Home Blog Page 437

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम

शुभम सिंह बांदा

पांच डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्डेम

पोस्टमार्डम हाउस में मुख्तार के बेटे उमर अंसारी मौजूद

वीडियो ग्राफी के साथ हो रहा पोस्टमार्डेम

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रखे है नजर

मोस्टमार्डम के बाद मुख्तार का शव सौंपा जाएगा परिजनों को

मुख्तार अंसारी के पैतृक गांव में होगा मुख्तार का अंतिम संस्कार

ब्रेकिंग न्यूजबांदा

मुख्तार अंसारी की एक बार फिर बिगड़ी जेल के अंदर तबियत ।

आननफानन में जेल प्रशासन व पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची।

हाल ही में दो दिन पहले भी कराया गया था पेट की समस्या को लेकर भर्ती।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएसी सहित जनपद का पुलिस फोर्स तैनात।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत 2 लोग घायल

मेराज अहमद/ ब्यूरो रिपोर्ट
बहराइच: थाना हरदी क्षेत्र अंतर्गत गांधला गांव पास भीषद सड़क हादसा,दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से हुआ हादसा,बहराइच में नहीं थम रहा सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला,जिम्मेदारों की नाक के नीचे कृषि कार्य में प्रयोग नाम से फर्राटा भरते नज़र आते हैं ट्रैक्टर, नगर क्षेत्र हो या गांव सभी सड़कों पर फर्राटा भरते नज़र आते काल रूपी ट्रैक्टर,

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नानपारा क्षेत्र में आम जनता को मतदान करने के लिए किया जागरूक

मेराज अहमद/ ब्यूरो रिपोर्ट
बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी लोकसभा चुनाव को लेकर निरंतर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही है आज बहराइच के हाड़ा बसहरी मतदान केंद्र पर पहुंच कर वहां की खराब व्यवस्थाओं को देखकर डीएम का पारा गर्म हो गया डीएम ने अपने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई कहा कि समय रहते सभी खामियों को सुधार ले मतदान केंद्र में पंखा ना लगा होने से नाराज डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कक्षा में पंखे लाइट अवश्य लगे होने चाहिए मतदान में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

मका जिलारानीश्वर प्रखंड अंतर्गत रंगलिया पंचायत में की जा रही है मनरेगा में लूट रोजगार की गारंटी हो या ना हो लेकिन भ्रष्टाचार की पूरी गारंटी देखने को मिल रही है।

दुमका जिलारानीश्वर प्रखंड अंतर्गत रंगलिया पंचायत में की जा रही है मनरेगा में लूट रोजगार की गारंटी हो या ना हो लेकिन भ्रष्टाचार की पूरी गारंटी देखने को मिल रही है। रगालिया पंचायत में लगातार अखबार में प्रकाशित की जा रही है । कार्यस्थल पर सूचना पठ नहीं संपन्न व्यक्ति के द्वारा फर्जी निकासी मजदूरों को नगत भुगतान मास्टर रोल और डिमांड में बिचोलिया के द्वारा हस्ताक्षर एवं टिप निशान। तलाब और कूप में अनियमिता की खबर लगातार प्रकाशित की जा रही है खबर की जांच भी की जा रही है लेकिन मनरेगा कर्मी और बिचोलिया की इतनी पकड़ है जो लोकपाल का जांच का कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुछ दिन पहले लोकपाल ने रंगालिया पंचायत में कई योजना की जांच की थी। जिसमें लुखी हांसदा का डोभा निर्माण में मिट्टी डोभा से तीन फिट दूर में फेंकने को कहा था लेकिन ऐसा नहीं किया गया मिट्टी तलाब में ही सटाकर फेंक दिया गया है। जो सुविधा मजदूरों को मिलना चाहिए वह भी नहीं दिया जा रहा है। रंगलिया पंचायत में जितने भी डोभा और तलाब किया जा रहा है सब में मेड का मिट्टी तालाब में सटाकर फेंका जा रहा है ।जिस कारण एक ही बारिश में सारा मिट्टी फिर से वापस तलाब में पहुंच जाएगा।

खनन कारोबारियों से परेशान किसानों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

शुभम सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बांदा में बालू खनन कारोबारियों से परेशान लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लगातार जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय में खनन कारोबारियों से परेशान लोग अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। जिसमे से कुछ का समाधान होता है और कुछ लोग बैरंग ही लौटने को मजबूर रहते हैं। ऐसे ही दो मामले आज फिर जिलाधिकारी कार्यालय में आएं हैं जहां एक तरफ गिरवां थाना क्षेत्र के बरियारी गांव से आया है तो दूसरी तरफ देहात कोतवाली के पथरी गांव से है। जहां के स्थानीय लोग व खनन क्षेत्र के किसान हैं। जो की खनन कारोबारियों की मनमानियों के चले परेशानी का शिकार हो रहे हैं।

आपको बता दें दोनो मामले जनपद के गिरवां और देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के है जहां के स्थानीय किसानों ने जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर खनन कारोबारियों के द्वारा उत्पन्न की जा रही परेशानियों के विषय मे अवगत कराया। वहीं एक तरफ गिरवां थाना क्षेत्र के बरियारी गांव से आए हुए रामेश्वर तिवारी ने बताया कि बरियारी गांव में शैलेंद्र यादव व संजीव गुप्ता के द्वारा बालू का खनन किया जा रहा है। उक्त व्यक्तियों के द्वारा दबंगई के बल पर मेरे खेत से बजरन बालू से भरे ट्रक निकाले जा रहे हैं जिनका मेरे द्वारा अनेक बार विरोध किया गया इसके संबंध में मैने स्थानीय उपजिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को सूचित भी किया लेकिन उसके बाद भी उनके द्वारा दबंगई दिखाते हुए रोजाना भरे हुए ट्रक निकलने का काम किया जा रहा है। इसलिए आज मै जिलाधिकारी के पास अपनी समस्या लेकर आया हूं।
वहीं दूसरी तरफ देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरी गांव के स्थानीय किसान भी ऊपर दिए हुए प्रकरण से मिलती जुलती बात ही लेकर आए हैं उनका क्या कुछ कहना ये भी सुनिए।पथरी गांव से आए लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में नदी के किनारे खनन कर रहे कारोबारियों के द्वारा उनकी जमीनों से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जिसका सभी के द्वारा विरोध भी किया जाता है उसके बावजूद भी उनके द्वारा अवैध खनन करना जारी है अधिक दबाव बना कर कहने पर कारोबारियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसलिए हम सब जिलाधिकारी के पास अपनी समस्या लेकर आए हैं। हम लोग यह चाहते हैं कि कारोबारियों द्वारा हमारी जमीन पर अवैध खनन बंद किया जाय और जितना भी उनके द्वारा अवैध खनन किया गया है उसका हमे मुआवजा दिलाया जाए।

थाना प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान काटे चालान, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की दी सलाह

बहराइच। फखरपुर पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों चौराहों पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। फखरपुर थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय के नेत्तृत्व मे एंटी क्राइम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर थाना के गजाधरपुर फखरपुर कुंडासर में दो पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहन को रोक कर आवश्यक वाहनों की कागजात एवं डिक्की खुलवा कर डिग्गी की जांच की गई। वहीं हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए हेलमेट लगाकर सड़क पर चलने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि सड़क सुरक्षा तथा एंटी क्राइम को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलता रहेगा। दो पहिया वाहन चलाने वाले सभी लोग हेलमेट पहने बिना दो पहिया वाहन नहीं चलावें नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी। वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया बाइक चलाने वाले इधर-उधर भागते दिखे तथा अपने रास्ता बदलकर लोग भागते दिखे। एचएसओ करुणाकर पांडेय व एसआई बिंदेश्वरी यादव द्वारा चौक चौराहों पर नाकाबंदी कर बाइक चालको को तगड़ी नसीहत दी और हेलमेट न पहनने वालो के परिजनों से बात कर बिना हेलमेट के बाइक न देने को कहा नही तो दुबारा मिलने पर बाइक जपत कर ली जायेगी। एचएसओ ने बताया कागज में कमी पर एक बार मौका दे दूँगा सही कराने, मगर हेलमेट नही लगाने वालों को अब थाना क्षेत्र में बख्सा नही जाएगा। इस मौके पर विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

नहर पुल की टूटी रेलिंग दे रही हादसे को दावत जिम्मेदार अधिकारी मामले से बेखबर

बहराइच पुल का टूटा रेलिंग दे रहा बड़े हादसे को दावद नहर के पुल दोनों साइड रेलिंग कई वर्षों से टूटने की वजह से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा जिम्मेदार अधिकारी मामले से बने बेखबर फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के कनेरा बाजार स्थित नहर का पुल बीते कई वर्षों से खराब होने की वजह से ग्रामीण रात के अंधेरे में कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं सैकड़ो गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग है इस पुल से हजारों की संख्या में राहगीरो का आवागमन बना रहता है इस मामले में नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले से बेखबर बने हुए हैं वहीं समस्या पर जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसे कभी भी रात के अंधेरे में बड़ा हादसा हो सकता है इस मामले में अभिशाषी अभियंता हर्ष कुमार से बात कर मामला अवगत कराया जिन्होंने बताया मामले को संज्ञान में लेकर समस्या का निस्तारण करने का दिया आश्वासन

20 वर्ष से खराब पड़ा गांव की आधी आबादी को जोड़ने वाला संपर्क सड़क नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

दो दशकों से खराब पड़ी सड़क पूरी तरह बदहाल है जिससे ग्रामीणों को बुरी तरह मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे शुक्रवार को ग्रामीण नाराज हो गए और प्रदर्शन किया बहराइच गांव की सड़क न बनने की वजह से ग्रामीणों में भारी आक्रोश 20 वर्ष से खराब गांव का संपर्क रोड जनप्रतिनिधि मामले को जानकर बेखबर है पूरा मामला फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रहुआ के मजरा हनुमान दासपुरवा पुरवा का है जहां पर गांव विकास से कोसों दूरी पर है नाराज ग्रामीणों ने बताया कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की मगर किसी का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है बारिश के दिनों में खराब सड़क से निकलना ग्रामीणों को मुसीबत का सबक बन गया है गांव के आधी आबादी को जोड़ने वाला संपर्क सड़क पूरी तरह बदहाल और खस्ताहाल है संपर्क सड़क पर कीचड़ व जल भरा होने से राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते है इसके बाद भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते हैं ।इस मामले में खंड विकास अधिकारी ने जांच कर ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करने का दिया आश्वासन।सवाल उठ रहा है कब जागेंगे कुंभकरण की नींद से जिम्मेदार अधिकारी कब मिलेगा बदहाल समस्या से ग्रामीणों को निजात इसकी वजह से शुक्रवार सुबह लोग नाराज हो गए ग्रामीणों विरोध जताया

फसलों को बर्बाद कर रहा गोवंशीय पशुओं का झुंड,जिम्मेदार अधिकारी मामले से बेखबर

बहराइच महसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेहना में आवारा सांडों का आतंक चरम सीमा पर पहुंच गया है। एक तरफ किसानों की फसल तैयार होने के करीब में है तो दूसरी तरफ आवारा सांडों ने मौका पाकर किसानों के सपरिवार का निवाला उनके आगे से छीनने पर जुटे हैं। कुछ ऐसे सांड है जो पिछले कुछ महीने में बड़े व छोटे घटना को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे में गांव के राम फल,पंचम, सुशील, मूलचंद्र,श्यामता,आनंद, सतीश चन्द्र, बिजइ ,किशोरी,जयराम,सेवक,गनेशी सहित सैकड़ों लोगों का कहना है कि आवारा सांडों का झुंड गांव में उत्पात मचाए हुए है।हम लोग आत्मा से बहुत दुखी हैं। पूरी ठंडी सहकर हम लोग खेतों की रखवारी किए हैं लेकिन अब आवारा पशु खेतों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं कहीं आंख लग जाए तो इस समय मौका पाकर खेतों को साफ कर देते हैं।