बागपत जनपद की बिनोली पुलिस को लगी बड़ी सफलता हाथ —–तमंचा बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड—– भारी मात्रा में तमंचे अधबने तमंचे कारतूस तमंचा बनाने का सामान पुलिस ने किया बरामद–‐— पुलिस ने जिला शामली कैराना कस्बा के रहने वाले आरोपी फैयाज को तमंचा फैक्ट्री से पुलिस ने किया अरेस्ट——– दूसरा साथी मौके से हुआ फरार——- मुखबिर की सूचना पर बिनोली पुलिस ने की थीछापेमारी——- जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र बाणगंगा गांव के जंगलों में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री
दोनों बाइकों पर हाई स्कूल की परीक्षा देखकर लौट रहे थे 04 छात्र व दो अभिभावक,
हादसे में हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र सहित 02 की हुई मौके पर दर्दनाक मौत,
खबर यूपी के जनपद कासगंज की कोतवाली सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत पटियाली सिढ़पुरा मार्ग से है जहाँ यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर वापस जा रहे दो वाइक पर छः लोग जिनमें दो अभिभावक व चार छात्र बाइक पर सवार थे, दोनों वाइक आमने सामने से भिड़ गई गति तेज होने के कारण असंतुलित हुई वाइक के सवार सड़क पर गिर गए जिससे मौके पर ही एक अभिभावक सुमन्त उपाध्याय निवासी ग्राम कलानी थाना सिढ़पुरा व छात्र राजन निवासी भैंसरासी थाना सिढ़पुरा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन घायल छात्रों को पुलिस नेमौके परपहुंचकर एम्बुलेंस से सरकारी अस्पतालसिढ़पुरा पहुंचाया जहां सेदो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।एक छात्रइलाज निजीचिकित्सा केंद्र पर हो रहा है,l ये दर्दनाक हादसा ग्राम फतेहपुर के समीप श्री गांधी स्मारक विधालय के समीप घटित हुई है, घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया, पटियाली क्षेत्र के सी ओ विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 12 बजे के समय पटियाली सिढ़पुरl मार्गपरग्रामफतेहपुर के समीप श्री गांधी स्मारक विधालय के सामने हाईस्कूल की बोर्ड़ परीक्षा देकर अपने अपने घर वापस जा रहे छात्रों की वाइक आमने सामने भिड़ गई, तेज़ गति होने के कारण दोनों वाइक पर सवार एक अभिभावक सुमन्त उपाध्याय व एक छात्र राजन की मौके पर मौत होने की सूचना है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहतएवं बचाव का कार्य करते हुए पहलेघायलों को चिकित्सक के यहां पहुंचाया तदो परांत मृतकों के शव का पंचनामाभरवा करपोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भिजवा दिया हैl, भीषण भिड़ंत के बाद मृतकों के परिजनों मैं कोह राम मचा हुआ है ।श्री गंगा महारानी इंटर कॉलेज व एमडी आरकेएस इंटर कॉलेजरामपुर से हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे सभी छात्र।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अधिवक्ताओं और फ्री कानूनी सलाहकार की जानकारी के लिए पोस्टर किए चस्पा
जनपद के सभी थानों में किए गए पोस्ट चश्मा
वीरेंद्र तोमर / बागपत
महिलाओं एवं बच्चों पर हो रहे लगातार अपराधों की रोकथाम के लिए बागपत पुलिस की एक अनोखी पहल देखने को मिली है। जहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से अधिवक्ताओं की सूची के साथ-साथ निशुल्क सलाहकार के नंबर से युक्त पोस्ट चस्पा किए गए हैं । जिसमें आने वाले समय में बच्चों एवं महिलाओं को कानूनी मदद के साथ-साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा सके। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना एवं पुलिस चौकियो के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों ओर कार्यालयों में यह पोस्ट चस्पा किए गए हैं, और इसके साथ-साथ 1090 डायल करने पर बच्चों एवं महिलाओं को किस तरह से मदद की जाती है। उसके लिए भी महिला पुलिस हेल्पलाइन द्वारा जागरूक किया गया। आपको बता दे की महिलाओं पर लगातार अत्याचार के साथ-साथ अपराध का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर प्रदेश की सरकार और पुलिस प्रशासन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान से महिलाओं एवं बच्चों पर हो रहे अपराधों की रोकथाम और अपराधों से निपटने के लिए कानूनी प्रक्रिया के विषय में पूर्ण जानकारी दी जा रही है । बागपत पुलिस द्वारा चलाई गई इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ लावारिस बच्चों को मिलने वाला है। क्योंकि ना ही तो उनके माता-पिता है, और ना ही कोई न्याय की उम्मीद उनको मिलती है । लेकिन अब पुलिस प्रशासन के इस सहयोग से अनाथ और लावारिस बच्चों को जहां मदद मिलेगी वही महिलाओं पर हो रहे अत्याचारो पर भी विराम लगेगा।
जनपद बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में उत्तराखंड से आने वाले शिवरात्रि पर कांवड़ियों का पड़ाव मोटा महादेव मंदिर रहता है कांवरिया मेल को लेकर बिजनौर जिला प्रशासन पूरी तैयारी की समीक्षा गोष्टी की और समीक्षा गोष्ठी में जिले के जनपद के लगभग सभी आलाधिकारी मौजूद रहे जिसमें जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की मौजूद की गई
आपको बता दे जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र में मोटा महादेव मंदिर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि (कांवड मेला-2024) दिनांक 26 फरवरी, 2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 08 मार्च,2024 को अन्तिम जलाभिषेक तक किया जायेगा। इस त्योहार पर कांवड़ियो का भारी संख्या में आवागमन होना सम्भावित है। कांवडियों के आवागमन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मार्गों/सड़को के किनारांे पर खड़े पेड़ो के अधिक झुके होने के कारण उनकी डालियां/टहनियों को कटवाना/छटवाना अति आवश्यक है। ताकि कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शिवरात्रि कॉमेडी मिले से संबंधित तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुऐ उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि अपने-अपने सामाजिक वानिकी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सड़क/मार्गांे पर खड़े पेड़ो की डालियां/टहनियों की कटाई छटांई का कार्य तत्काल प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें तथा यह भी निर्देशित किया जाता है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत निरीक्षण कर कांवड़ वाले रास्तो पर जंगली जानवरो तथा गुलदार आदि के आने का भय हो उन रास्तो पर यह साईन बोर्ड लगाकर (गुलदार प्रभावित क्षेत्र, कृपया अकेले न जाये) कांवडियों को सचेत करना, उन रास्तों पर अकेले ना जाये तथा किसी प्रकार की आपदा आने पर निम्न नम्बर पर सम्पर्क करने आदि के साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करे। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने किसी प्रकार की सुविधा किसी भी कवडे को नहीं होनी चाहिए कांवड़ियों के रास्ते में जनपद में आने वाले सभी थानों के थाना अध्यक्षों को निर्देशित भी किया गया तथा भीड़ वाले जगह पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए
विगत दिनों में हुई आर0ओ0 ए0आर0ओ0 एंव यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके लिए प्रदेश के युवाओं में हड़कंप मच गया था और जांच भी चल रही है इसी क्रम में आज समाजवादी के समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसमें छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा है विगत दिनों में हुई आर0ओ0 ए0आर0ओ0 एंव यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर व्हाटसएप और टेलीग्राम के माध्यम से लीक हो गया था। जिसमें 60 लाखा युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है। मांग है कि आर0ओ0 ए0आर0ओ0 एंव यूपी पुलिस परीक्षा को निरस्त कर पुनः परीक्षा कराई जाए। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र यादव,आयुष यादव,सौरभा कटियार,शिवम यादव,आकाश यादव व कुल्दीप यादव मौजूद रहे।
कन्नौज/-सिकंदरपुर/श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला बा कंस वध का हुआ आयोजन सिकंदरपुर नगर पंचायत के में रोड रतनपुर अंडरपास मां काली कमेटी द्वारा मां काली के मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया इस मौके पर जन्मदिन भूमि मथुरा से आई कथा वाचक आचार्य शिवानी सरस .जी ने भगवान की बाल लीलाओं के चरित्र का वर्णन किया श्रोताओं से कहा की लीला और क्रिया में अंतर होता है अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है इसे ना तो करतब का अभिमान और ना ही सुखी रहने की इच्छा बल्कि दूसरों को सुखी रखना की इच्छा को लीला कहते हैं भगवान श्री कृष्ण ने यही लीला की जिसमें समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मां की चोरी से है कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राज की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है राक्षसी पूतना भेस बदलकर भगवान कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है परंतु भगवान उसका वध कर देते हैं इसी प्रकार कार्तिक माह में बृजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं परंतु भगवान के उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहते हैं यह बात सुनकर भगवान इंद्र नाराज हो जाते हैं और गोकुल को बहाने के लिए भारी वर्षा करते हैं इसे देखकर समस्त बृजवासी परेशान हो जाते हैं भारी वर्षा को देखकर भगवान श्री कृष्णा कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी लोगों को उसके नीचे छुपा लेते हैं भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को बचाने से इंद्र का घमंड चकनाचूर हो गया मथुरा को कंस के आतंक से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया इस मौके पर कथा के परीक्षित सिकंदरपुर चेयरमैन हरिहर सिंह ठाकुर ने कथा वाचक आचार्य शिवानी सरस को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया,मयंक सिंह ने कंश वध किया, इस मौके पर,टिल्लू सिंह,सत्यपाल यादव सभासद,लल्लू गुप्ता सभासद,तेजपाल,राधे-राधे राजेश सिंहआदि।
सिकंदरपुर नगर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भारतीय श्रमिक पार्टी के प्रभारी श्री जेपी सिंह जी ने कथा वाचक का शाल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया मौके पर भारतीय श्रमिक पार्टी के प्रदेश प्रभारी सहित उनके तमाम साथी मौजूद रहे तथा भारतीय श्रमिक पार्टी के सह संस्थापक श्री सत्य प्रकाश बाथम पार्टी के कन्नौज प्रभारी अरुण कुमार सहित उनके तमाम शादी मौजूद रहे हेमराज सिंह दीपेंद्र सिंह राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र में मन्नीगंज में नमकीन की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान को बनाया निशाना एक लाख की नगदी चोरी करके हुए फरार जानकारी के अनुसार बीती रात्रि चोरों ने सनी नमकीन की दुकान में पीछे से घुसकर चोरी की घटना को दिया अंजाम दिया है दुकान मालिक सनी ने बताया कि दुकान के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है दुकान में पीछे की तरफ लगे गेट के अंदर से सिर्फ कुंडी लगी थी उसी को खोलकर चोर दुकान के अंदर घुस गए चोर दुकान के अंदर रखी करीब एक लाख की नगदी चोरी कर ले गए हैं, उन्होंने रेजगारी को हाथ भी नहीं लगाया – दुकान मालिक सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।