जनपद न्यायाधीश ने अश्वनी जैन का राज्य अध्यापक पुरस्कार में चयन होने पर किया सम्मानित

Spread the love

फिरोजाबाद:- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद द्वारा आयोजित मेगा वृहद विधिक सेवा सहायता शिविर का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में भव्यता से आयोजित किया गया। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जिला न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग ने उन्हें पटका पहनाकर एवं पर्यावरण प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार विद्यालय में अपने विषय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने, नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, उसमें नवाचार करने नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, संविधान पोस्टर प्रतियोगिता, पैनल बोर्ड से वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक भ्रमण, टी एल एम से विद्यार्थियों को अध्ययन, विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगदान, महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्वों पर मंच संचालक की भूमिका का निर्वहन, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर की भूमिका में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम, विद्यार्थियों को संसद, चुनाव आदि की जानकारी एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका प्रदान करने के लिए दिया गया है।
डॉ बब्बू सारंग, जनपद न्यायाधीश फिरोजाबाद ने अश्वनी कुमार जैन को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अश्वनी कुमार जैन ने जिला न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग के साथ अपने परिवार, समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथी, विद्यालय की प्रबन्ध समिति, समस्त विद्यालय परिवार, समस्त मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीडीओ शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, परियोजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस पी सिंह, बीएसए आशीष कुमार पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद योगेश शिवा, चेतेन्द्र प्रताप सिंह, विनीता, शिव कान्त पलिया, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रीमा यादव, प्रवीन पांडेय, संजय यादव लालई, सोनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *