प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में बच्चों ने जमकर खेली होली।

Spread the love

रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में बच्चों ने जमकर खेली होली – रंगोत्सव पर्व होली की छुट्टी घोषित होने पर बच्चों ने स्टाफ को गुलाल लगाकर और पैर छूकर लिया आशीर्वाद। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह ने प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल के साथ बच्चों को गुझिया और समोसे खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।हर वर्ष की तरह इस बार भी रसोईयों को होली की सामग्री भेंट की। इस अवसर पर आकाश पाल, ध्रुव शुक्ला, कर्तव्य मिश्रा,आशा, उमा, मोहिनी, सत्यवती, सुनंदा,कोमल आदि ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *