रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। मंदवाड़ा रोड स्थित विनोद सैनी के आवास पर उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पद पर विनोद सैनी के निर्विरोध निर्वाचित होने की सूचना के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर विनोद सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस जीत को संगठन व किसानों की जीत बताया।
इस मौके पर विनोद सैनी ने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों के विश्वास और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें प्रत्याशी बनाया, उसी विश्वास पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए भूमि विकास बैंक के माध्यम से उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाने का कार्य करेंगे।
भाजपा नेतृत्व द्वारा कुछ दिन पूर्व ही प्रत्याशी घोषित किए गए विनोद सैनी को निर्विरोध चेयरमैन चुने जाने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, बुढ़ाना मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य हिमांशु संगल, सोशल मीडिया संयोजक शाहिद असलम, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पुनीत शर्मा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप बागड़ी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम निमेष, मंडल मंत्री अंकुश राठी, मोहित नाथवंशी, रवि प्रताप कुरथल, अंकुर सैनी, विकास प्रधान अटेरना, रोहित नाथवंशी, रविंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आवास परिसर जयकारों और बधाइयों से गूंजता रहा, वहीं समर्थकों ने उम्मीद जताई कि विनोद सैनी के नेतृत्व में भूमि विकास बैंक किसानों के लिए एक मजबूत सहारा बनेगा।
