Headlines

विकास भवन में 09 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

जनपद में नवाचारों से विकास कार्यों को मिली नई गति

जीरो टॉलरेंस नीति से मजबूत हुई कानून व्यवस्था

आयुष्मान, पेंशन और राशन योजनाओं से मजबूत हुआ जनजीवन

एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और मेट्रो से बदली प्रदेश की तस्वीर

स्वरोजगार के लिए मशीनें और प्रमाण-पत्र किए गए प्रदान

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री विद्या सागर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी  गुलाब चन्द्र, श्री भारत भूषण गुप्ता ने विकास भवन सभागार में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस दौरान विकास भवन सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद में कराए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों की विस्तृत झलक प्रस्तुत की गई। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री, आईजीआरएस कई अन्य योजनाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान लाने का कार्य के साथ-साथ जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा का संकल्प आज 09 वर्ष पूर्ण कर रहा है। यह केवल सरकार के कार्यकाल का नहीं, बल्कि सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई यात्रा का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2017 में माननीय प्रधानमंत्री के विजन के साथ हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 का जनादेश केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का स्पष्ट संदेश था। इन 09 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अराजकता से व्यवस्था, निराशा से विश्वास और बीमारू से विकासशील राज्य तक की ऐतिहासिक यात्रा तय की है।
मा0 मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने निर्णायक, पारदर्शी और परिणाममुखी शासन का मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसके तीन प्रमुख आधार स्तंभ हैं कानून का राज, पारदर्शी प्रशासन और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई, जिससे अपराध और माफिया पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। उत्तर प्रदेश निवेश और विकास के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान कर रहा है। गरीब कल्याण के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा, पेंशन और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सीधे लाभ पहुंचाया गया है। महिला सशक्तिकरण के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं
मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि, गन्ना मूल्य भुगतान और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। युवा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी व्यापक कार्य हुआ है। लाखों सरकारी नौकरियों के साथ-साथ युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो और औद्योगिक निवेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पर्यटन और सांस्कृतिक विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में हुए विकास कार्यों को महत्वपूर्ण बताया, जिससे प्रदेश में पर्यटन को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि ये 09 वर्ष सुशासन, जनविश्वास और विकास के रहे हैं। उत्तर प्रदेश न केवल बदल रहा है, बल्कि बदल चुका है और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में कई इण्टर कालेजों का निर्माण कार्य कराये गये हैं जिससे बच्चों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर विद्युत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़कों का चौड़ीकरण कार्य बेहतर ढंग से कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आईजीआरएस एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रभावी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को बेहतर ढंग से कराकर जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, जनपद में नये-नये नवाचारों के माध्यम से विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित हो रहा है कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्यमंत्री ने श्रम विभाग के लाभार्थियों  अमर सिंह को कन्या विवाह सहायता के अन्तर्गत 5500 रूपये, संजीव सैनी एवं श्री नाजिम खान को मातृत्व शिशु एवं मदद योजना के अन्तर्गत 31000 रूपये,अशोक कुमार एवं मोहम्मद आलम को मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अन्तर्गत 2.36 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा  राजकुमार एवं रविकुमार को निःशुल्क विद्युत चालित चाक, रामकिशोर एवं श्री लक्ष्मण प्रसाद को पगमिल मैकिंग मशीन एवं श्री अरविन्द कुमार को मोटराज्इड दोना मैकिंग मशीन प्रदान की गई
राज्य ग्रामीण आजीविक मिशन के तहत 05 स्वयं सहायता समूहों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा 05 कृषकों को अनुदान सहायता के अन्तर्गत कृषि यन्त्रों का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से पंजीकृत दल श्रीमंत आरिफ नादान कव्वाल रामपुर एवं श्रीमंत मस्ताना एण्ड पार्टी शाहबाद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये इस दौरान मा0 राज्यमंत्री ने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता भी की इस अवसर पर दूर दराज से आये लाभार्थी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *