दरियापुर कुंडौरा में शतचंडी महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश राज चक्रवर्ती

भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के दरियापुर कुंडौरा गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पीतांबर वस्त्र धारण किए श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान जयकारों और भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा।


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। कलश यात्रा में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। इस मौके पर आश्रम के पुजारी महानंद सरस्वती, पूर्व प्रधान पंकज सिंह व एड.अवधेश यादव, प्रधान दरियापुर आशाराम प्रजापति, कुंडौरा प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह यादव एवं यजमान इंद्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *