना सूचना के हाथ पैर तोड़ रही सड़कें हाथ-पैर सलामत चाहिए तो इन सड़कों पर संभल करें चलें जर्जर सड़क दे रहीं दर्द, राहगीर परेशान

मेराज अहमद/ ब्यूरो रिपोर्ट

बहराइच फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के वजीरगंज बाजार से नंदवल अलीपुर बांध तक सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिन पर वाहन निकालना तो दूर सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। डामर रोड की बनी सड़कें पूरी तरह उधड़ चुकी हैं और जहां तहां हर जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। एक ओर जहां उनसे वाहन निकालते वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर राहगीरों को उबड़ खाबड़ हुए सड़क से गुजरने में मुसीबत का सामना करना पड़ता है। साफ है कि अगर कोई क्षेत्र की सड़कों से होकर मुख्य मार्ग तक जल्द पहुंचना चाहे तो उसको देरी होना लाजमी है। राहगीरों को खराब सड़क से निकलना लोहे के चना चबाने के बराबर है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया किसी की तबीयत खराब होने पर सड़क खराब होने के कारण सही समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाते हैं वही कोई घटना हो जाए तो प्रशासन को सूचना देने के बाद भी सही समय तक कोई नहीं पहुंच पाता है सवाल उठ रहा है सियासत के नाम पर वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि मामले को जानकर बने हैं अनजान पिछले कई वर्षों से वजीरगंज बाजार से अलीपुर बंधा तक लगभग 8 किलो मीटर सड़क अब पूरी तरह बादल हो चुका है खराब सड़क की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मामले को जानकर बेखबर बने हुए हैं जिसे राहगीर आए दिन जान जोखिम में डालकर सफर करने पर मजबूर हैं

बांदा की बेटी ने भरी ऊंची उड़ान; पीसीएस से आईएएस बनी फरहीन , बढ़ाया जिले का मान

बांदा- जिंदगी में कुछ कर गुजरने की ललक हो तो विपरीत परिस्थितियां भी कदम मिलाकर चलने लगती हैं। यह सच कर दिखाया है शहर के छावनी निवासी सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी की डिप्टी कलेक्टर पुत्री फरहीन जहीद ने। उसने पीसीएस की ट्रेनिंग के बीच ही आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

संवाददाता शुभम सिंह रघुवंशी बांदा 7753033280

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का लाश,परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मेराज अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट
बहराइच जिला के पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में रहने वाले संतोष की पत्नी पूनम का रविवार की रात्रि में घर के अंदर दरवाजे की कुंडी से लटकता हुआ शव मिला इसकी सूचना पति ने पुलिस और मृतका के परिजनों को दी । मृतका के भाई ध्रुव गुप्ता निवासी मनिकापुर थाना कटरा गोंडा ने अपने बहन की हत्या की आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है कि मेरे बहन को ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है जिसका वीडियो मेरी बहन द्वारा बनाया गया है जो वायरल है । थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है मृतका पूनम का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।