रिपोर्ट – अनिल कुमार

फ़तेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड़ पर स्थित जिला अस्पताल के सामने रोड पार करते समय युवक को अज्ञात बाइक टककर मारते हुए निकल गई। जिससे युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के बिलन्दा कस्बा निवासी जगन्नाथ का साला कमलेश जिला अस्पताल में भर्ती है उसका ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर ने उसको बेल्ट बाँधने को कहा तो जगन्नाथ का 26 वर्षीय पुत्र राम जी अस्पताल से निकल कर बाहर स्टोर से बेल्ट खरीदने के लिए रोड पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राम जी रोड पर गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके पिता जगन्नाथ को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी घायल के पिता जगन्नाथ ने दिया।
