Home Blog Page 453

तसमिया ने अपने क्लास में किया टाप मौलाना सिराज मदनी व दिलकश सुल्तान पूरी ने दी बधाई

मेराज अहमद ब्यूरो रिपोर्ट
बहराइच/नगर के मोहल्ला सालार गंज स्थित गैलैक्सी इंग्लिश जूनियर हाईस्कूल की कक्षा 3 की क्षात्रा तसमिया ने अपने क्लास में टाप किया है उन्होंने 93% नम्बर लाकर पहला रैंक प्राप्त किया है उन्होंने ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने अध्यापकों को दिया है इस अवसर पर मदरसा सुल्तानुल उलूम मीरपुर कस्बा किसान बाज़ार के पीछे बहराइच के संस्थापक एवं प्रबंधक मौलाना सिराज अहमद मदनी व एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव दिलकश सुल्तान पूरी ने बधाई दी है।

होली मिलन सम्मान समारोह हुआ आयोजित, कवियों का हुआ सम्मान

बहराइच। नव एकता भक्ति कार्यक्रम पूजा सेवा समिति के तत्त्वाधान में घरुवा शर्की,सरदपारा, फखरपुर में होली मिलन समारोह एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमे कार्यक्रम के अध्यक्ष रामकेवल यादव, उपाध्यक्ष सुनील यादव, कोषाध्यक्ष शिवकुमार ,प्रबंधक अनिल कुमार यादव व्यवस्थापक बृजेश कुमार यादव कार्यक्रम के संरक्षक श्री भूपाल सिंह जी, श्री सरयू प्रसाद यादव जी मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री आनंद कुमार यादव जी व विशिष्ट अतिथि श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी (पूर्व प्रधानाचार्य)जी एवं रितेश वर्मा , ओम प्रकाश गुप्ता, रामनारायण यादव,श्री पेशकार यादव,शिवनारायन वर्मा, फूलचंद यादव सत्यनारायण वर्मा, रामजी यादव अमरेश यादव ,दुर्गा यादव, विनोद यादव, अमरदीप यादव, मयंकर यादव ,सपना उपाध्याय अभिषेक उपाध्याय सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर कविता पाठ सुना कविता मां देवी जी वंदना से शुरू की गई। कवि श्री संतोष कुमार सिंह संतोष जी अपनी एक रचना नशा मुक्त शिक्षा के बढ़ावा देने पर पढ़ी कवि श्री शिवनाथ शिखर जी होली मिलन पर बहुत ही सुंदर रचना प्रस्तुत की कवित्त्री तमन्ना दिलकश जी ने बहुत ही शानदार शायरी पढ़ी कवि देशराज सिंह आजाद जी ने देशभक्ति गीत पढ़ा कवि तारिक इबरती जी ने सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की तत्पश्चात श्री भूपाल सिंह प्रबंधक ओम प्रकाश त्रिपाठी इंटर कालेज कवियों एवं आए हुए अतिथियों को अंगवत्र भेट देकर सम्मान किया।

कीचड़ गंदे पानी से भरे रास्ते से ग्रामीण परेशान जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि मामले से बेखबर

मेराज अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट

बहराइच सड़क पर गंदा पानी व कचरे से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।वहीं, आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी गंदगी का सामना करके आना जाना पड़ रहा है प्रशासन व जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं।जरवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत गंडारा बाजार का संपर्क मार्ग में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से। लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है,राहगीर की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज तक कोई सामने नहीं आया है। इससे गंडारा बाजार के लोगों में प्रशासन के प्रति काफ़ी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति पिछले कई वर्ष से बनी हुई है।जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास का दावा कर रहे हैं वहीं तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह विकास का गंगा बह रहा है सवाल उठ रहा है कब जागेंगे कुंभकरण की नींद से जिम्मेदार अधिकारी कब मिलेगा बदहाल समस्या से राहगीरों को निजात

सामुदायिक शौचालय का हाल-बेहाल:जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, ग्रामीण खुले में शौच के लिए जाने पर मजबूर

मेराज अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट

बहराइच: स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां लाखों रुपया खर्चा कर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है कि इसका लाभ लोगों को मिल सके लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के उदासीनता के करण इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है ऐसे मे योगी सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है।जरवल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंडारा के मजरा खालेपुरवा गांव में बना सामुदायिक शौचालय अब पूरी तरीके से बदहाल हो चुका है। बताते चले की घटिया मटेरियल का उपयोग करने के चलते समुदाय शौचालय बदहाल हो गया हैं।जिससे अब ग्रामीण इन शौचालयों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।हालांकि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे शौचालय बदहाल हो चुके।और अब गांव के लोग इन शौचालयों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते मजबूरन ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाने पर मजबूर हैं

लाखों खर्च के बाद भी नही सुधर रही सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पानी के लिए दर दर की ठोंकर खा रहे बच्चे

मेराज अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट
बहराइच में बने सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाएं सुधारने का नाम नहीं ले रही है जहां तरफ सरकार का दावा और प्रयास है की हर स्कूलों में साफ जल बच्चो को मिले वही बहराइच जिले के विद्यालय में पानी की संकट से जूझ रहे छात्र-छात्राएं विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को नहीं मिल पा रहा है मामला जरवल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंडारा के मजरा खालेपुरवा गांव में बने प्राथमिक विद्यालय का है जहां पर वर्षो से हैंड पंप खराब है वही हैंडपंप छात्र छात्रों पर मुसीबत का सबब बन गया है विद्यालय के अंदर और बाहर लगा दो हैंडपंप नल 1 वर्ष से खराब होने की वजह से छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए इधर से उधर का चक्कर लगाना पड़ रहा है उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर बच्चों की भविष्य सुधारने की बात कर रही है वहीं जिम्मेदार अधिकारी व ग्राम प्रधान के लापरवाही से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इस मामले में खंड विकास अधिकारी से बात की गई तो बताया की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही अब सवाल उठ रहा है आखिर कब जागेंगे कुंभकरण की नींद से जिम्मेदार अधिकारी कब मिलेगा बदहल समस्या से छात्र-छात्राओं को निजात

जुमे की नमाज पर रहा अलर्ट: पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ की पैदल गश्त, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर

मेराज अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट
बहराइच शुक्रवार को जुमे की नमाज़ और लोकसभा चुनाव को लेकर बौंडी थाना क्षेत्र के खैराबाजार में महसी एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह,सीओ अनिल कुमार सिंह,बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने एस एस बी जवानों के साथ फ्लैग किया। फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह ने कस्बे के लोगों से बात कर चुनाव में मतदान करने की अपील की। सीओ अनिल कुमार सिंह ने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों में एस एस बी जवानों के साथ फ्लैग किया जा रहा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम

शुभम सिंह बांदा

पांच डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्डेम

पोस्टमार्डम हाउस में मुख्तार के बेटे उमर अंसारी मौजूद

वीडियो ग्राफी के साथ हो रहा पोस्टमार्डेम

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रखे है नजर

मोस्टमार्डम के बाद मुख्तार का शव सौंपा जाएगा परिजनों को

मुख्तार अंसारी के पैतृक गांव में होगा मुख्तार का अंतिम संस्कार

ब्रेकिंग न्यूजबांदा

मुख्तार अंसारी की एक बार फिर बिगड़ी जेल के अंदर तबियत ।

आननफानन में जेल प्रशासन व पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची।

हाल ही में दो दिन पहले भी कराया गया था पेट की समस्या को लेकर भर्ती।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसी सहित जनपद का पुलिस फोर्स तैनात।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत 2 लोग घायल

मेराज अहमद/ ब्यूरो रिपोर्ट
बहराइच: थाना हरदी क्षेत्र अंतर्गत गांधला गांव पास भीषद सड़क हादसा,दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से हुआ हादसा,बहराइच में नहीं थम रहा सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला,जिम्मेदारों की नाक के नीचे कृषि कार्य में प्रयोग नाम से फर्राटा भरते नज़र आते हैं ट्रैक्टर, नगर क्षेत्र हो या गांव सभी सड़कों पर फर्राटा भरते नज़र आते काल रूपी ट्रैक्टर,

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नानपारा क्षेत्र में आम जनता को मतदान करने के लिए किया जागरूक

मेराज अहमद/ ब्यूरो रिपोर्ट
बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी लोकसभा चुनाव को लेकर निरंतर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही है आज बहराइच के हाड़ा बसहरी मतदान केंद्र पर पहुंच कर वहां की खराब व्यवस्थाओं को देखकर डीएम का पारा गर्म हो गया डीएम ने अपने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई कहा कि समय रहते सभी खामियों को सुधार ले मतदान केंद्र में पंखा ना लगा होने से नाराज डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कक्षा में पंखे लाइट अवश्य लगे होने चाहिए मतदान में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई