रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत रगालिया पंचायत लगातार सुर्खियों में है कई बार अखबार में प्रकाश की गई है। अनियमिता की खबर और लोकपाल के द्वारा जांच भी की गई है। आपको बताते चलें कई दिन पहले लोकपाल के द्वारा सिंचाई कुप और डोभा का जांच किया गया जिसमें विचोलियां भी शामिल थे। कर रहे थे सहयोग तो आप समझ सकते हैं किस तरह जांच किया गया होगा रंगालिया पंचायत में की जा रही है मनरेगा में लुट महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत की जा रही है कार्य रगालिया पंचायत में मनरेगा कार्य में रोजगार की गारंटी हो या ना हो भ्रष्टाचार की पूरी गारंटी है । बिचोलिया के द्वारा डिमांड फॉर्म और मास्टर रोल में अपने से टिप निशान एवं हस्ताक्षर कर रहे है। रोजगार सेवक को कर लिया है अपने कब्जे मे बिचौलियो ने ।रोजगार सेवक कार्य स्थल पर मनरेगा से दी जा रही सुविधा उपलब्ध नहीं करवाया रहे है। रंगलिया पंचायत में कई सिंचाई कूप किया जा रहा है इसमें नाबालिक बच्चों को भी काम करवाते हुए देखा गया।
सिलेश हेम्ब्रम का सिंचाई कुप गणेश मोहली का सिंचाई को कार्तिक मोहली का सिंचाई कुप रावण मोहली का सिंचाई कुप पायलट सोरेन का सिंचाई कुप मैं की जा रही है काफी अनियमिता रोजगार सेवक और बिचोलिया मिलकर ठेका में दिया गया है। साप्ताहिक पेमेंट किया जा रहा है संपन्न व्यक्ति के द्वारा जॉब कार्ड बना कर किया जा रहा है। निकाशी। कार्य रंगलिया के मजदुरो से करवाया जा रहा है ओर भुगतान हो रहा है लकड़ा घाटी और कुकडीभा के जॉब कार्ड से निकासी कर रहा है।सिंचाई कूप में कभी भी कार्य नहीं किया है उसके नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बनाकर निकाशी हो रहा है। जो कार्य कर रहे हैं उनके नाम से जॉब कार्ड नही है और ना ही जॉब कार्ड बनवाया जा रहा है।
बहराइच। थाना कैसरगंज क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू का खनन किया जा रहा है।कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली मजरा भिरगू पुरवा गांव में चकबंदी लेखपाल के जानकारी में हो रहा अवैध खनन चकबंदी में लगा है गांव आखिर कार जो किसान अपने खेत में खनन करवा रहा है। जब चक किसी दूसरे किसान को मिलेगा तो दस फुट गहरे में रेत में फसल तो होगा नही तो ओ अपने बच्चो को रेत खिलाएगा खेत का कर रहे नुकसान लाचार बना प्रशासन।रात में नौ से सुबह छह बजे तक बेधड़क खनन कर रहे हैं। इससे आसपास के ग्रामीणों के खेत भी चपेट में आ रहे हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। बालू माफिया बेधड़क खनन करवा रहे हैं। अवैध बालू खनन का कारोबार जोरों पर शासन के निर्देश के बाद भी बालू का अवैध खनन जोरों पर ।अवैध बालू खनन करने का सिलसिला रात दिन जारी खुले आम अवैध बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली सामने सड़क पर भरी रात दिन फराटे जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी बेखबर।
बहराइच। तहसील महसी क्षेत्र के घाघरा तटीय पिपरी निवासी डॉ अंजू वर्मा ने गरीब युवतियों को साइकिल व गरीब असहाय महिलाओं को सशक्ति बनाने के साथ सिलाई मशीन वितरण किया। उत्तर प्रदेश के संस्था संचालक दिलीप कुमार ने बताया कि अपने उत्तर प्रदेश में करीब दो वर्षों से इस संस्था के तहत काम किया जा रहा है।, इन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से जो गरीब असहाय परिवार हैं उनके बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कॉपी, किताब उनकी एडमिशन फीस की भी मदद की जाती है। गरीब असहाय परिवारों को उनकी रोजी रोजगार के लिए आर्थिक मदद भी की जाती है। डॉक्टर बिहारी लाल की बहू अंजू वर्मा पत्नी दीनबंधु प्रजापति वैज्ञानिक इसरो की संस्था बुलंद उड़ान की संस्थापिका ने मंगलवार देर शाम को राधा पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी कॉलोनी, शांति शुक्ला पुत्री स्वर्गीय अनंत राम शुक्ला निवासी किशानगंज, फूलमती पुत्री अच्छेलाल निवासी मेथौरा, अंजलि पुत्री राममिलन निवासी पट्टी बमियारी, रीना पुत्री अरविंद भगवानपुर को साइकिल देकर इनके शिक्षा क्षेत्र में बढ़ने की कामना की। वही गगन पांडेय पत्नी स्वर्गीय संदीप पांडेय कल्याण पुरवा, अंशु यादव पुत्री राम तेज यादव निवासी मेथौरा को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनने पर उत्साहित किया और उससे अपना जीवन यापन चलाने के लिए भविष्य में कामना की। इस मौके पर डॉ बिहारी लाल, डॉ हरिशंकर प्रजापति, डॉक्टर महेश कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बहराइच। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। सोमवार को बौंडी पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अतिसंवेदनशील खैराबाजार में फ्लैग मार्च किया। बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ बूथ खैराबाजार का निरीक्षण किया। एसओ ने खैरा कस्बे के लोगों से बातचीत किया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मुडकट्टी निवासी नसीम उर्फ भुर्री, फिरोज, रज्जब,ननकऊ व चक निवासी अता उल्लाह के घर टीमों के साथ पहुंचकर दबिश दिया गया और आसपास के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए भय मुक्त मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयार है। आप लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टीका टिप्पणी न करें। मतदान के दिन निडर होकर मतदान करें। आचार संहिता का उलंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर एसआई सुशील कुमार,गंगा यादव,हेड कांस्टेबल चक्रधारी यादव, मुंशीलाल, कांस्टेबल रजनीश कुमार समेत पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद रही।
मामले को दबाने के लिए लेजर रिजार्ट के मालिक ने श्रम विभाग के अधिकारी से भिजवाई गई सहायता राशि को परिजनों ने ठुकरा दिया
बहराइच : कोतवाली देहात के बहराइच-सीतापुर मार्ग स्थित लेजर रिजार्ट में शुक्रवार की रात निर्माणाधीन भवन की छत ढह गई थी। जिसके नीचे दबकर रिसिया के दो श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मौत के बाद पुलिस ने लेजर रिजार्ट के मालिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को मृतकों के परिजनों ने गांव में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री व डीजीपी को शिकायती पत्र भेज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। यही नहीं लेजर रिजार्ट के मालिक की ओर से भेजा गया चेक की परिजनों ने वापस कर दिया।कोतवाली देहात के लेजर रिजार्ट में छत गिरने से उसके नीचे दबकर रिसिया थाना क्षेत्र के शहनवाजपुर निवासी सलीम उर्फ नसीब(28) व जोगेन्द्र पाल (24) की मौत हो गई थी। वहीं नौ श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गए थे। मौत के बाद मृतकों के परिजनों ने लापरवाही व जबरन काम करवाने का आरोप लगाते हुए लेजर रिजार्ट के मालिक डॉ. अनिल केडिया, आर्किटेक्ट प्रदीप अग्रवाल, ठेकेदार राजेश व तीन अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार को मृतकों के परिजनों को गुस्सा फूट पड़ा। मृतकों के परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांंग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री व डीजीपी को ऑनलाइन शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। प्रदर्शन में पिटूं, बबलू, राजेन्द्र, मुख्तार आदि शामिल रहे।सहायता राशि ठुकराई, श्रम विभाग पर भी आरोप।एक ही गांव में दो-दो मौतो से रविवार को सहनवाजपुर गांव में सन्नाटे की स्थित रही। वहीं मृतकों के परिजनों को बिलखते देखा गया। शनिवार की शाम लेजर रिजार्ट के मैनेजर द्वारा भेजे गए चेक को लेने से भी परिजनों ने इंकार कर दिया। रविवार को बिलखते हुए मृतक जोगन्द्र पाल की पत्नी रागनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस व श्रम विभाग के अधिकारी कार्यवाई करने से बच रहे हैं। श्रम विभाग को भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए था और गिरफ्तारी करवानी चाहिए थी। वहीं मृतक सलीक की पत्नी सलमा ने भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
लोकसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए बीते दिन भारत निर्वाचन आयोग ने पूरे भारत में आदर्श आचार संहिता प्रभारी रूप से लागू कर दी गई है वहीं जनपद बहराइच की बात करें तो 13 में को 56 लोकसभा क्षेत्र बहराइच एवं 20 में को 57 लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज में होने वाले मतदान को देखते हुए जिला का प्रशासन पूरी तरह से सजक और सतर्क है।आदर्श अचार संहिता लागू होते ही डीएम एसपी नें की संयुक्त प्रेस वार्ता
श्रावस्ती। अनुष्का फाउंडेएशन और एसबीआई फाउंडएशन के माध्यम से संयुक्त जिला चिकित्सालय श्रावस्ती में डॉo अजय प्रताप सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉo पुष्पलता RBSK नोडल के मौजूदगी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम RBSK के अंतर्गत क्लब फूट क्लिनिक में हुआ बच्चों का निशुल्क इलाज। आज जब हम विश्व जन्म दोष दिवस मना रहे हैं, अनुष्का फाउंडेशन अपने सभी दानदाताओं और समर्थकों का आभारी है जो यह सुनिश्चित करने के हमारे उद्देश्य में हमारा समर्थन करते हैं कि क्लबफुट के साथ पैदा होने के परिणाम स्वरूप कोई भी बच्चा बड़ा होकर विकलांग न हो। इसके लिए संयुक्त जिला चिकित्साल श्रावस्ती में नेशनल बर्थ डिफेक्ट जागरुकता अभियान के चलते कुछ गतिविधियों का आयोजन किया जिससे लोगो में बर्थ डिफेक्ट के बारे में जागरूकता बढ़ी है। अनुष्का फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन जो भारत में क्लबफुट को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रत्येक शनिवार कमरा नंबर 14 में क्लब्फूट क्लिनिक में बच्चो का निशुल्क इलाज किया जाता है। एसबीआई फाउंडेशन के साथ साझेदारी में, यहां आर्थोपेडिक डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाता है। क्लबफुट एक जन्मजात विकृति है जो भारत में 800 नवजात शिशुओं में से 1 को प्रभावित करता है। इलाज न किए जाने या अधूरा इलाज दिए जाने से बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं और उन्हें आजीवन विकलांगता का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, उचित उपचार से क्लबफुट का पूरी तरह से इलाज संभव है और आजीवन विकलांगता से आसानी से बचा जा सकता है। क्लबफुट को खत्म करने के लिए अनुष्का फाउंडेशन ने अपने क्लबफुट कार्यक्रम को लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के साथ साझेदारी की, क्लबफुट और उनके उपचार कार्यक्रम के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) योजना, आशा कार्यकर्ताओं, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में परिचालन क्लबफुट क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। ऐसा ही एक क्लिनिक उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में स्थापित किया गया है। इसमें प्रथम चरण में कास्टिंग दूसरे चरण में टेनोटॉमी और तीसरे चरण में बच्चो को पांच साल तक जूते और बार दिए जाते है। क्लब फुट एक जन्मजात विकृति है जो 800 बच्चों में से एक बच्चा होता है RBSK और अनुष्का फाउंडेशन के द्वारा क्लब फूड से बीमार बच्चों का इलाज जिला अस्पताल श्रावस्ती में निशुल्क रूप से कराया जाता है, इलाज तीन चरणों में कंप्लीट करते हैं। पहला चरण होता है कास्टिंग जिसको हम प्लास्टर कहते हैं दूसरा चरण होता है टेनाटोमी तीसरा चरण होता है ब्रेस (जूता और बार) को 5 वर्ष तक देकर ट्रीटमेंट कंप्लीट करते हैं। अनुष्का फाउंडेशन देश के हर जिले में क्लबफुट कार्यक्रम लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर बच्चे को इलाज तक पहुंच मिल सके। एसबीआई फाउंडेशन जैसे सरकारी हितधारकों और भागीदारों के साथ हाथ मिलाकर, उनका लक्ष्य अपने कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक लागू करना और यह सुनिश्चित करना है कि क्लबफुट के साथ पैदा होने के कारण कोई भी बच्चा विकलांग न रहे। आज क्लिनिक पर 3 बच्चों की कास्टिंग किया गया कुल 12 बच्चों का निःशुल्क इलाज किया गया आर्थोपेडिक डाo अजय गौतम, आरबीएसके के डीईआइसी प्रतीक शाक्य, अनुष्का फाउंडेशन के प्रोo एजुकेटिब अंजली और आर•बी एस•के डा, स्टाफ नर्स , कास्टिंग टेक्निशियन राकेश सोनकर और टीम के लोग मौजूद रहे।
बहराइच में मिलीभगत का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है जिससे लकड़ी माफियाओं ने वन विभाग की नाक के नीचे कांटे हरे भरे सागवान के बेस कीमती पेड़ काट डाले पूरा मामला बहराइच के भवानियापुर दुर्गापुर के बीच रेलवे क्रॉसिंग के बगल का है जहां पर रात भर चलता रहा अवैध पेड़ों पर आरा लगभग एक दर्जन से अधिक सागवान के पेड़ों की हो गई कटाई और किसी भी अधिकारी नही लगी थोड़ी भी भनक नहीं लग सकी ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया है स्थानीय वरिष्ठ नागरिक बताते है की आठ दस साल से नानपारा रेंजरी में कुर्सी पर जमे अधिकारी से अब नही संभाल पा रही कुर्सी बहराइच के तेज तर्रार डीएफओ साहब नहीं डाल रहे हैं अपने अधिकारियों पर नजर डीएफओ की आंख में धूल झोंक कर जमकर चल रही क्षेत्र में कटान लकड़ी माफियाओं के आगे सरकारी तंत्र लाचार नजर आ रहा है अवैध पेड़ काटने के मामले में शिकायत पर अपने कर्मचारियों पर बरसे रेंजर अधिकारीअवैध पेड़ काटने के मामले में नानपारा एसडीओ अशोक कुमार ने कार्रवाई करने की कही बात नानपारा वन क्षेत्र के भावनियापुर दुर्गापुर का मामला।
बहराइच: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बौंडी थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही लोगों से बिना किसी दबाव व खौफ के मतदान करने की अपील की। इसके अलावा चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी या अराजकता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को तेज तर्रार बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च से,बौंडी, अमवा तोतारपुर चौराहा,खैराबाजार,कोदही,नंदवल,जैतापुर, बाजार सहित विभिन्न गांव से होते हुए बौंडी थाना पर संपन्न हुआ। तेज़ तर्रार बौंडी एसओ अंजनी कुमार राय ने कहा कि समाज में भाईचारा और एकता का मिसाल बना अफवाह फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी नागरिक रमजान शरीफ होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस प्रशासन आपके साथ खड़ा है। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक अनुराग सिंह,संजय सिंह, सुशील कुमार,विवेकधर द्विवेदी, रामगोपाल वर्मा समेत मौजूद रहें।
बिजनौर/चांदपुर:- चांदपुर पुलिस द्वारा आज एक एससी एसटी एक्ट के अभियुक्त को आल्हा कत्ल तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मीरापुर खादर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर निवासी एक व्यक्ति रविंद्र पुत्र उमराज सिंह द्वारा थाना चांदपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया है कि मृतक का सगा भाई लवसीत उर्फ भूरे अंकित कुमार ,उत्तम ,छविंदर पुत्रगढ़ मुकेश निवासीगढ़ ग्राम मीरपुर खादर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर सचिन पुत्र काली निवासी ग्राम भगौड़ा थाना चांदपुर जनपद बिजनौर भूपेंद्र पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम तखपुर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर नवीन पुत्र प्रकाश सिंह निवासी ग्राम मीरपुर खादर जनपद बिजनौर द्वारा एक राय होकर वादी के भाई राजेश उर्फ डब्बू पुत्र उमराव सिंह निवासी ग्राम मीरपुर खादर जनपद बिजनौर को जान से मारने की नीयत से गोली मारने जिससे उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में दिनांक 9 मार्च 2024 को मुकदमा अपराध संख्या 113 /24 धारा 147, 148 ,149, 302 भारतीय दंड संहिता व 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट पंजीकृत कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 9 मार्च 2024 को थाना चांदपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित मुख्य अभियुक्त लवसीत उर्फ भूरे पुत्र निवासी ग्राम मीरपुर खादर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर तथा खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई सेक्स अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है विधि कार्यवाही प्रचलित है।