रिपोर्ट – ब्रह्म प्रकाश शर्मा

जानसठ। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जानसठ स्थित गोमती कन्या इंटर कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बालिकाओं के लिए आयोजित ‘निबंध प्रतियोगिता’ रही। छात्राओं ने अपनी कलम के माध्यम से नेताजी के जीवन संघर्ष, उनके बलिदान और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” जैसे अमर नारों के महत्व को कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में कॉलेज की दर्जनों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी वैचारिक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए श्रीमती सुधा, श्रीमती रीमा यादव और श्रीमती कृति पोरवाल श्रीमती सविता श्रीमती गीता सैनी श्रीमती कविता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने लेखन शैली, तथ्यों की शुद्धता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया। जिसमें नैंसी (पुत्री त्रिलोकचन्द) – अपनी उत्कृष्ट लेखन शैली से प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपासना (पुत्री विकास आर्य) – प्रभावशाली विचारों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। तों वहीं सुरभी (पुत्री योगेंद्र सिंह)ने कड़े मुकाबले में तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप देने में विजय कुमार और श्रीमती नवनीत का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल संचालन ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। वक्ताओं ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज भी युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
