Home Blog Page 446

जिला विकास अधिकारी ने शमशाबाद विकासखंड कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षणसहायक विकास अधिकारी आईएसबी को कायमगंज ब्लॉक भेजने की दी चेतावनीसभी सचिवों को ब्लॉक परिसर में बने आवासों में दिए रहने के निर्देश

शमशाबाद /फर्रुखाबाद। विकासखंड शमशाबाद में दोपहर 12:00 बजे जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने पहुंचकर सबसे पहले बीबीएम मेराज एवं उज्जै र के कार्यालय का बारीकी से आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी को ब्लॉक परिषद में पसरी भीषण गंदगी को देखकर गहरी नाराजगी जाहिर की अलमारी में रखें अभिलेखों को देखकर उनका पा रा चढ़ गया और ए पीओ कार्यालय मनरेगा सेल में मौजूद मनरेगा अकाउंटेंट रवि राजपूत एवं अकाउंटेंट सहायक राहुल यादव तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत के लिपिक कौशलेंद्र को जमकर फटकार लगाई और कार्यालय में व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए वहीं वेतन काटने की भी चेतावनी दी इसके बाद मनरेगा कार्यालय में खुले में रखे गए अभिलेख देखकर जिला विकास अधिकारी का पा रा फिर चढ़ गया और फिर मनरेगा कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा अभिलेखों को व्यवस्थित करके अच्छे ढंग से रखने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान अकाउंटेंट एवं ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर रिंकी गंगवार सहित तीनों के अभिलेखों की जांच की उन्हें कार्यालय में सही ढंग से अभिलेख रखे ना मिलने पर जिला विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा वेतन काटने की चेतावनी दी अकाउंटेंट सुनील कटिहार के अभिलेख एवं तीनों रजिस्टर सही नहीं पाए जाने पर जमकर लताड़ लगाई और वेतन काटने के निर्देश दिए निरीक्षण के बाद जिला विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में बैठकर अधिकारियों को बुलाकर अवलेखों की बारी की सी जांच की किसी भी कर्मचारी के अभिलेख पूर्ण नहीं मिले सहायक विकास अधिकारी आईएसबी प्रशांत कटिहार से जिला विकास अधिकारी ने अंबेडकर प्रोत्साहन योजना की जानकारी ली तो उन्होंने कोई भी संतोषजनक नहीं दिया जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की तथा कायमगंज ब्लॉक में भेजने की चेतावनी दी जिला विकास अधिकारी ने कर्मचारियों से ब्लॉक कार्यालय के प्रांगण में बने आवासों में रहने की जानकारी की जिस पर विकासखंड अधिकारी मोहम्मद समीम अशरफ ने बताया कि ब्लॉक परिसर में बने आवास में कोई भी सचि ब नहीं रहता है रजिस्टर में अवकाश का ल म पूरे महीने का भ रा देख कर विकासखंड अधिकारी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह का ही उपस्थिति रजिस्टर में अवकाश भ रा जाए सहायक विकास अधिकारी की तैनाती के लिए उन्होंने आश्वासन दिया तथा 1 महीने के अंदर फिर दोबारा निरीक्षण करने की चेतावनी दी आइजीआरएस अभिलेख निरीक्षक में ऋषभ राजपूत को मनरेगा की मजदूरी नहीं मिली थी इस शिकायत पर जिला विकास अधिकारी ने इसकी जांच की इसकी जांच की रिपोर्ट में सचिव दिलीप कुमार ने मजदूरी के रुपए पीड़ित को मिल जाने की फर्जी रिपोर्ट लगा दी जिस पर जिला विकास अधिकारी ने पीड़ित ऋषभ राजपूत के मोबाइल पर बात की जिस पर जिला विकास अधिकारी ने सचिव दिलीप कुमार से फोन पर बात की जिस पर पीड़ित ऋषभ राजपूत ने मनरेगा मजदूरी न मिलने की बात कही लेकिन सचिव दिलीप कुमार ने जिला विकास अधिकारी को गुमराह करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता को नगद भुगतान कर दिया गया है जिस पर जिला विकास अधिकारी का फिर से पा रा चढ़ गया और सचिव दिलीप कुमार को जमकर फटकार लगाई तथा चेतावनी दी और स्पष्टीकरण भी मांगा

बहराइच यूपी।सैकड़ो गांव में शो पीस बनकर रह गई है करोड़ों की लागत से बनी टंकी, पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण।

Report:- मेराज अहमद

बहराइच। फखरपुर इलाके में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई हर घर नल योजना पूरी तरह धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है। पानी टंकी योजना के नाम पर जमकर हो रहा भ्रष्टाचार योगी सरकार की मंशा को पलीता लगा रहें जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी।फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बौंडी कोदही धरमापुर नन्दवल सहाबापुर पट्टी कमालपुर, मंझारा तौकली, इंस्पेक्टर रेती गांधीगंज मंसूरपुरवा राजा रेहुआ बैदौरा बुबकापुर सहित सैकड़ो गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश शासन की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर। गांव में बोरिंग कर पानी टंकी का निर्माण कार्य कराया गया। 8 साल पूर्व पानी टंकी बनकर तैयार हुआ। जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के उदास चिंता के चलते।गांव के ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा सकी। पानी टंकी की पाइप लाइन जगह-जगह पर फट जाने के कारण ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसने को मजबूर है. ग्रामीण जैसे तैसे हैंडपंप का उपयोग कर जलापूर्ति करने के लिए विवश है. ग्रामीण की समस्या की ओर जल निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से सरकारी धन का किया जा रहा दुरुपयोग।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही विकास को लेकर कितना भी बड़ा दावा क्यों ना करें सारे दावा की हवा निकल रहे जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी सवाल उठ रहा है कब जागेंगे कुंभकरण की नींद से जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी कब मिलेगा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओ का लाभ

सहारनपुर ।लाल कुंआ अमृतसर एक्सप्रेस के सहारनपुर आगमन पर नगर विधायक ने नारियल फोड़ किया यात्रियों का स्वागत

सहारनपुर।लाल कुंआ अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14615 को एक सप्ताह में सहारनपुर होकर लाल कुंआ से अमृतसर और अमृतसर से सहारनपुर होकर लाल कुंआ जाएगी का आज सहारनपुर स्टेशन पहुंचने पर उसमे स्वर यात्रियों का नगर विधायक राजीव गुंबर ने स्वागत तो किया साथ सहारनपुर में स्टोपिज होने पर विधि विधान से नारियल फोड़ प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे अपनी और सहारनपुर नगर वासियों की और से प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार प्रकट किया आपको बता दे की सप्ताह में एक दिन अमृतसर पंजाब राज्य से उत्तरांचल राज्य के लाल कुआं तक यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन जाएगी नगर विधायक राजीव गुंबर ने इस ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह उन यात्रियों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है जो अपने रिश्तेदारी में अमृतसर से लाल कुआं जाना चाहते थे यह एक बहुत महत्वपूर्ण ट्रेन है यह ट्रेन यूपी होते हुए उत्तरांचल के नैनीताल के मुख्य स्टेशन लाल कुंआ केजाएगी जिससे सभी यात्रियों को इससे लाभ होगा और फिलहाल यह ट्रेन 7 दिन में 1 दिन चलेगी लेकिन उनका प्रयास रहेगा यह 7 दिन में 2 दिन और उसके बाद इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाया जा सके वह इस मांग के साथ रेलवे मंत्री से भी मिलेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ मिल सके उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि लगातार मांग के चलते इस ट्रेन का संचालन किया गया है

राहुल गांधी के बयानों पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा अमर्यादित भाषा देश के लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं है।

रिपोर्टर ——-सरफ़राज़ खान

इंदौर /मध्य प्रदेश।
मंत्री प्रहलाद पटेल ने राहुल गांधी द्वारा न्याय यात्रा में केंद्र सरकार पर अपने बयानों से हमले को लेकर कहा,
अमर्यादित भाषा देश के लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं है।
ऐसा नेतृत्व जिसका लोहा दुनिया मानती है उसके बारे में जो हल्की टिप्पणियां है यह कांग्रेस को और भी गर्त में ले जाएंगी।

मोदी का परिवार लिखे जाने पर प्रहलाद पटेल ने कहा, मैं भी सोशल मीडिया अकाउंट पर यह लिखा है,मैं इस पर गर्व करता हूं। उनके 10 साल की सफलता पर वैचारिक रूप से मापदंड जो उन्होंने स्थापित किए हैं इस पर मैं गर्व करता हूं।

लोकसभा की बची हुई टिकट भी अगली CEC मीटिंग में घोषित कर दी जाएगी।
छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा,
मैं कभी मना नहीं करता हूं पार्टी फैसला करती है।
राम मंदिर दर्शन करने जाने पर प्रहलाद पटेल ने कहा,इससे ज्यादा आनंद वाला क्षण नहीं था। प्राण प्रतिष्ठा के बाद में पहली बार गया हूं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन में रहा हूं और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार मैं दर्शन किए हैं।
कांग्रेस के जयराम रमेश का मोदी के 10 साल को अन्याय काल बताए जाने पर कहा,
जिनके साथ पीछे खड़े हुए लोग भाग रहे हैं उनके साथ कोई खड़ा नहीं होता उनको यह टिप्पणी शोभा नहीं देती।

इंदौर।प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी को कराई हत्या..पुलिस किए तीन नाबालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार….

रिपोर्टर —– सरफ़राज़ खान

मध्य प्रदेश।
इंदौर में प्रेमिका के लिए पूर्व प्रेमी की सिरफिरे प्रेमी ने रची हत्या की साजिश नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर चाकुओं से गोदकर की बेरहमी से हत्या प्रेमिका ने फोन कर पूर्व प्रेमी को उत्तर प्रदेश से बुलाया था इंदौर रेकी कर बदमाशों ने हत्या की घटना को दिया अंजाम शव को सुनसान इलाके में फेंक कर फरार हुए बदमाश पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिकों को किया गिरफ्तार महिला की तलाश में जुटी पुलिस।
अपराधों का गढ़ बन रही प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सनसनी केस मामला सामने आए हैं जहां पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिकों को गिरफ्तार किया है मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां देर रात पुलिस ने खून में लटपट सुनसान इलाके की झाड़ियां में एक युवक के शव को बरामद किया था जिसे चाकू और ब्लेड से बार कर बड़ी बहरेमी से हत्या कर दी थी घटनास्थल के पास पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे थे इस मामले में पुलिस ने बीते 6 घंटे के भीतर ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पहचान कर हत्याकांड में जुड़े मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिको को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की मृतक तौसीफ अहमद मूलता लखनऊ का रहने वाला है उसकी इंदौर में एक महिला मित्र से दोस्ती व्हाट्सएप के माध्यम से हुई थी महिला मित्र का सिरफिरा प्रेमी अंश यादव को प्रेमिका ने बताया कि तौसीफ द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है इसके बाद आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने के लिए अपने छोटे भाई और उसके नाबालिक दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची महिला के मोबाइल से तौसीफ से संपर्क कर उसे इंदौर बुलाया और एरोड्रम इलाके के एक गार्डन में सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी चाकू ब्लड मार कर बहरेमी से हत्या कर शव को फेक दिया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गए थे जिसके आधार पर पुलिस ने अंश यादव सहित तीन नाबालिकों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं महिला की हत्याकांड में क्या भूमिका है इसको लेकर जांच की जा रही है फिलहाल महिला की पुलिस तलाश कर रही है।

हथियारों के साथ रील बनाने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच ने द्वारिकापुरी क्षेत्र से पकड़ा..दहशत फैलाने के उद्देश्य से बनाए थे वीडियो

इंदौर।सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर डर फैलाने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच ने द्वारिकापुरी क्षेत्र से पकड़ा, आरोपी के विरुद्ध की गई आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई…
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के द्वारा अपील मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने और अपनी दहशत दिखाने वालो पर कार्रवाई की जा रहे है, वही इस की एक मामले में क्राइम ब्रांच ने द्वारिकापुरी क्षेत्र एक युवक को पकड़ा है, जिसने चाकू, बंदूक और तलवार के साथ अपने वीडियो सोशल मीडिया डाले थे, पकड़े गए आरोपी का नाम लोकेश पिता मुकेश नाथ धारे उम्र 20 वर्ष निवासी सूर्य देव नगर है, जिसने सोशल मिडिया पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियारों के साथ वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा है।

रिपोर्टर —————- सरफराज़ खान

जमीन पर लेटे पार्षद, माइक की केबिल निकाल दी, बत्ती बुझा दी: बिना पढ़े पांच अरब से अधिक का बजट पास करने पर भड़के पार्षद, जमकर हुआ हंगामा।

फिरोजाबाद। मंगलवार को बोर्ड की बैठक में पांच अरब से अधिक विकास कार्यो का बजट पास होने पर पार्षद भड़क गए। उन्होंने महापौर और नगरायुक्त पर बिना पढ़े बजट पास करने का आरोप लगाया। पार्षद विरोध में जमीन पर लेट गए। माइक की केबल निकाल दी और बोर्ड बैठक कक्ष की बत्ती बुझा दी। विरोध के बाद भी बजट पास कर दिया गया।
सोमवार को नगर निगम परिसर में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें पार्षदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद मंगलवार को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। बैठक चल रही थी। जिसमें महापौर कामिनी राठौर और नगरायुक्त घनश्याम मीणा ने संयुक्त रूप से पांच अरब 53 करोड़ 9 लाख 14 हजार रुपये के बजट को बिना पढ़े पास कर दिया। इसी बात को लेकर वार्ड नंबर 20 के पार्षद मनोज शंखवार बिगड़ गए। उन्होंने इसे गलत बताते हुए हंगामा कर दिया। उनके साथ अन्य पार्षद भी आ गए। उन्होंने हंगामा करते हुए महापौर और नगरायुक्त के माइक की केबल निकाल दी। हाल की बत्ती बुझा दी। इतना ही नहीं वह जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि इतना बड़े बजट को पास करने से पहले उसे सदन में पढ़कर सुनाना चाहिए था। कितने लोग उसके पक्ष में हैं और कितने विपक्ष में यह भी पता लगना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पार्षदों के विरोध के बाद भी नगरायुक्त और महापौर ने बजट को पास कर दिया। महापौर ने बताया पार्षदों की समस्या को सुना गया। बजट को पास कर दिया गया है।

फिरोजाबाद से जिला संवाददाता राकेश वर्मा के साथ जाहिद हुसैन

फेसबुक-इंस्टाग्राम अचानक ठप; यूजर्स के अकाउंट्स आटोमेटिक हुए लॉगआउट, लॉगिन करने में परेशानी

सोशल मीडिया नेटवर्क पर साइबर अपराधियों का अटैक फेसबुक का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया दुनियाभर में ठप पड़ गया फेसबुक, लॉग इन करने में हो रही दिक्कत सूत्र।

इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया।

इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आ रही है। लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है।
लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है।

डाउन डकटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है।

कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

स्टेट बैंक द्वारा चुनावी बॉन्ड की जानकारी टालने की कोशिश, भाजपा सरकार की साजिश।

रिपोर्ट जसबीर सिंह बजाज।

सहारनपुर।
सहारनपुर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देशानुसार आज अपराहन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता, पदाधिकारी कोर्ट रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने एकत्रित हुए और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चुनावी बांड की जानकारी सार्वजनिक करने में बैंक द्वारा आनाकानी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा की माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एसबीआई द्वारा चुनावी बांड की जानकारी को सार्वजनिक न करना देश के सर्वोच्च न्यायालय व लोकतंत्र का सरासर अपमान है I बैंक प्रबंधन द्वारा सरकार के इशारे पर उठाया गया यह कदम भाजपा की लोकतंत्र कमजोर करने की साजिश का एक अभिन्न हिस्सा है I गौरव वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार अपनी पोल खुलने के डर से चुनावी बांड की जानकारी को सार्वजनिक नहीं करना चाहती, क्योंकि इस जानकारी से यह सार्वजनिक हो जाएगा कि कब और किस औद्योगिक घराने ने अपने किस काम के बदले भाजपा के खजाने को भरने का काम किया है I गौरव ने कहा कि पूर्णत: कंप्यूटराइज्ड भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है, जिसमें 48 करोड़ बैंक खाते, 66000 एटीएम व 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी है और इतने बड़े सिस्टम वाले इस संस्थान को 22217 चुनावी बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए 135 दिन से अधिक का समय चाहिए ? जबकि यह जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर प्राप्त की जा सकती है I

महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने इसे बैंक और भाजपा सरकार की मिली भगत करार देते हुए इस देश के लोकतंत्र के साथ धोखा बताया I जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा व जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी ने शर्मा ने चुनावी बांड को आजाद भारत का ऐसा सबसे बड़ा बताया जिसने देश की राजनीति में धनबल के दम पर चुनी हुई सरकारों को गिराने का मार्ग प्रशस्त किया और इसे भाजपा संभव कर दिखाया

गृह क्लेश के चलते नव विवाहिताने लगाई फांसी।

शमशाबाद /फर्रुखाबाद। शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव कै चि या निवासी लाली पत्नी मुकेश कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष ने गृह क्लेश के चलते देर शाम मफलर से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही ग्रामीणों ने बताया कि महिला का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था मृत्यु का की शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी मृतक का का मायका भ रो ह पुर कोतवाली फर्रुखाबाद में बताया गया है सुबह जब काफी देर होने के बाद महिला लाली जब अपने कमरे से बाहर नहीं आई तब घर की महिलाओं ने कमरे के किवाड़ को धक्का देकर खो ला तो महिला कुंडी में लटकी हुई थी यह नजारा देखकर घर की महिलाओं में कोहराम मच गया देखते ही देखते महिला के फांसी लगाने की खबर गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई महिला के फांसी लगाने की खबर ससुराल बालों ने मृतका के मायके बालों को दी खबर सुनकर महिला के घर वाले तत्काल मौके पर पहुंचे समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते की प्रयास जारी थे और पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई