Headlines

पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ पुलिस लाइन रामपुर में चल रही आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा का निरीक्षण किया गया

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज 17 मार्च को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ पुलिस लाइन रामपुर में चल रही आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा का निरीक्षण किया गया । परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि आरटीसी की इनडोर परीक्षाएं दिनांक 17 मार्च से 25 मार्च तक पुलिस लाइन रामपुर में आयोजित की जा रही हैं । परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की उपस्थिति, अनुशासन एवं परीक्षा कक्ष की व्यवस्थाओं की भी जांच की गई ।
परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए ।
अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अभ्यर्थियों से भी संवाद कर उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं तथा मेहनत और ईमानदारी के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाईन्स/टांडा एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *