Home Blog Page 256

ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलता — थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबारी को किया गिरफ्तार, 1200 नशीली गोलियां बरामद

रिपोर्ट कबीर, मुज़फ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस को ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार में संलिप्त वांछित अभियुक्त अनुज कुमार उर्फ भोला सैनी पुत्र सुन्दरपाल सैनी निवासी गली नं. 8, न्याजुपुरा, वार्ड नं. 8, रामलीला टीला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1200 नशीली गोलियां (Alprazolam Tablets) बरामद की हैं।

थाना सिविल लाइन पुलिस को 24 सितंबर 2025 को ए.एम. मेडिकल स्टोर, कच्ची सड़क मुजफ्फरनगर पर नशे के इंजेक्शन लगाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में सामने आया कि अभियुक्त अनुज कुमार उर्फ भोला सैनी अपने घर और पड़ोसी सुमित के घर पर बिना वैध औषधि लाइसेंस के अवैध रूप से नशीली दवाओं का भंडारण कर रहा था।

सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर व सहारनपुर की टीम तथा थाना सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया था कि वे नशीली दवाएं अनुज उर्फ भोला सैनी से खरीदते हैं।

आज दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को मॉल रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1200 Alprazolam टैबलेट बरामद की गईं।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस लगातार ऐसे मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। समाज में नशे के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए पुलिस की विशेष टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

अपनी अदाकारी से सबको हंसाने वाले मशहूर अभिनेता असरानी नहीं रहे

  मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन अभिनेता असरानी का 84 वर्ष का आयु में निधन हो गया है, वो पिछले पांच दिन से अस्पताल में भर्ती थे। सदाबहार हास्य कलाकार असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। 1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज उन्हे बॉलीवुड का बेमिसाल सितारा बनाता है। शोले फिल्म में उनकी ‘अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर’ वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हँसाती है। ‘खट्टा मीठा’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार हमेशा याद रहते हैं। बताया गया है कि, वो फेफड़ों की समस्या के चलते अस्पताल में थे। शाम 4 बजे करीब उनका निधन हुआ है।

यदुवंशी स्पोर्टिंग क्लब दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट..वसीम

अहरौरा(मिर्जापुर)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धनतेरस के दिन यादव चौराहा मदारपुर,गौसपुर,दादो के तरफ से मगन दीवाना पहाड़ अहरौरा पर यदुवंशी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी,भदोही,चन्दौली सहित आसपास से कई जिले के प्रतियोगियो ने दौड मे भाग लिया।
दौड प्रतियोगिता 400 मीटर की दौड़ में विकास यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 1600 मीटर विकास कुमार वाराणसी, 300 मीटर में बाबूलाल चंदौली, 5000 मीटर में आशीष पटेल वाराणसी विजयी रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल यादव उर्फ गुड्डू ने कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर कमलेश यादव व संचालन सुरेश यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गुल्लू यादव, कृपा शंकर यादव, रंणजीत यादव, राजू यादव, दिलीप यादव, ओमकार यादव, शिवदयाल यादव, बलवंत यादव, दुर्गेश यादव, प्रेमनाथ यादव, जितेंद्र यादव, विमल यादव, विकास यादव, हरेंद्र यादव, विनोद, अजय, शेषनाथ, विजय, प्यारेलाल आदि लोग मौजूद रहे। मैच रेफरी की भूमिका उजागर यादव व अरविंद यादव ने निभाई।

गाजीपुर: जिले की बेटी ने किया नाम रोशन

रिपोर्ट -एकरार खान

खबर गाजीपुर से है जहां सरैया छावनी लाईन की रहने वाली शाहीन परवीन (खुशी) ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ बीoएसoसी0 माइक्रोबायोलॉजी में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया है।
14 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को 10 वा दीक्षांत समारोह के अवसर पर शाहीन परवीन को राज्यपाल माननीय आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल पहनाया एवं डिग्री प्रदान किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सभी स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसकी खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
परिवार के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और बेटी को दुआ दी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना केमरी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षणजिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने थाना केमरी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

शारिक खान की रिपोर्ट

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई की स्थिति तथा पुलिस कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया तत्पश्चात क्षेत्र में पैदल मार्च कर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा से संबंधित तैयारियों का अवलोकन किया गया जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी दशा में अवैध अतिक्रमण न होने दिया जाए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से निर्देशित किया कि अतिक्रमण की रोकथाम हेतु निरंतर अभियान चलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए और जनसहभागिता एवं सामुदायिक संवाद के माध्यम से शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जाए

गाज़ीपुर डे-को-एड स्कूल रैंकिंग अवार्ड नंबर1से सम्मानित हुआ

रिपोर्ट -एकरार खान

सनबीम स्कूल महाराजगंज
नगर का प्रतिष्ठित विद्यालय सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर को राजधानी दिल्ली में आज दिनांक 16/10/2025 को आयोजित सनबीम स्कूल गाज़ीपुर को एजूकेशन
वर्ल्ड इण्डिया स्कूल रैकिंग द्वारा गाज़ीपुर में नम्बर वन ‘को-एड डे’ स्कूल के खिताब से नवाजा गया। यह अवार्ड क्षेत्र के विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार, सनबीम स्कूल गाज़ीपुर को शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर स्थापित करता है, जिसे एजूकेशन वर्ल्ड इण्डिया स्कूल रैकिंग द्वारा निर्धारित किया गया है। यह पुरस्कार विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचारपूर्ण गतिविधियों तथा छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में विद्यालय के निदेशक श्री नवीन सिंह शामिल थे । निदेशक श्री नवीन कुमार सिंह जी ने कहा कि, यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सनबीम स्कूल महाराजगंज आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा। विद्यालय परिवार से चेयरमैन श्री कृष्णपाल सिंह जी, वाइस चेयरमैन श्रीमती शोभा सिंह जी, निदेशक श्री नवीन कुमार सिंह जी, निदेशक श्रीमती स्मिता सिंह जी, प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी जी, संचालन प्रबंधक रवि श्रीवास्तव जी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती तहसीन आब्दि जी, एकेडमिक हेड श्रीमती सरोन जालान जी, को-ऑर्डिनेटर श्रीमती सानिया जी तथा श्रीमती सिदरा शुभ्दा ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया ।

सड़क पर उतरा सीए संगठन, 113₹ करोड़ की ठगी मामले में फर्जी सीए पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल।

रिपोर्ट -एकरार खान

सीए प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर गौरव गुप्ता को फर्जी चार्टर्ड अकाउंटेंट बताया।

संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि फर्जीवाड़े से जिले के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की साख धूमिल हो रही है, इसलिए पुलिस निष्पक्ष जांच कर करे।

सीए संगठन ने पुलिस से दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और प्रशासन से जनता को सही जानकारी देने की मांग की।
गाजीपुर जिले में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) प्रतिनिधि मंडल ने दिनांक 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा से मिलकर उनको एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एक तथाकथित फर्जी सीए गौरव गुप्ता पर 113 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है, फर्जीवाड़ा और घोटाले के आरोप में घिरे गौरव गुप्ता को संगठन द्वारा फर्जी सीए बताया गया है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पुलिस एफआईआर में गौरव गुप्ता को सीए दर्शाया गया है, जबकि वह असली चार्टर्ड अकाउंटेंट नहीं है।
इस मौके पर सीए संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि गौरव गुप्ता ने फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये का घोटाला किया है, जिससे जिले के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की साख धूमिल हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सीए संगठन का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर सीए समुदाय की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हमेशा पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करते हैं। प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनता को सही तथ्यों से अवगत कराया जाए ताकि पेशे की गरिमा बनी रहे।

फातिमा हास्पिटल मऊ के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डा. रेहानउल इस्‍लाम अब गोपीनाथ हास्टिपल गाजीपुर में देंगे सेवा

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर। जनपदवासियों के लिए खुशखबरी है कि फातिमा हास्पिटल मऊ के बाल रोग विशेषज्ञ डा. रेहानउल इस्‍लाम अब गोपीनाथ हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सनेहुआ सलामतपुर बहादुरगंज गाजीपुर में भी अपनी सेवा देंगे। इस संदर्भ में गोपीनाथ हास्पिटल के निदेशक शुभम यादव ने बताया कि मऊ फातिमा हास्‍पिटल के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डा. रेहानउल इस्‍लाम हमारे हास्पिटल में बच्‍चों के सेहत की सुरक्षा करेंगे। उन्‍होने बताया कि वर्तमान समय में इस क्षेत्र में बच्‍चों के डाक्‍टर नही होने से उनका समुचित इलाज नही हो पाता था, इसलिए गोपीनाथ हास्पिटल के मैनेजमेंट ने डा. रेहानउल इस्‍लाम को हास्पिटल में सेवा देने के लिए आग्रह किया है। डा. रेहानउल इस्‍लाम मंगलवार, गुरुवार, शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, सोमवार और बुद्धवार को दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक बच्‍चों का इलाज करेंगे। शुभम यादव ने बताया कि गोपीनाथ हास्पिटल में NICU PICU नवजात शिशु की गहन चिकित्सा ऑक्सीजन CPAP वेंटिलेटर टीकाकरण नेबुलाइजर पीलिया निमोनिया का इलाज आधुनिक मशीनों द्वारा किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्‍बर 9118622557, 9119824865 पर संपर्क करें।

गाजीपुर।बीएससी नर्सिंग छात्रों ने किया कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन,

मान्यता को लेकर जताई नाराजगी

ख़बर गाजीपुर से है। जहां मरदह क्षेत्र के महेगवां स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में सोमवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब बीएससी नर्सिंग फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया जिन पर लिखा था।शौक नहीं मजबूरी है, INC जरूरी है”
“Education without approval is evolution”
“We want transfer”
छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने बिना INC (इंडियन नर्सिंग काउंसिल) अप्रूवल के ही उनका बीएससी नर्सिंग में दाखिला कर लिया, जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। उनका कहना है कि कॉलेज ने छात्रों से एडमिशन के नाम पर मोटी फीस ली, लेकिन अब यह सामने आ रहा है कि संस्थान को नर्सिंग कोर्स चलाने की अधिकारिक मान्यता प्राप्त नहीं है।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बताया कि कॉलेज की वेबसाइट पर भी गलत जानकारी डालकर भ्रम फैलाया गया, ताकि छात्रों को यह लगे कि कॉलेज को INC की मान्यता मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जब इस विषय में प्रबंधन से बातचीत की जाती है तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।छात्रों ने मांग की है कि उनकी फीस वापस की जाए और किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में ट्रांसफर की व्यवस्था की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) भारत में नर्सिंग शिक्षा के लिए एक नियामक संस्था है, जो देशभर के नर्सिंग कॉलेजों के लिए मानक और दिशा-निर्देश निर्धारित करती है। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों को INC की मान्यता अनिवार्य रूप से लेनी होती है, अन्यथा ऐसे संस्थानों से जारी डिग्री भविष्य में अमान्य मानी जा सकती है।कॉलेज प्रबंधन का पक्ष
मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉ. मनीष यादव ने छात्रों के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि,
कॉलेज को INC की तरफ से बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता प्राप्त है। बिना अप्रूवल के हम कॉलेज चला ही नहीं सकते। छात्रों को जो करना है करें—धरना दें या प्रदर्शन करें, हमें कोई आपत्ति नहीं है
फिलहाल, इस मामले ने मरदह क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र जहां अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग भी तेज होती दिख रही है।

स्लग- डीह में पूर्व विधायक गजाधर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर राज्य मंत्री मयंकेशरण सिंह ने दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो रिपोर्ट-आर के श्रीवास्तव

एंकर, रायबरेली। डीह ब्लॉक के ग्राम आशापुर में पूर्व विधायक गजाधर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सरकार के राज्य मंत्री मयंकेशरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक गजाधर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके समाजसेवी व जनसेवक रूप को याद किया। मंत्री ने कहा कि गजाधर सिंह ने सदैव जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। सभी ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेते हुए उनके कार्यों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धांजलि समिति ने किया और अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।